अनीता इंटर कॉलेज कांके ने इंटर रिजल्ट में रचा इतिहास

Ranchi : कांके स्थित अनीता इंटर कॉलेज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जबरदस्त सफलता दर्ज की है। कॉलेज के कॉमर्स और विज्ञान दोनों संकायों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र को

अनीता इंटर कॉलेज कांके ने इंटर रिजल्ट में रचा इतिहास

Ranchi : कांके स्थित अनीता इंटर कॉलेज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जबरदस्त सफलता दर्ज की है। कॉलेज के कॉमर्स और विज्ञान दोनों संकायों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है।

अनीता इंटर कॉलेज कांके ने इंटर रिजल्ट में रचा इतिहास
अनीता इंटर कॉलेज कांके ने इंटर रिजल्ट में रचा इतिहास

Also Read : हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

कॉमर्स संकाय में नंबर्स में भी नंबर वन:
कॉमर्स स्ट्रीम से इस साल कुल 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 80 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 7 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
कॉमर्स के प्रमुख छात्र-छात्राएं हैं –
🔹 आर्यन आनंद पटेल – 89.4%
🔹 अनोखी केशरी – 87%
🔹 गुड्डी कुमारी – 86.8%
इनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि अनीता कॉलेज न केवल शिक्षा बल्कि गुणवत्ता में भी अव्वल है।

विज्ञान संकाय: प्रयोगशाला से लेकर परिणाम तक सफलता का सफर:
विज्ञान संकाय में कुल 234 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 153 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 45 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की।
इस संकाय के भी कई छात्रों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए:
🔹 अंजलि कुमारी – 88%
🔹 नाज़िश – 86%
🔹 मो. अयान – 85.4%
इस शानदार परिणाम ने कॉलेज को जिले के श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में शामिल कर दिया है।

प्राचार्या रजनी कंचन का भावनात्मक संदेश:
कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर रजनी कंचन कुजूर ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “जब मेहनत रंग लाती है, तो सिर्फ अंक ही नहीं, आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह परिणाम हमारी शिक्षण प्रणाली की मजबूती और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है।”
उन्होंने छात्रों के साथ-साथ कॉलेज सुपीरियर सिस्टर रुथ खलखो, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों को भी इस सफलता का श्रेय दिया।

अनीता कॉलेज: शिक्षा, संस्कृति और सफलता का संगम
कॉलेज प्रशासन ने इस वर्ष के परीक्षा परिणाम को “गर्व का पर्व” कहा है। यहां शिक्षा सिर्फ पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का माध्यम है। अनुशासन, परिश्रम और शिक्षकों की समर्पण भावना ने फिर से सिद्ध कर दिया कि अनीता इंटर कॉलेज एक आदर्श शिक्षण संस्थान है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.