अंजुमन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

Ranchi : कांके प्रखंड के लिए रविवार का दिन गौरव और प्रेरणा से भरपूर रहा, जब सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके की ओर से प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जैक, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को

अंजुमन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
Advertisement

Ranchi : कांके प्रखंड के लिए रविवार का दिन गौरव और प्रेरणा से भरपूर रहा, जब सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके की ओर से प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जैक, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रांची के चंदवे में बाइक शोरूम में चोरी की नाकाम कोशिश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा सिर्फ मैट्रिक पास करना लक्ष्य नहीं होना चाहिए, असली सफलता तभी है जब आप अपने लक्ष्य को पहचानकर पूरी मेहनत के साथ उसे प्राप्त करें।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नीट परीक्षा में सफल छात्र जुल्कर नैन हैदर एवं अनम, तथा क्लैट परीक्षा में सफल नौशीन फातिमा को अलग से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मानवीय पहल भी देखने को मिली। अंजुमन अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने अनिता ग्लर्स स्कूल की छात्रा ममता कुमारी की ₹18,000 की लंबित फीस अदा करने की घोषणा की। इसके बाद विधायक सुरेश बैठा ने मौके पर ही ₹5,000, प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ₹5,000, मुजीब अली ₹5,000, आमना खातून ₹2,000 और एक अन्य महिला ₹1,000 की सहायता राशि देकर ममता की फीस की व्यवस्था की।

छात्रों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें कोल इंडिया के पूर्व निदेशक गोपाल सिंह, डॉ. शाहिद इकबाल, पूर्व जीएम सीसीएल बी.पी. सिंह, बीआईटी के प्रोफेसर डॉ. शाह फहद, सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में हाजी अब्दुल रहमान, मजीद अंसारी, एनुल हक अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन मुंडा, मोजिबुल अंसारी, मुजीब अली, नूर आलम, नुरुल होदा, गौरीशंकर महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजर खान और खुर्शीद आलम की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.