लोकतंत्र पर हमला, हजारीबाग कांड की गूंज रांची तक

– पत्रकारों का उग्र प्रदर्शन, मंत्री से माफी की मांग तेज मुकेश रंजन रांची: हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी की मौजूदगी में न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी समेत दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना ने अब बड़ा रूप ले लिया

Advertisement

– पत्रकारों का उग्र प्रदर्शन, मंत्री से माफी की मांग तेज

मुकेश रंजन 

रांची: हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी की मौजूदगी में न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी समेत दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना ने अब बड़ा रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध की आग रांची तक पहुंच गई, जहां बुधवार को रांची प्रेस क्लब में सैकड़ों पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए हजारीबाग की घटना की कड़ी निंदा की और सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। सभा में मौजूद पत्रकारों ने मंत्री की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति में पत्रकारों के साथ ऐसी घटना होना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

पत्रकारों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो चतरा सहित विभिन्न जिलों के पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इसके साथ ही मंत्री के सभी कार्यक्रमों के सामूहिक बहिष्कार का भी ऐलान किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन ने यह संकेत दे दिया है कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज होने के आसार हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.