Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला निवासी कोशिला देवी पति इन्दर रविदास से साइबर अपराधी ने लोन कंपनी के अधिकारी बनकर 48 हजार 650 रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि 25 फरवरी को अरोहण फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड से मैंने 70000 रुपए लोन लिया और राशि मेरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इसी बीच मोबाइल नंबर 8957330501 से मेरे मोबाइल नंबर 9229843464 में फोन आया कि मैं अरोहण फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के प्रबंधक बोल रहा हूं। लोन की राशि तुम्हारे खाते में चला…
Author: admin
Mahakumbh : देश और दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी ने महाकुंभ की समाप्ति पर अपने अनुभव देश के साथ साझा किए। उन्होंने महाकुंभ में अपने सेवा कार्य को ‘तेरा तुझको अर्पण’ की भावना से किया गया काम बताया। उन्होंने देश भर को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ ही लिखा कि – “मेरा मानना है कि जीव मात्र की सेवा ही ईश्वर के साक्षात्कार का श्रेष्ठ मार्ग है। महाकुंभ ‘तेरा तुझको अर्पण’ की भावना को साकार करने का अवसर देता है, जहाँ हम जननी जन्मभूमि से प्राप्त सब कुछ उसे समर्पित कर सकते हैं। लाखों श्रद्धालुओं की सेवा…
Jalaun : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जालौन में मौजूद शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए कतारबद्ध दिखाई दिए। महिला-पुरुष सभी भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए आतुर दिखाई दिए। जिले के हुल्की माता मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, भूरेश्वर मंदिर समेत सभी प्रमुख और मोहल्लों के मंदिरों पर श्रद्धा के साथ भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। बम-बम बोले के जयकारा से मंदिर गूंज रहा था। हर-हर महादेव से शिव मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। हर तरफ लोगों का जोश और जुनून देखने को…
Latehar : सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास बुधवार की अहले सुबह एनएच 39 पर राज्यसभा सांसद महुआ माझी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में राज्यसभा सांसद के हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्हें लातेहार में प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार सांसद…
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के आर्यभट्ट सभागार में नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ सादिक रज्जाक ने किया। विश्वविद्यालय के एनएटीएस के नोडल ऑफिसर, डॉ इन्द्रजीत कुमार ने बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के विशेष कार्य पदाधिकारी, मो मुस्तफिजुर्रहमान तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों, नोडल ऑफिसर एवं तकनीकी सहायकों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के संबंध में जानकारी दी। तदुपरांत मो मुस्तफिजुर्रहमान ने विभिन्न महाविद्यालयों का एनएटीएस पोर्टल पर निबंधन के संबंध में जानकारी दी एवं अपनी उपस्थिति में इन महाविद्यालयों का निबंधन करवाया। उन्होंने इस…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झींगीबराई की एक गरीब गर्भवती महिला यशोदा देवी,पति प्रभू रविदास इलाज के लिए परेशान थी। जिसकी जानकारी जिप सदस्या कुमकुम देवी को दी गई। वहीं पीड़िता यशोदा ने कहा कि मेरे घर पर कोई नहीं है ,पति मुम्बई में रहकर मजदुरी करते हैं।मैं डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल आ रही हूं।आपसे मदद की जरूरत है। जिसके बाद कुमकुम देवी ने खुद पहुंचकर गर्भवती महिला को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए डाॅक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया।तत्पश्चात गर्भवती महिला को अपने रिस्क पर कुमकुम रिम्स रॉची लेकर पहूंची।वहीं रात्रि…
Barkatha : सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना से लोगों को बहुत उम्मीद थी कि खोलेंगे नल और मिलेगा जल। परन्तु लोगों को आशा के विपरित परिणाम मिला है। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में यह योजना शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। गौरतलब हो कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना धरातल पर नहीं, सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गई।तात्कालिक मामला तुईयो पंचायत से जुड़ा है। जहां ठिकेदार के द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया। साथ ही झारखंड सरकार के बेवसाइट पर कंप्लीट दिखाई दे रही है। जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और है।…
Ranchi : यूको बैंक अंचल कार्यालय राँची के तत्वाधान में मंगलवार को एम.एस.एम.ई. एग्रिकल्चर एण्ड रिसोर्स कार्निवल का आयोजन राँची के होटल ए.वी.एन. ग्रैन्ड में किया गया। इस कार्निवल में यूको बैंक प्रधान कार्यालय कोलकाता से उपमहाप्रबंधक देवाशीष नायक, मुख्य अतिथि के रूप में फ़ेडेरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ के प्रेसिडेंट परेश गटानी तथा सेक्रेटरी जनरल आदित्य मल्होत्रा शामिल हुए। साथ ही राँची अवस्थित यूको बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख और बैंक के कई मौजूदा तथा नए ग्राहकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (विधि) अमित कुमार ने किया।…
Patratu : बिरसा मुंडा भवन, रशियन हॉस्टल में पीवीयूएन लिमिटेड के सीईओ द्वारा मंगलवार को भारी मोटर वाहन (HMV) ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम कंपनी की सामुदायिक विकास पहलों के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। इस अवसर पर जीएमपी, पीवीयूएन लिमिटेड और एचओएचआर भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सीईओ महोदय के साथ मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चयनित प्रतिभागियों को एक व्यापक प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान किया जाएगा, जिसमें सड़क सुरक्षा, वाहन यांत्रिकी और यातायात नियमों से संबंधित सैद्धांतिक कक्षाएं व सिम्युलेटर…
Guwahati : अदाणी समूह ने असम में रिकॉर्ड 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की, जो राज्य में, किसी बिजनेस ग्रुप द्वारा अब तक की सबसे बड़ा निवेश है। गुवाहाटी में, एडवांटेज असम 2.0 इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025 को संबोधित करते हुए अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा – ये निवेश एयरपोर्ट, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, पावर ट्रांसमिशन, सीमेंट और रोड प्रोजेक्ट में होगा, जिससे राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह राज्य की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए असम में एक परमाणु ऊर्जा परियोजना…

