Chennai : अंडे को पौष्टिक भोजन माना जाता है लेकिन उसके छिलके से प्राप्त कैल्सियम का अब टूटी हड्डियों को जोड़ने में इस्तेमाल किया जाएगा। तमिलनाडु के सेलम शहर स्थित पेरियार विश्वविद्यालय के एक अनुसंधान दल ने अण्डे के छिलकों से हड्डियों और दांतों में पाए जाने वाले कैल्शियम फॉस्फेट खनिज (हाइड्रोक्सीएपेटाइट) के व्यावसायिक उत्पादन के लिए दो प्रौद्योगिकियों का पेटेंट कराया है। इस शोध कार्य टीम की अगुवाई कर रही डॉ. ई. के. गिरिजा ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि उनकी अगुवाई में इस शोध दल में डॉ. विवेकानंद एस. कट्टीमनी और डॉ. वी विश्वबास्करन भी शामिल थे। उनके…
Author: admin
Ranchi : इंडियन बैंक, अंचल कार्यालय रांची ने होटल बीएनआर चाणक्य, रांची में शुक्रवार को ऐसेट फेयर-2025 का आयोजन किया गया। इस ऐसेट फेयर 2025 का शुभारंभ विवेक क्षेत्र महाप्रबंधक पटना; अंबुकामराज जी, महाप्रबंधक (आरएंड जीआर), कॉर्पोरेट कार्यालय, चेन्नै ; सुधांशु मुंशी, उप महाप्रबंधक (विधि विभाग), कॉर्पोरेट कार्यालय, चेन्नै ; रामस्वरुप सरकार, अंचल प्रबंधक, रांची अंचल एवं साकेत कुमार, सहायक महाप्रबंधक, पटना के कर कमलों से हुआ। इसके अलावा इस ऐसेट फेयर में बिहार- झारखंड के सभी अंचल के अंचल प्रबंधकगण, रांची अंचल के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधकगण एवं अंचल कार्यालय के स्टाफ सदस्यगण उपस्थित रहे। इस प्रकार का…
कोरबा : कोरबा जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को पाने प्रेमी सिविल लाइन थाना पहुंचा और कहने लगा मुझे लड़की चाहिए बात खत्म, नहीं तो थाने में सुसाइड कर लूंगा। पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था। पुलिस युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा मूलतः रीवा का रहने वाला है। वह रिसदी झगराह में किराये के मकान पर रहता है। उनकी दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम में हुई थी, दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी घर वालों…
Lohardaga : कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी करंज टोली में मटर खाने के दौरान गले में मटर का दाना फंस जाने के कारण डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। मृतक बच्चा गुड़ी करंज टोली निवासी खुदी उरांव का पुत्र शिवम उरांव है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बच्चे के परिजनों द्वारा खेत से मटर सहित पौधा उखाड़क़र घर लाया गया था। डेढ़ वर्षीय मासूम खेलते हुए मटर खा रहा था। इसी क्रम में मटर का दाना बच्चे के गले में फंस गया। इससे बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों ने बच्चे को सदर…
Hazaribagh : बुधवार की रात को हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक सड़क दुर्घटना के दो घायलों को लेकर परिजन पहुंचे तो चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया लेकिन मृतक के परिजनों ने ड्यूटी चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल कर्मी और मृतक के परिजनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी हस्तक्षेप किया तब दोनों पक्षों का मामला शांत हुआ । मृतक के परिजनों द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को प्राप्त सूचना के बाद उनके निर्देश पर तत्काल उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और…
Barkatha : मानव विकास संस्था हजारीबाग के तत्वधान में प्रखंड के बेलकपी पंचायत अंतर्गत ग्राम चामुदोहर स्थित कृषक गुरुकुल में एकदिवसीय प्रशिक्षण “जल एवं मिट्टी संरक्षण” का आयोजन किया गया ।इस निमित प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक चिंताहरण पाठक ने सभी प्रतिभागियों को मिट्टी संरक्षण के लिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी के क्षरण को रोकने के लिए हमें सबसे जरूरी पेड़ पौधों को लगाना होता है ताकि पेड़ पौधों के जड़ मिट्टी को पकड़ कर रखेगी और क्षरण होने से उन्हें बचाएगी ।पहाड़ी क्षेत्रों में हमे सीढ़ीनुमा खेती करनी चाहिए ताकि मिट्टी का कटाव कम से कम हो और…
Barkatha : 18 फरवरी के शाम में कोनहारा कला के तीन बच्चों के झुलसने की बात को पीड़ित और परिजनों ने बेबुनियाद बताया। पीड़ित और परिजन के परिजन के मुताबिक 18 फरवरी को बच्चे ठंड के कारण पेड़ों के पत्ते जला रहे थे इसी बीच आग धधक उठा जिसमें 14 वर्षीय सुल्तान अंसारी पिता सहादत अंसारी 15 वर्षीय मिन्हाज अंसारी पिता मुमताज अंसारी और 14 वर्षीय फिरोज अंसारी पिता जाहिद अंसारी झुलस गए, जिसे आनन-फानन में परिजनों ने बच्चों को इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल ले गये। वहीं दूसरी ओर विधायक अमित कुमार यादव ने पत्रकारों को एक वीडियो रिलीज…
Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद् ने गुरुवार को मैट्रिक के दो विषयों हिन्दी और विज्ञान की परीक्षाएं रद्द कर दी है। जैक ने 18 फरवरी को पहली पाली में ली गई हिन्दी के कोर्स ए और कोर्स बी और 20 फरवरी को होनेवाली पहली पाली में होनेवाली विज्ञान की परीक्षा को रद्द किया है। दोनों विषयों की परीक्षा को रद्द करने को लेकर जैक की ओर से पत्र जारी कर राज्य भर के छात्र और उनके अभिभावकों को सूचना दी है। वहीं भाजपा ने इसकी आलोचना की है। भाजपा की ओर से विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमारी बाउरी ने…
Hazaribagh : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बदलापुर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडसार गांव के रहने वाले हैं। श्रद्धालु कुंभ स्नान के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जौनपुर मार्ग पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। गाड़ी डिवाइडर को पार करते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मृत श्रद्धालुओं में कांति देवी, धनवा देवी,…
Prayagraj : अदाणी समूह और इस्कॉन मिलकर प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के साथ शहर में महाप्रसाद का वितरण करवा रहा है। अदाणी समूह ने प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए इस्कॉन की रसोई में पूरे दिन सरगर्मी बनी रहती है। लाखों लोगों तक पहुंचने वाले इस प्रसाद वितरण की सबसे नायाब बात है अन्न बर्बाद न होने के लिए किया जाने वाले प्रयास और प्लानिंग। इस्कॉन प्रवक्ता का कहना है कि किसी भी हाल में 2 फीसदी से ज्यादा अन्न को बर्बाद नहीं होने दिया जाता। इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने…

