Author: admin

Koderma: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिन शनिवार को शिष्टाचार मुलाकात की। नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को एफपीसी और एसएचजी ग्रुप के दीदियों द्वारा राजिका फूड्स अंतर्गत निर्मित उत्पादों को भेंट किया। राजिका फूड्स जो कि रागी प्रसंस्करण ईकाई का एक ब्रांड है, जिसे जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा स्थापित रागी प्रसंस्करण इकाई से संचालित किया जाता है। जहां मडुआ से विभिन्न प्रकार के उत्पादों बनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की और इस कार्य में शामिल दीदियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना…

Read More

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शीतलहर को देखते हुए छह और सात जनवरी को जिले के सरकारी उच्च, माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय सहित सभी निजी विद्यालयों को पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही निर्देश दिया कि सभी कोटि के सरकारी उच्च, माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मी उक्त अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालय के अन्य कार्य करेंगे।

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा और सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर याद किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शुक्रवार को लिखा है कि झारखंड की माटी के लाल, संविधान सभा के सदस्य और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। सोरेन ने लिखा कि जयपाल सिंह मुंडा को सम्मान देते हुए अबुआ सरकार के जरिये ओवरसीज स्कॉलरशिप योजनाओं को चलाया जाता है, जिसमें वंचित समाज के युवा हर वर्ष विदेश में सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा लेते हैं। हेमंत सोरेन ने दूसरे पोस्ट में…

Read More

New Delhi : चीन में सांस संबंधी बीमारी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले तेजी से बढ़ने की खबरों के बीच स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में एचएमपीवी वायरस तेजी से फैल रहा है। चीन में फैल रहे एचएमपीवी वायरल ठीक फ्लू और कोविड-19 के लक्षणों से मेल खाता है। इस पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने कहा कि इस वायरस पर स्वास्थ्य अधिकारियों की कड़ी नजर है। मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि कुछ खबरें चल रही हैं,…

Read More

Barkatha: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर से श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक पर्यटन स्थल राजदाहा,सरिया यात्रा के लिए रवाना हुआ। गोरहर निवासी बैजनाथ महतो के नेतृत्व में एक सवारी वाहन से 13 लोग स्नान व पूजा पाठ के लिए उक्त स्थल हेतु रवाना हुए। बैजनाथ महतो ने बताया की प्रकृति की गोद में बसा सरिया अनुमंडल क्षेत्र का राजदाहा धाम अत्यंत ही मनोरम है। लोगों की मान्यता है कि यहॉ पूजा पाठ करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से घनिया देवी ,मेघानी देवी, गुंजरी देवी, पंकज कुमार, प्रयाग कुमार,अनु कुमारी, नीतू कुमारी, चांदनी…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक पर्यटक स्थल सूर्यकुण्ड धाम में मुखिया ने साफ सफाई करवाई है। सफाई अभियान शुक्रवार की दोपहर की गई। इस दौरान मुखिया ललिता देवी ने बताया कि महिला, पुरुष कुंड तथा परिसर को साफ सफाई किया गया। साथ ही बंद शौचालय का साफ सफाई कर चालू करवाया गया। ताकि आने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वही शौचालय में पानी की सुविधा की गई। 14से 30 जनवरी तक मेला का आयोजन किया जाता हैं। मेले में खेल तमाशा मौत का कुंआ आदि आते हैं। इस मेले में काफी भीड़ होती हैं। इस…

Read More

Hazaribagh : इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 15 में संगीत उद्योग की दिग्गज हस्तियाँ शामिल होंगी – ललित पंडित, अभिजीत भट्टाचार्य, साधना सरगम, साथ ही अभिजीत भट्टाचार्य की पत्नी सुमति भट्टाचार्य और सदाबहार अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, जो ‘मोहब्बतें’ में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं। इस एपिसोड में ऑल टाइम ग्रेट लव सॉन्ग्स की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतियोगी रोमांटिक माहौल बनाएंगे और जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ महान प्रेम गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस एपिसोड का मुख्य आकर्षण ललित जी की यह घोषणा होगी कि वह इंडियन आइडल के…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो ढोढीया उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में नाई समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समन ठाकुर एवं संचालन उपेंद्र कुमार शर्मा ने की। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर,शंकर ठाकुर, महेश ठाकुर, संजय ठाकुर, विरेन्द्र ठाकुर,कारु ठाकुर, प्रकाश ठाकुर उपस्थित थे। विदित हो बीते कुछ दिन पूर्व गंगपाचो पंचायत अध्यक्ष की निधन हो जाने के कारण वहां पुनः अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जहां सर्वसम्मति से गंगपाचो पंचायत नाई समाज का अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर को बनाया गया। पदाधिकारी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं महेन्द्र ठाकुर ने कहा समाज…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में बीते तीन दिनों से भयंकर शीतलहरी जारी है। बुधवार के देर रात से गुरुवार के नौ बजे सुबह तक कोहरे के आगोश में लोग रहे। शीतलहर और सर्द हवाओं के झोंके से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर वृद्ध और बीमार व्यक्ति पर पड़ रहा है। वहीं ठंड के प्रकोप से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। आवश्यक कार्य से ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी किसान और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। काम करने के दौरान हांथ पांव ठिठुर रहे हैं। शीतलहरी…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीजी होमगार्ड अनिल पालटा, एडीजी जैप प्रिया दुबे, जैप-2 कमांडेंट सरोजिनी लकड़ा, एसएसपी जमशेदपुर किशोर कौशल ने मुलाकात की। सभी अधिकारियों ने उन्हें नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से उन्हें नव वर्ष की बधाई एवं मंगलकामनाएं दी।

Read More