Author: admin

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत ने बलिदानी शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को शहादत दिवस पर याद किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि अंग्रेज शोषकों और अत्याचारियों के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखंड की माटी के वीर सपूत अमर वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को शत-शत नमन। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने रामगढ़ के गोला में दुर्घटना में चालक समेत तीन बच्चों के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान…

Read More

Asansol : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के एसपी माइंस क्षेत्र में चितरा कोलियरी में कार्यरत सहायक प्रबंधक निशांत कुमार को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने 07 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में मंगलवार को केंद्रीय कोयला मंत्री की अध्यक्षता में कोयला मंत्रालय द्वारा एक चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें iGOT कर्मयोगी पोर्टल प्रशिक्षण में टॉप के 20 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सह अध्यक्षता कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की जिसमें मुख्य रूप से कोयला…

Read More

Asansol : भारतीय कोयला और खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा को 08 जनवरी, 2025 बुधवार को भुवनेश्वर में सुरक्षित और टिकाऊ खनन प्रौद्योगिकियों पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (IConSSMT 2025) में खनन नवाचार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ओडिशा के वाणिज्य, परिवहन, इस्पात और खनन मंत्री माननीय श्री बी. बी. जेना द्वारा प्रदान किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भारतीय खनन और इंजीनियरिंग जर्नल द्वारा किया गया था जो 1961 से हर महीने प्रकाशित हो रहा है और सभी हितधारकों के बीच ज्ञान के प्रसार के…

Read More

Ramgarh : रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मठवाटांड़ गांव के पास बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो को एलपी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन स्कूली बच्चे और एक ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अन्य स्कूली बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

Patratu : पीवीयूएनएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, पतरातू के सभी छात्रों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जियाउर रहमान, एचओएचआर और राजेश डुंगडुंग, डीजीएम (पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन) की उपस्थिति में आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पीवीयूएनएल द्वारा समय-समय पर की जाने वाली इस प्रकार की सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल छात्रों की जरूरतों को पूरा करती है, बल्कि उन्हें समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित भी करती है। पीवीयूएनएल की यह पहल जरूरतमंद…

Read More

Patna : बिहार में सुबह 6.38 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। राजधानी पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इसका केंद्र नेपाल में था। नेपाल के कई इलाकों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। यूएसजीएस भूकंप के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लोबुचे से 93 किमी उत्तर पूर्व में था।बिहार में नेपाल की सीमा से सटे सभी जिलों में इसको महसूस किया गया। हमारे अररिया संवाददता राहुल कुमार ने बताया कि करीब दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अररिया और…

Read More

आज से पांच महीने पहले शुरू हुई झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएम एसवाई) महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आर्थिक पुनरुद्धार एवं राज्य के सर्वांगीण विकास यात्रा में मिल का पत्थर साबित हो रही है। आज का यह दिन इसलिए अभूतपूर्व है क्यूंकि आज से राज्य की सभी बहनों (18-50 वर्ष) के खातों में मेरे वादे के अनुसार 2500 रुपये की सम्मान राशि पहुँचनी शुरू हो जाएगी। यह उनकी आर्थिक स्वतंत्रता का प्रथम कदम अवश्य है। आज मैं आप से मंईयां सम्मान योजना सृजन के पीछे के उद्देश्य को साझा करना चाहता हूं कि आख़िर क्यों झारखंड के समग्र विकास के लिए…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्य स्तरीय समारोह में 56 लाख 61 हज़ार 791 बहन बेटियों के बैंक खाते में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हज़ार रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए महिलाओं से कहा कि हमने आपसे वादा किया था कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत हर माह एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि को दिसंबर माह से 25 सौ रुपए करेंगे, इसे…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुईयो में श्री श्री शतचंडी महायज्ञ भगवती, हनुमत सह विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में भक्तजन जुट गए हैं। विदित हो कि उक्त कार्यक्रम हेतु प्राण प्रतिष्ठा 4 फरवरी से प्रारंभ की जायेगी।वहीं यज्ञ को लेकर कमिटी का गठन किया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से उत्तिम महतो को अध्यक्ष,संयोजक आई पी भारती, राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, बसंत कुमार को सचिव, बीरेंद्र राणा को उप सचिव, नंदकिशोर कुमार को कोषाध्यक्ष, फ़लजीत राणा को उप कोषाध्यक्ष, बिनोद भगत को सह उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं प्रचार तथा यज्ञ शाला के लिए कामेश्वर प्रसाद, रामू राम,…

Read More

Badkagaon : गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के बीच स्टडी किट का वितरण किया। ये बच्चे प्रखंड के हरली स्थित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में पढ़ाई कर रहे हैं। नए सत्र में गाली, बलोदर, गोंदुलपारा और बाबूपारा समेत आसपास के अन्य गांवों के 75 बच्चों ने यहां नामांकन किया है, जिनके बीच यह स्टडी किट का वितरण किया गया। इस स्टडी किट में स्कूल बैग, कॉपी, कलम और अन्य सामग्री शामिल हैं। अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित इस स्किल सेंटर में डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत तीन महीने का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण और डेटा…

Read More