Author: admin

Ranchi : यूको बैंक ने सोमवार 06 जनवरी, २०२४ को अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर देशभर में यूको बैंक द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में यूको बैंक, अंचल कार्यालय रांची द्वारा भूसुर-लालखटंगा स्थित बाल आश्रय गृह, आशा सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत यूको बैंक ने आशा सेंटर को खाद्य सामग्री, दैनांदिन उपयोग की वस्तुएं एवं खेल-सामग्री उपहार के रुप में दिया। इस अवसर पर यूको बैंक अंचल कार्यालय रांची से अंचल प्रबंधक भावना सिन्हा और यूको बैंक के अधिकारीगण पवन कुमार भारती, हरिचंद मुर्मू, दीपक कुमार…

Read More

Patratu : पीवीयूएनएल, पतरातू में सोमवार 06 जनवरी, 2024 की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को साझा करने के लिए एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ आरके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अनुपम मुखर्जी (जीएम प्रोजेक्ट), देवदीप बोस (जीएम ओएंडएम), मनीष खेड़ापाल (जीएम मेंटेनेंस), आलोक कुमार (एजीएम टीएस), संजय कुमार (सीएमओ), नागेंद्र मिश्रा (सीएफओ), जीवनेंदु महापात्र (डीजीएम माइनिंग) और जियाउर रहमान (एचओएचआर) ने भी बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर 2024 की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। प्रबंधन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत…

Read More

Badkagaon : प्रखंड थाना अंतर्गत सिरमा पंचायत के ग्राम छवनिया में एक लड़के ने नशे की हालत में अपने ही बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं उसके मकान पर रह रहे एक डॉक्टर के हजारों रुपए के दवा को पूरी तरह से नहस-तहस कर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद इरफान ग्राम छवनिया निवासी ने अपने ही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल वाहन संख्या जे.एच 13 ए 1399 को पुवाल डालकर आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंची पर तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर राख…

Read More

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि एक योजना की कीमत पर दूसरी योजना को आगे बढ़ाना किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है। सरकार को यह समझना होगा कि हमारी विधवा माताओं-बहनों के जीवन में पेंशन की कितनी अहम भूमिका है। इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल नींद से जागकर विधवा पेंशन को बहाल करना चाहिए। साथ ही सरकार माताओं-बहनों की मजबूरी का मजाक बनाना बंद करे। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि हमारी विधवा माताओं-बहनों की स्थिति बेहद…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सोहराय पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है। हम सभी प्रतिवर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। आदिवासी समाज आज के दिन अनेक रीति-रिवाज के साथ प्रकृति की पूजा करते हैं। आज आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने की जरूरत है। सोरेन रविवार को रांची के मोरहाबादी स्थित विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में आयोजित सोहराय मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व के माध्यम से हमसभी एकता एवं सौहार्द का संदेश देते हैं। यह पर्व परिवार एवं प्रकृति से जुड़ा पर्व है।…

Read More

Barhi : प्रखण्ड के खोड़ाहर पंचायत के केवाल गांव निवासी विशाल सिंह, पिता अभय सिंह, का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। विशाल सिंह ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ एसएसबी की परीक्षा पास कर अपनी काबिलियत का प्रमाण दिया है। उनका चयन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उनके चयन से गांव के लोगों में गर्व की भावना है और उन्होंने इसे अपनी सामूहिक उपलब्धि के रूप में देखा। विशाल के पिता अभय सिंह ने कहा कि यह…

Read More

Badkagaon : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह मुख्य संयोजक हजारीबाग संजीव बेदिया ने बुके देखकर नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान बड़कागांव विधानसभा के गंभीर समस्याओं से अवगत कराया जिसमे कोल् खनन कंपनियों के मनमाने रवैय्ये एवं जवलंत मुद्दा विस्थापन पर विस्तृत चर्चा की जिसपर मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने संजीव बेदिया को आश्वासन देते हुए कहा की जो भी समस्या है उसपर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। हमारी सरकार बहुमत से आई है और एक से बढ़कर एक योजना लाकर यहां के ग्रामीणों को कैसे विकास हो उसके लिए दिन-रात हम मेहनत कर…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के जीटी रोड कोनहरा में एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा रविवार शाम 4:30 बजे अतिक्रमण हटाया गया। वहीं लोगों को बरकट्ठा में दो दिनों का समय देते हुए कहा गया कि आप लोग अतिक्रमण हटाए,मंगलवार को पुन: अतिक्रमण हटाया जाएगा। मौके पर स्थानीय भाजपा नेता बिंदु सोनी ने कहा एनएचएआई के द्वारा बिना मुआवजा दिए हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है साथ ही साथ हम लोगों को कोई नोटिस भी नहीं मिला है । यदि हम लोगों को बिना मुआवजा दिए हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा तो हम लोग आंदोलन करेंगे।

Read More

Dumka : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दासोरायडीह के पास एक ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. घटना में ऑटो सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां 4 यात्रियों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतकों में दो महिला भी शामिल हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि घायल और मृत सभी नोनीहाट के रहनेवाले हैं जो पिकनिक मनाने मसानजोर गए थे. लौटने के दौरान ही यह हादसा हो गया.

Read More

Badkagaon : इंटर आर्ट्स कॉलेज बड़कागांव में सामान्य ज्ञान दिवस के अवसर पर इंटर आर्ट्स के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विज्ञान और कला के विद्यार्थियो के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमे साइंस और आर्ट्स के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम उदित कुमार , द्वितीय शशिकांत कुमार और तृतीय ज्योतिबिंदु और आकाश कुमार रहे । जिन्हे प्राचार्य मो० अली ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता परीक्षा लेने से बच्चो के बीच आगे बढ़ने और पढ़ने की लालसा बढ़ती है और आगे बेहतर…

Read More