Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एवं जिला अस्पतालों का हेल्थ सर्किट बनाया जाए ताकि जरूरत के हिसाब से मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा सके। इससे किसी एक अस्पताल पर मरीजों का ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। इसके लिए जरूरी है कि सभी अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। मुख्यमंत्री गुरुवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को राज्य में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने…
Author: admin
Ranchi : सोनडीहा निवासी सुदर्शन मंडल की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुर्मन की टीम ने रामनगर की टीम को 1-0 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुदर्शन मंडल की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सोनडीहा फुटबॉल ग्राउंड पर किया गया था। मौके पर सोनडीहा गांव के दुर्गा मंदिर के निकट स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम भी किया गया। सोनडीहा पंचायत के मुखिया गोपाल यादव, प्रेमनंदन मंडल, अश्विनी मंडल, गोपाल साह, दिलीप साह, विजय यादव, शंभु यादव, बीरबल यादव, शंभु साह, हरिकिशोर ठाकुर, मोतिया…
Patratu : टाउनशिप में गुरुवार को स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में 170 कंबल श्रमिकों को और 20 ऊनी स्वेटर महिला सहायक श्रमिकों को वितरित किए गए, जिससे सर्दियों के मौसम में उन्हें गर्माहट मिली। इस वितरण कार्यक्रम में लेडीज क्लब की सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने न केवल सामग्रियों का वितरण किया बल्कि श्रमिकों के साथ संवाद कर एकजुटता और देखभाल का संदेश भी दिया। श्रीमती सिंह ने ऐसे प्रयासों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि ये पहल उन लोगों के समर्थन के लिए है जो पीवीयूएनएल के विकास में योगदान देते…
New Delhi : दिल्ली में संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिसके बाद उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया, संसद के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। खुद को आग लगाने वाले शख्स की हुई पहचान संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया, “आज उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले जितेंद्र नामक व्यक्ति ने रेल भवन के गोल चक्कर में…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को ट्वीट कर क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार किया है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने झारखंड की क्रांतिकारी भूमि के वीर सपूत, महान आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर शत-शत नमन किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें। जय झारखंड।
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में महान शिक्षाविद् व समाज सुधारक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की भूमिका माध्यमिक खंड के आचार्य राधेकेश ओझा द्वारा दी गई। तत्पश्चात विद्यालय की बहन कीर्ति कुमारी कर्ण कक्षा अष्टम, प्रीति कुमारी कक्षा अष्टम, बहन प्रतिज्ञा कुमारी कक्षा अष्टम ने अपनी उद्बोधन द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर माध्यमिक खंड के आचार्य राजकुमार मिश्रा तथा आचार्या अंकित सनेही ने पंडित मदन मोहन मालवीय की जीवनी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय योगदान को साझा किया। विद्यालय…
Greater Noida: जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस)पीजीडीएम में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जहां छात्रों ने क्रिसमस के गीतों और नृत्यों से समां बांध दिया। कॉलेज परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिसमें क्रिसमस ट्री और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। सांता क्लॉज की उपस्थिति ने छात्रों में विशेष उत्साह भरा, जिन्होंने उपहार वितरण के साथ सभी का मन मोह लिया। कॉलेज प्रशासन ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते…
Ranchi : हेमंत सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की वृद्धि की है। अब कर्मियों और पेंशनधारियों को 50 से बढ़कर 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। कैग की रिर्पोट अगामी विधानसभा सत्र में रखी जाएगी। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत मेरू के अंतर्गत स्वीकृत योजना के लिए विनोबाभावे विश्वविद्यालय को 99 करोड़ 56 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। वहीं, रिम्स के पूर्व प्रधानाध्यापक डॉ तुलसी महतो को 31 अगस्त 1997 के प्रभाव से प्रोन्नति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं, कैबिनेट की…
Barkatha: थाना क्षेत्र के बेड़ोकला से एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत बेडोकला निवासी विकास चौधरी, पिता कैलाश चौधरी ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मेरी पत्नी 21 दिसंबर को लोकिया निवासी अपनी बहन से मिलने के बहाने घर से निकली साथ ही उन्होंने मेरी मां से अपना आधार कार्ड मांग कर ले गई। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन करना शुरू किया। साथ ही अपने ससुराल मकतपुर जयनगर फोन किया परन्तु कहीं पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी पहले भी फोन पर किसी…
Ranchi: कृषि प्रसार शिक्षा विभाग, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड के सहयोग से कांके फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय परिसर में किसान दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बी के झा ने की। मौके पर बीएयू के बीपीडी सोसाइटी के सीईओ सिद्धार्थ जायसवाल , पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड के क्षेत्रीय पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, एफपीओ परियोजना समन्वयक अभिषेक श्रीवास्तव, एफपीसी के राजेंद्र महतो,निदेशक कृष्णा कुमार,तुलसी महतो,मोतीराम महतो सहित अन्य किसानों ने हिस्सा लिया। संबोधित करते हुए शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को अपने खेत में संतुलित उर्वरक का उपयोग…

