Ranchi : राजधानी रांची के डिबडीह रेलवे फाटक के पास हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस संबंध में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया…
Author: admin
रांची। राजधानी रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लगभग छह की संख्या में अपराधी बाइक और कार से आए और डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे पहले अपराधी ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया। वहां से अपराधी दो लाख से अधिक की डकैती कर भाग निकले। जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपये ही लूट सके। इस मामले को लेकर बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार…
Ramgarh : युवाओं को उद्योग से जोड़ने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो वर्तमान में न तो पढ़ाई कर रहे हैं और न ही किसी पूर्णकालिक नौकरी में हैं। प्रमुख विशेषताएँ अवधि: इंटर्नशिप 9 महीने की होगी आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष पात्रता: ऐसे युवा जो न पढ़ाई में हैं और न ही फुल-टाइम रोजगार में आर्थिक सहायता ₹9,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड (₹900 PVUNL और ₹8,100 केंद्र सरकार द्वारा) दोपहर का भोजन: निःशुल्क आकस्मिक सहायता:…
New Delhi : 13 सालों से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे 32 वर्षीय हरीश राणा का मंगलवार को दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद डॉक्टरों ने उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम चरणबद्ध तरीके से हटा दिया। हरीश राणा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे और चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। 20 अगस्त 2013 को हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद वह कोमा में चले गए थे। गंभीर सिर की चोट के कारण उनकी हालत में कभी सुधार…
नई दिल्ली: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 125 लोग सवार थे। विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद नियंत्रण खो दिया और अचानक क्रैश हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती…
नई दिल्ली: नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्ति के मौके पर कल्पना सोरेन ने इसे केवल अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि झारखंड की हर महिला और देश-दुनिया की उन महिलाओं को समर्पित किया, जो अपने परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब व्यापार, खेल, अंतरिक्ष, विज्ञान, नवाचार और शासन जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही…
Ranchi : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन व्रत प्रकृति, शुद्धता और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान व्रती कठोर नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य (भास्कर) की आराधना करते हैं। यह महापर्व 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। परंपरा के अनुसार, पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अपनी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को करमटोली स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर पहुंचे और सरहुल महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहुल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की प्रकृति के प्रति आस्था और गहरा जुड़ाव का प्रतीक है। यह दिन उत्साह और हर्षोल्लास से भरा है और आदिवासी समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। “हम हर वर्ष यहां मिलते रहे हैं और आगे भी मिलते रहेंगे,” उन्होंने कहा। उन्होंने अपने…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ सिरम टोली स्थित ऐतिहासिक सरना स्थल पर सरहुल पर्व का उत्सव मनाया। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। पाहन द्वारा किए गए पूजन के दौरान मुख्यमंत्री के कान में सरई (साल) का फूल खोंसकर उन्हें आशीर्वाद दिया गया, जो मानव और प्रकृति के गहरे संबंध का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी। हेमंत सोरेन ने कहा कि सिरम टोली का यह सरना स्थल आदिवासी संस्कृति और प्रकृति से…
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के सलैया निवासी किसान राजू प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार ने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया।वहीं सलैया पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रोहित कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय सलैया से की तथा मैट्रिक +2 उच्च विद्यालय बरकट्ठा और ग्रेजुएशन विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से पूर्ण करने के बाद उन्होंने कंपीटिशन की तैयारी की। बधाई देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल उर्फ टिंकू प्रसाद ने बताया कि रोहित का शिक्षा के प्रति लगाव शुरू से रहा है और आज उनकी…

