करीब साढ़े तीन महीने के इंतजार के बाद Dhurandhar 2 आखिरकार 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म के बाद से ही दर्शकों में इसके सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था, जिसका असर एडवांस बुकिंग और प्रीव्यू शोज में साफ नजर आया। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च की शाम को पेड प्रीव्यू शोज आयोजित किए गए थे। इन शोज को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और एडवांस बुकिंग के जरिए ही 42 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया। हालांकि,…
Author: admin
Ranchi : झारखंड मंत्रालय, रांची में बुधवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान को लेकर चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष को राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक “झारखंड राइजिंग: ए ग्लोबल स्टोरी” भेंट की। इस पुस्तक में जनवरी महीने में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल के World Economic Forum Davos Meeting और यूनाइटेड किंगडम के London दौरे का विस्तृत विवरण शामिल है। इसके साथ ही एक कॉफी टेबल बुक भी भेंट की गई, जिसमें राज्य सरकार के…
Munger : बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रधानाध्यापक पर स्कूल के किचन में चिकन बनाकर पार्टी करने का आरोप लगा है, जबकि छात्र बाहर खड़े होकर विरोध करते रहे। जानकारी के अनुसार, जब पत्रकार स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट बंद था और कई छात्र किताब-कॉपी लेकर बाहर खड़े थे। छात्रों ने बताया कि परीक्षा के बीच शिक्षकों ने अंदर चिकन पार्टी का आयोजन किया और कुछ छात्रों को बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया। नाराज छात्रों ने गेट पर लात-मार कर विरोध जताया, जिसके…
Bengaluru : कर्नाटक के बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति को बोरे में बांधकर कूरियर करने की कोशिश की। यह घटना व्यालिकावल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 4 बजे हुई। दो-तीन लोग एक कूरियर ऑफिस पहुंचे और अपने साथ एक बड़े बोरे को पार्सल करने की बात कही। शुरुआत में यह सामान्य पार्सल जैसा दिखा, लेकिन कर्मचारियों को बोरे के अंदर हलचल महसूस हुई। जब बोरा खोला गया, तो कर्मचारियों के होश उड़…
Chatra : झारखंड के चतरा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 35वीं बटालियन में तैनात जवान प्रह्लाद सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जवान चतरा के सिमरिया स्थित शिला पिकेट पर तैनात था। बताया जा रहा है कि उसने अपने ही सर्विस हथियार से खुद को गोली मारी। जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद सिंह झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही चतरा एसपी और SSB 35वीं बटालियन के कमांडेंट शिला पिकेट पहुंचे और मामले की जांच शुरू…
Ranchi : झारखंड में आदिवासी जमीन प्रबंधन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने इस मामले में राज्य सरकार की कानूनी राय को खारिज कर दिया है और ऑडिट को अपना संवैधानिक अधिकार बताया है। जानकारी के अनुसार, जब राज्य सरकार ने आदिवासी जमीन प्रबंधन से जुड़े दस्तावेज देने से इनकार किया, तो महालेखाकार ने इसकी जानकारी CAG को दी। इसके बाद CAG के प्रोफेशनल प्रैक्टिस ग्रुप (PPG) ने पूरे मामले की समीक्षा की। PPG ने स्पष्ट कहा कि संविधान के अनुच्छेद 149 और 151 के साथ-साथ CAG एक्ट 1971 के तहत…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मंगलवार को झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) की चतुर्थ शासी निकाय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं वाले स्थलों की पहचान की जाए और वहाँ बेहतर पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने वन, पर्यटन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तीनों विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और इको टूरिज्म के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक रूप से सुंदर राज्य है और…
पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के पंडाबिला गांव में जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार पंडाबिला गांव निवासी छोकरों करवा रात में घर के बाहर आवाज सुनकर बाहर निकले। उन्होंने देखा कि एक जंगली हाथी गांव में घुसकर घरों में तोड़फोड़ कर रहा है। उनके निकट आती हाथी को देखकर वह घर के अंदर जाने लगे,तभी हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से पकड़ लिया और जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उन्हें पैरों से कुचल दिया, जिससे…
पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में बड़ी उपलब्धि Patratu : Patratu Vidyut Utpadan Nigam Limited (PVUNL) के पतरातू स्थित सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-I) की दूसरी 800 मेगावाट यूनिट का 17 मार्च 2026 को सुबह 10:31 बजे सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया गया। यह परियोजना की प्रगति में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हासिल हुई सफलता इस महत्वपूर्ण अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अनुपम मुखर्जी (मुख्य महाप्रबंधक-परियोजना), मनीष खेतरपाल (महाप्रबंधक-O&M), बिश्नु दत्ता दाश (महाप्रबंधक-परियोजना), ओ.पी. सोलंकी (महाप्रबंधक-मेंटेनेंस), जोगेश चंद्र पात्रा (महाप्रबंधक-कमीशनिंग) और जियाउर रहमान (HOHR)…
दो चरणों में होगा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बार चुनाव केवल दो चरणों में होंगे, जिससे राज्य की राजनीतिक तस्वीर को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चरणबद्ध मतदान रणनीति के लिहाज से बेहद अहम साबित होगी। पहले चरण में कड़ा मुकाबला 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होगा। पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के आंकड़ों के आधार पर देखें तो: तृणमूल कांग्रेस को करीब…

