कृषक पुत्र रोहित कुमार बना श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पैतृक ग्राम पहुंचने पर किया गया स्वागत

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के सलैया निवासी किसान राजू प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार ने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया।वहीं सलैया पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रोहित कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की

कृषक पुत्र रोहित कुमार बना श्रम प्रवर्तन अधिकारी,पैतृक ग्राम पहुंचने पर किया गया स्वागत
Advertisement

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के सलैया निवासी किसान राजू प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार ने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया।वहीं सलैया पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रोहित कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय सलैया से की तथा मैट्रिक +2 उच्च विद्यालय बरकट्ठा और ग्रेजुएशन विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से पूर्ण करने के बाद उन्होंने कंपीटिशन की तैयारी की।

बधाई देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल उर्फ टिंकू प्रसाद ने बताया कि रोहित का शिक्षा के प्रति लगाव शुरू से रहा है और आज उनकी मेहनत ने रंग लाई। यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, झारखंडी एकता संघ के सचिव विनोद प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, राजदेव प्रसाद, हीरामन प्रसाद, टीको महतो ,सिंकु कुमार, द्वारिका प्रसाद, अशोक प्रसाद, सीताराम प्रसाद, मुकुंद प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, टुकलाल यादव, छोटी यादव समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.