Author: admin

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन 16 जून को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में फ्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर मानगो स्थित गांधी मैदान में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर के डीसी ए. मित्तल सहित अन्य अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका शिलान्यास किया था लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। अब मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य आरम्भ हो जायेगा।

Read More

विद्या बालन बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने वाली विद्या बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। सुडौल और स्लिम ट्रिम फिगर वाली अभिनेत्री के फ्रेम को तोड़ते हुए उन्होंने बॉलीवुड में सफल करियर बनाया। अब देखने को मिल रहा है कि विद्या ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। विद्या बालन हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में विद्या इवेंट में ब्लैक ड्रेस पहने हुए ग्लैमरस लग रही हैं। इस वीडियो में…

Read More

Bhopal। मध्य प्रदेश में माता रतनगढ़ के भक्तों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक साबित हुआ है। राज्य के दतिया जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर अनियंत्रित होकर पलटते हुए नीचे गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। यह हादसा दूसरडा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ। ट्रैक्टर की अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से यह हादसा हुआ । घटना तड़के चार से पांच बजे के बीच की है…

Read More

Nawada। बिहार के नवादा में शुक्रवार को बेखौफ अपराधी ने मुखिया को गोली मार कर हत्या कर दी है। पकरीबरावां डीएसपी महेश चौधरी ने गोली मारने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले जांच की जा रही है। नवादा जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र स्थित बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पु मांझी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है।इसके बाद इलाका में दहशत का माहौल कायम हो गया है। मृतक पप्पु मांझी बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आम नागरिकों में आक्रोश भी देखा जा रहा है । पुलिस…

Read More

New Delhi। अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप विजेता कप्तान और दिग्गज स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने पुष्टि की कि वह पेरिस 2024 ओलंपिक में भाग नहीं लेंगे। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। प्रतियोगिता कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद शुरू होगी, जो 20 जून से 14 जुलाई तक चलेगा। अर्जेंटीना के अंडर-23 कोच जेवियर माशेरानो ने दिग्गज फुटबॉलर को ओलंपिक में शामिल करने की उम्मीद जताई थी, लेकिन अब मेसी ने इससे इनकार कर दिया है। ओलंपिक में भाग लेने का मतलब अपने क्लब इंटर मियामी से दूर रहना भी होगा और…

Read More

Indore। जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर द्वारा आज (शुक्रवार को) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक इन्दौर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास 10 पोलोग्राउन्ड इन्दौर में लगेगा। रोजगार उप संचालक पीएस मण्डलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनिया जैसे शैफाली बिजनेस सोल्यूशन , एस.के. फायनेन्स, मेनपॉवर सर्विसेज (एसजीएस), इनोवसोर्स, अल्ट्रस्ट टेक्नोलॉजी, एसडी कन्सल्टेन्ट आदि द्वारा लगभग 600 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से सेल्स एक्जिकिटीव, टेलीकॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेक्नीशियन, सैल्स, टीम लीडर,…

Read More

Ranchi। राज्य में पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम (पेसा) लागू करने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सोरेन ने इस पेशा कानून को लागू करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री सोरेन के समक्ष गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने पेसा कानून को लेकर परिचय एवं रोड मैप विषय पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुती दी। मुख्यमंत्री ने इसके रोड मैप की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच…

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सिरमटोली से मेकॉन तक बनने वाले फ्लाईओवर का कार्य सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। सोरेन गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ रांची के फ्लाई ओवरब्रिज तथा अन्य शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से सम्बंधित कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प है। इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में किसी प्रकार से विलंब नही होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि रांची शहरवासियों को जल्द से जल्द ट्रैफिक…

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने चयन प्रक्रिया को समय सीमा के अंदर पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री सोरेन गुरुवार को अधिकारियों और जेएसएससी के अध्यक्ष के साथ प्रोजेक्ट भवन में उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध…

Read More

Kuwait City। दक्षिणी कुवैत में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मरने वालों में 40 भारतीय हैं। कुवैत की इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस भीषण हादसे को देखते हुए घटना के कुछ देर बाद ही…

Read More