Bhuwneshwar : केन्दुझर से विधायक तथा राज्य के जनजातीय नेता मोहन माझी ओडिशा के नये मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ-साथ पटनागढ़ से विधायक कनक वर्धन सिंह देव और निमापडा से विधायक प्रवाति परिडा उप मुख्यमंत्री बनेंगी। भुवनेश्वर में मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि भाजपा पहली बार ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। उसने विधानसभा चुनाव में बीजद को सत्ता से बाहर कर दिया है। बता दें कि हाल ही…
Author: admin
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य के किसी भी जिले में विधि-व्यवस्था में गड़बड़ी ना हो। हर हाल में जनता को सुरक्षा मिले। इसे सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को जिलों के उपायुक्तों, वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के अलावा वन और भू-राजस्व से जुड़े मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। आदिवासी जमीन की दखल-दिहानी जल्द कराएं अधिकारी चम्पाई सोरेने ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति से जुड़े जमीन के उन…
Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित आवास पर मंगलवार को झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ ने शिष्टाचार मुलाकात की। इनके अलावा कल्पना सोरेन से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी शिष्टाचार मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि कल्पना सोरेन ने गत सोमवार को झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।
जयपुर/चौमूं। जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटना में मारे गए चार लोगों के शव मंगलवार को जयपुर पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश दिखाई दिया। लोगों ने आतंकवाद , पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। मुरलीपुरा और चौमूं थाने के बाहर हजारों लोगों ने नारेबाजी की। मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने बाजारों को बंद करा दिया। चारों शवों का गमगीन माहौल में गांव…
धार। धार के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह एक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना सेक्टर तीन स्थित सिग्नेट पीवीसी फैक्ट्री की है। फैक्ट्री में बड़ी संख्या में पाइप रखे हुए थे, इसलिए आग तेजी से भड़क गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका, इंदौर, धार और बदनावर की करीब 8 फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी अनुसार आग सुलावड गांव के पास पीथमपुर सेक्टर-3 में पीवीसी फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे फैक्ट्री में आग लगी। आग बुझाने के लिए फैक्ट्री…
Ranchi। सनातनी धर्म और संस्कृति शिक्षा देने के उद्देश्य से हिंदू सहायक मंच की ओर से सनातन बच्चों के बीच गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमानजी की आरती प्रतियोगिता की जाएगी। यह आयोजन रातू रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक के श्री श्री 107 राम जानकी पंच देवता मंदिर में 16 जून को आयोजित की जाएगी । मंदिर के शंकर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि 6 से 13 वर्ष के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। सभी को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में राजेश अग्रवाल, अजय राजगढ़िया, अजीत तिवारी सहित…
साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। अब ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिख रहे सभी लोगों ने बेहतरीन काम किया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर का हर सीन शानदार है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में भरपूर मात्रा…
Deoghar। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के अंडीडीह गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित कार के सड़क किनारे पलट जाने से उसपर सवार सभी तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी मृतक पटना के गर्दनीबाग मुहल्ले के निवासी बताए जाते हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रमंडीह पुलिस मौके पर पहुंची एवं तीनों को कार से बाहर निकालकर चकाई रेफरल अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से परिजनों को दी गई है। परिजन पटना से…
Ranchi : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय , राँची द्वारा महा ऋण वितरण शिविर का आयोजन आई एम ए भवन , करमटोली चौक राँची में किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय कार्यालय, मुंबई के महाप्रबंधक श्री धरमपाल खुराना द्वारा किया गया । श्री खुराना ने ग्राहकों से आह्वान किया कि हर इच्छुक और लगनशील उद्यमी को अपने व्यवसाय में वृद्धि करने हेतु यदि सहयोग की आवश्यकता है तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सदैव उनके सहयोग हेतु खड़ा है ।शिविर में उपस्थित लगभग 700 ग्राहकों मध्य सम्बोधन में क्षेत्रीय प्रमुख श्री सुनील कुमार द्वारा बैंक के 113 वर्षों के…
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कार्यभार संभालते ही उन्होंने अन्नदाताओं को लेकर बड़ा फैसला किया। पीएम मोदी ने अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए किसानों को सौगात दी। उन्होंने पहला आधिकारिक कार्य पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और करीब 20 हजार करोड़ रुपये बांटे जायेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, श्री मोदी सुबह अपने कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले किसान निधि की किश्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर…

