किंशासा। कांगो की राजधानी किंशासा के पास एक नदी में नाव पलट जाने से उसपर सवार 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक बयान में इस घटना पर दुख जताया है। मध्य अफ्रीका देश में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने से नौका दुर्घटनाएं होती हैं। एक बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है कि सोमवार देर रात माई-नडोम्बे प्रांत में क्वा नदी में नाव पलट गई। बयान के मुताबिक, नौका पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे।
Author: admin
New Delhi। अर्जेंटीना के दिग्गज फॉरवर्ड लियोनेल मेसी ने कहा कि मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) क्लब इंटर मियामी संभवतः उनके शानदार करियर का आखिरी क्लब बन सकता है। रिकॉर्ड आठ बार बैलन डी’ओर जीतने वाले मेसी अपने शानदार करियर के अंत के करीब हैं। लेकिन इससे पहले कि वह संन्यास लें, उनके पास अर्जेंटीना के साथ एक और कोपा अमेरिका खिताब जीतने का मौका होगा। अंतरराष्ट्रीय और क्लब स्तर पर आगे बढ़ते रहने के साथ ही मेसी ने अपने भविष्य के बारे में बात की और स्वीकार किया कि वह फुटबॉल छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। ईएसपीएन अर्जेंटीना से…
New York। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि चल रहे टी-20 विश्व कप के सुपर 8 चरण के लिए क्वलाफाई करना उनके लिए बड़ी राहत है। भारत ने बुधवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में ग्रुप ए के मुकाबले में सह-मेजबान यूएसए पर 7 विकेट से जीत के बाद टी 20 विश्व कप के सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुभवी जोड़ी के पहले तीन ओवर में सस्ते में आउट होने के बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने संयम बनाए रखा और भारत को 7 विकेट से जीत…
Ranchi : बैंक आफ महाराष्ट्र, रांची अंचल के तत्वावधान में ग्राहक संपर्क व क्रेडिट आउटरीच का सफल आयोजन बीते 10 जून को होटल एवीएन ग्रांड, रांची में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर्णा जोगलेकर, महाप्रबंधक प्रधान कार्यालय, बैंक आॅफ महाराष्ट्र थी। शिखा कुमारी चौधरी अंचल प्रबंधक, रांची, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बैंक की झारखंड स्थित विभिन शाखाओ के मूल्यवान ग्राहकों के साथ कार डीलर और बिल्डर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया और बैंक की विभिन योजनाओ की जानकारी दी गयी। वहीं, स्वयं सहायता समूह के लिए नौ जून को बैंक…
Jammu : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को ढेर कर दिया है। हालांकि, मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी शहीद हो गया। अधिकारियों के अनुसार, सैदा सुखल गांव में दो आतंकवादियों को देखे जाने के बाद मंगलवार रात को शुरू हुए अभियान के दौरान दो वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित बच निकले। हालांकि, उनके वाहनों पर गोलियां लगीं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला के ऊपरी इलाके में आतंकवादियों ने एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें…
Ranchi। राज्य में हीट वेव के कारण लोग बेहाल हैं। फिलहाल, इससे अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी 15 जून तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज को छोड़ सभी जिलों में तापमान 41 डिग्री से ऊपर है। इन जिलों के लिये 14 जून तक का अलर्ट जारी है। सबसे अधिक तापमान गढ़वा, सरायकेला और डाल्टेनगंज का 45 डिग्री दर्ज किया गया। रामगढ़, गिरिडीह, पश्चिमी और पूर्वी सिहभूम, बोकारो का तापमान 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। लातेहार, चतरा, खूंटी, धनबाद का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। लोहरदगा, गुमला,…
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बुधवार को बूटी रोड, मोरहाबादी रांची स्थित आवास में पैरालम्पिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 13 से 19 जून तक आयोजित होने वाले भारत और थाईलैंड के बीच दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में राज्य के नौ पैरालम्पिक खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से राज्य के चयनित खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
Kolkata। कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल गर्मी कम होने वाली नहीं है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए…
Balrampur। जिले में प्राइवेट स्कूल अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। फीस बढ़ोतरी व किताबों को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों का उत्पीड़न नहीं किया जा सकेगा। इसको लेकर जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब यूपी फीस रेग्युलेशन एक्ट 2018 के तहत कार्रवाई होगी। जनपद के भू-माफिया, वन माफिया एवं खनन माफिया के बाद अब जिलाधिकारी अरविंद सिंह के रडार पर शिक्षा माफिया हैं। जिले में शिक्षा व्यवस्था को साफ सुथरा रखने, प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने, ड्रेस, किताब आदि के नाम पर अभिभावकों…
Hardoi। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में बुधवार सुबह सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर एक बालू लदा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर झोपड़ी में रह रहे परिवार के तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को कहना है कि ट्रक गंगा नदी से बालू खनन कर हरदोई की तरफ जा रहा था। ओवरलोड होने के कारण मोड़ पर पलट गया और यह हादसा हुआ। मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या- दो पर भल्ला कंजड़ सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर परिवार संग यहां पर रह रहा था। रोजाना की तरह मंगलवार की रात खाना-पीना खाने के बाद…

