New Delhi। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बुधवार को राजधानी दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अहम बैठक होने वाली है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री निवास पर होने वाली एनडीए की बैठक में नई सरकार के गठन पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में भाजपा नेता अमित शाह और जे पी नड्डा सहित विभिन्न घटक दलों के नेता पहुंचेंगे। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही मंत्रिमंडल के गठन पर भी…
Author: admin
Ranchi। चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या करने के मामले में चुटिया थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।एसएसपी की अनुशंसा पर रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे ने चुटिया थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह को सस्पेंड कर दिया जबकि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चुटिया थानेदार के बॉडीगार्ड और घटना के समय अरगोड़ा थाना के पेट्रोलिंग वाहन के एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है। रांची के एक्स्ट्रीम बार में हुई गोलीबारी और डीजे संदीप की हत्या के बाद यह जानकारी बाहर आयी थी कि चुटिया थाना…
Ranchi। लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई है। कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी हार हुई।…
New Delhi। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी। इसमें मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बताया गया है कि यह बैठक पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू होगी। लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों की घोषणा के बाद होने वाली इस बैठक पर सबकी नजरें हैं। बैठक प्रधानमंत्री मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होगी। इसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश किए जाने की संभावना है, जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।
Ramgarh। रामगढ़ के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में मंगलवार को 624 अग्निवीरों ने देश सेवा की शपथ ली। पीआरसी के किलाहारि ग्राउंड में मंगलवार को इस मौके पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान 624 अग्निवीर शामिल हुए। 31 सप्ताह के कठिन शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के उपरांत अग्निवीर तैयार हुए हैं। परेड में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट सह ब्रिगेडियर संजय चंद्र कंडपाल ने परेड की सलामी ली। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अव्वल प्रदर्शन करने वाले 4 अग्निवीरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर संजय चंद्र कंडपाल ने बताया कि पंजाब रेजीमेंटल सेंटर का वीरता…
Ranchi। लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड में गांडेय विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव हुआ। इसमें झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप वर्मा को 25 हजार के भी अधिक वोटों के अंतराल से हराया। वैसे इस सीट पर पूर्व में भी उसी पार्टी के विधायक सरफराज अहमद थे, जो बाद में राज्यसभा सदस्य बन गये। इस तरह से राज्य में जहां कुछ विधायक सांसद बन गये, वहीं विधानसभा को एक नया सदस्य भी मिला।
Ranchi। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जमकर पटाखे फोड़े गए। अबीर गुलाल लगाकर नेताओं कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी, लड्डू खिलाए और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके। इस अवसर पर प्रदेश की जनता एवं मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश सिरोधार्य है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है। मरांडी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे राजनेता हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के…
Ranchi। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर नौ सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। हालांकि भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। लेकिन पलामू में हैट्रिक और गोड्डा में चौथी बार भाजपा जीत हासिल की है। पलामू (अनुसूचित जाति) लोकसभा निर्वाचन को लेकर जीएलए कॉलेज में मतों की गिनती हुई। वीडी राम हैट्रिक जमा गए। 288622 मतों से चुनाव जीते। विष्णुदयाल राम को 762290 मत मिले, जबकि राजद की ममता भुइयां को 473668 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार वीडी राम को 288622 मतों से जीत हासिल हुई। वीडी राम 2014 के बाद 2019 में इन्होंने इस सीट से…
Ranchi। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। राज्य सरकार इस बार श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधाएं देने जा रही है। मेले में एसी अस्पताल से लेकर एंबुलेंस तक की सुविधा रहेगी। सरकार की ओर इस बार 3.02 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन एवं सिविल सर्जन ने इससे जुड़ा प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग भेजे गये प्रस्ताव में कहा गया है कि 30 एंबुलेंस के स्थान पर 40 एंबुलेंस की तैनाती की जायेगी। सभी एंबुलेंस एयर कंडीशनर युक्त होगी। इस बार चार से पांच अस्थायी…
New Delhi। देशभर में अब तक एक घंटे की मतगणना हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा सीटों की अब तक की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। भाजपा 75 (कुल 76) सीटों पर आगे चल रही है। आयोग के अनुसार, कांग्रेस 25, समाजवादी पार्टी 8, आम आदमी पार्टी 6, तेलुगु देशम 4, जनता दल (सेक्युलर) 2, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चो 1, नगा पीपुल्स फ्रंट 1, वायस आफ द पीपुल पार्टी 1, जोरम पीपुल मूवमेंट 1, शिरोमणि अकाली दल 1, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 1 , सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा…

