सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ ने 1 मई को रिलीज होने के बाद से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते में ये 43 देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 टीवी (नॉन-इंग्लिश) लिस्ट पर तेजी से चढ़ गई और इसके साथ ही यह ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा देखी गई इंडियन सीरीज बनकर सामने आई। इससे उत्साहित नेटफ्लिक्स और संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ के सीजन 2 की घोषणा कर दी है। शो के लॉन्च के बाद से ही, यह सीरीज इंडिया टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर है।…
Author: admin
Rajgarh। जिले के ग्राम पिपलौदी रोड़ स्थित ग्राम छायन के समीप राजस्थान मनोहरथाना के ग्राम मोतीपुरा से राजगढ़ के देहरीनाथ गांव जा रही बारातियों से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, हादसे में महिला, बच्चे सहित 13 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दस से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना लगते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित व पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा मौके पर पहुंचे, वहीं राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने जिला अस्पताल राजगढ़ में पहुंचकर घायलों के हाल को जाना। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मामले में…
Kolkata। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव बीतने के बाद राजनीतिक हिंसा भी शुरू हो गई है। बैरकपुर और संदेशखाली इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगा है। नदिया जिले में शनिवार शाम भाजपा के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पचा चांदपुर के रेलवे लाइन मोहल्ले के रहने वाले हफीजुर शेख (35) की शनिवार शाम उनके घर के पास ही हत्या कर दी गयी। नदिया ही नहीं बल्कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में भी हिंसा फैलाने के आरोप लगे हैं। भाटपाड़ा और नैहटी में गत रात…
Lalitpur। जनपद की तालबेहट कोतवाली अंतर्गत बनी एक मस्जिद में जंगली भालू के घुसने से हड़कम्प मच गया। इस सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद भालू को रेस्क्यू किया। तालबेहट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना के सामने बनी एक मस्जिद में जंगल क्षेत्र से भटक कर भालू घुस गया। जंगली भालू के आबादी क्षेत्र में आने की जानकारी पर लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। वन्य कर्मियों ने भालू को पकड़ने के लिए रेस्क्यू…
Ranchi। नौतपा नौ दिनों तक भीषण गर्मी से तपाने के बाद आखिरकार रविवार को खत्म हो गया और मौसम ने करवट ली। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही 48 डिग्री पहुंच चुके तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। पंडित राजदेव पाण्डेय ने ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बताया कि अस्त चल रहे गुरु तीन जून को उदित हो रहे हैं। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। झमाझम बारिश होगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। मॉनसून का कम डाउन भी शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार कृष्ण पक्ष 14 दिनों का है। इस पक्ष की…
Ranchi : रातू थाना क्षेत्र के तिलता हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास बस की चपेट में आने से रविवार को बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वहीं, घटना में एक बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हॉट लिप्स रेस्टोरेंट के पास सिटी राइड बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक पांकी के पलामू का रहने वाला है। उसकी उम्र 37-38 साल बतायी जा रही है।…
Raipur।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) छत्तीसगढ़ प्रांत का 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण का समापन आज होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी पद्यमश्री जागेश्वर बिरहोर होंगे। साथ ही मुख्य वक्ता क्षेत्र संघचालक मध्यक्षेत्र डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना होंगे. कार्यक्रम बूढ़ापारा के छत्रपति शिवाजी आउटडोर स्टेडियम में शाम 5.30 बजे होगा। स्थानीय कृष्णा पब्लिक विद्यालय, कमल विहार, डूण्डा में संघ शिक्षा वर्ग के 15 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 18 मई से 3 जून तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी जिलों से 577 शिक्षार्थी शामिल हुए हैं।
New Delhi। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद रविवार को सरेंडर करेंगे। सरेंडर से पहले वे राजघाट और बाद में हनुमान मंदिर जायेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद दिया और कहा कि पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि देंगे। वहाँ से हनुमानजी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जायेंगे। फिर पार्टी दफ्तर जाकर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मिलेंगे। यहां से वे तिहाड़ के लिए रवाना होंगे। उन्होंने आगे कहा, “ आप…
Ranchi। रांची शहर में शनिवार आधी रात को झुंड से भटककर एक जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि विधानसभा के पास खेत की ओर एक जंगली हाथी आया है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले…
East Champaran। रेडक्रॉस सोसायटी एक ऐसी संस्था है, जो पूरे विश्व में बेहतर रक्त आपूर्ति के लिए विख्यात है। जाहिर है कि उसकी इस पारदर्शिता के कारण आम चिकित्सक भी रेडक्रॉस से ब्लड की आपूर्ति को बेहतर मानते है। दीगर है कि रेडक्रॉस मोतिहारी पिछले दो सालो से पूरी तरह से विवाद में दिख रहा है। पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल से अबतक रेडक्रॉस सोसायटी अपनी कारगुजारियो के लिए सुर्खियो में है। फिलहाल रेडक्रॉस की अगर ऑडिट करा दी जाये, तो करोड़ो की हेराफेरी का मामला उजागर हो जायेगा। ऐसे तो पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल से यहां खून के नाम पर…

