Ranchi। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल को उत्पाद विभाग ने सील कर दिया। साथ ही उसके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। बीते 27 मई को हुई गोलीकांड की घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को यह कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि बार के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है और सील कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर चार जून को जिले में शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी। टीम सभी जगहों पर पैनी…
Author: admin
Ranchi। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी। मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। उसके बाद इवीएम के मतों की गणना होगी। के. रवि कुमार सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से मुखातिब थे। एजेंट मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो फिर नहीं जा सकेंगे भीतर उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी…
Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस और झामुमो पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर विपक्ष बहाने खोज रहा है। मीडिया को टारगेट किया जा रहा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न किया जा रहा है। एग्जिट पोल पर इनको विश्वास नहीं है लेकिन अब तो इनको राजनीतिक रूप से देश की जनता एग्जिट करवाने वाली है। प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पहले विपक्ष ईवीएम हैक का नारा लगाता था। फिर गृह मंत्री पर डेढ़ सौ डीएम से बात करने का बिना सुबूत का बेबुनियाद आरोप…
Ranchi। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में अपराध और विधि व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक की। राजधानी रांची में बीते कई दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। शहर में दिनदहाड़े हत्या लूट और छिनतई की वारदात को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। बढ़ते अपराध को रोकने के लिए राज्य के डीजीपी ने पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। डीजीपी ने राज्य में गठित मुख्य अपराध शीर्षों की तुलनात्मक अपराध समीक्षा की, जिसमें विगत तीन वर्षों के कुल…
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में छह दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को पूज्य स्वामी परिपूर्णानंद जी महाराज, आचार्य, चिन्मय मिशन, रांची के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत और सम्मान शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड), धुर्वा, रांची के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग नवनियुक्त आचार्य के लिए एवं कार्यशाला पूर्व से कार्यरत…
New Delhi : मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतगणना से ठीक एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार 64 करोड़ 20 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा – हमने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इन 64 करोड़ मतदाताओं में से 31 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बड़ी संख्या में वोट दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि वोटों की गिनती के दौरान पूरी वीडियोग्राफी करायी जायेगी, रिटर्निंग आॅफिसर के टेबल पर राजनीतिक पार्टियों…
Palamu। जिले के पांकी प्रखंड के सोरठ गांव के सिंचाई कुएं में डूबकर करीब 35 से 40 बंदरों की मौत हो गई। हालांकि इसके स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आये हैं। संभावना जताई जा रही है कि सारे बंदर कुएं में प्यास बुझाने के लिए उतरे होंगे और फिर बाहर नहीं निकल पाए। ऐसे में उनकी डूबने से मौत हो गई। पानी के भी विषैला होने की संभावना लगती है। बंदरों की डेड बॉडी देखने से लगती है कि घटना तीन चार दिन पहले की होगी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।…
Hazaribagh। गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना के तहत सेना और राज्य पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे पांच युवाओं ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। पहले बैच से ही पांच अभ्यर्थियों की सफलता से अन्य युवा भी काफी उत्साहित हैं। पहले बैच के तहत कुल नौ छात्र इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। सफल छात्रों में संजय राज, राजू यादव, भानु प्रताप, राजदीप कुमार और सुशांत शर्मा शामिल हैं। अदाणी फॉउंडेशन ने युवाओं की निःशुल्क पढ़ाई- लिखाई के साथ शारीरिक प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की है। इस पहल के तहत अदाणी फॉउंडेशन के विशेषज्ञ शिक्षक…
Palamu। तीन हजार रुपए उधार लेने के बाद चुकता नहीं करने पर लगातार मिल रही धमकी से परेशान होकर तीन दोस्तों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। साथ ही उसकी डेड बॉडी को पत्ते से ढक कर छुपा दिया। घटना के चार दिन बाद आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मृतक की बाइक सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। यह मामला पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के बरदाग जंगल से जुड़ा हुआ है। दो जून को जहां से एक युवक की डेड बॉडी बरामद हुई थी। छानबीन करने पर पता…
Jodhpur। कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में रविवार रात को अवैध अफीम का दूध बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी में पकड़ी गई कार से 6.2किलो अफीम का दूध बरामद हुआ है। बरामद अफीम के दूध की कीमत 31 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ में जुटी है। बताया गया कि पकड़ा युवक अन्तरराज्यीय तस्कर कानाराम मादक पदार्थ तस्करी में राजस्थान के जिला बाड़मेर, पाली तथा हरियाणा के जिला डबवाली के मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार तस्करों के अन्तरराज्यीय संगठित…

