Ranchi : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। वह पिछले लगभग साढ़े तीन महीनों से जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। इस मामले में रांची की स्पेशल पीएमएलए (प्रीवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने 13 मई को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं, हेमंत सोरेन ने 22 मई को ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद वापस ले ली थी। सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई की…
Author: admin
मशहूर हॉलीवुड एक्टर 37 साल के जॉनी वेक्टर की लॉस एंजिलिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जॉन वेक्टर की हत्या ने हॉलीवुड सिनेमा को सदमे में डाल दिया है। जॉनी वेक्टर के निधन से उनके प्रशंसक भी सदमे में हैं और शोक मना रहे हैं। यह घटना शनिवार 25 मई को लॉस एंजिल्स में हुई। जॉनी वेक्टर पर उनकी मां स्कारलेट ने सुबह 3 बजे हमला किया। उनकी कार से कन्वर्टर चुराने आये चोरों ने एक्टर जॉनी वेक्टर को गोली मार दी, जबकि जॉनी वेक्टर ने…
Kolkata। चक्रवात रेमल के कारण रात भर हुई बारिश के कारण सप्ताह के पहले दिन कोलकाता मेट्रो सेवा बाधित रही। पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशनों के अंडरग्राउंड सबवे और ट्रैक पर पानी भर जाने से सोमवार सुबह सात बजे से ही मेट्रो सेवाएं बाधित हैं। मेट्रो रेल सूत्रों के मुताबिक, पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड के बीच ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है। टालीगंज से कवि सुभाष और गिरीश पार्क से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो चल रही है। सेवाओं को तेजी से सामान्य करने की दिशा में काम चल रहा है। मेट्रो…
तिनसुकिया (असम)। पाटकाई पहाड़ के कोयला खदान में दबकर तीन श्रमिकों की मौत हो गई। यह हादसा अवैध रूप से किये जा रहे भूमिगत खनन के दौरान हुआ। पुलिस ने आज बताया कि खनन के कार्य में अवैध रूप से लगाए गए मजदूर कोयला खनन करते समय जिंदा दफन हो गए। जानकारी के अनुसार चार मजदूर लिडू में टिकक कोइलरी के तहत बरगोलाई-नामदांग के बीच टिकक वेस्ट माइनिंग में अवैध रूप से निर्मित भूमिगत खनन में बीती रात लगभग 12.30 बजे कोयला खनन करने गए थे। उनमें से तीन रेट माइन होल में कोयला खोद रहे थे और एक बाहर…
Ranchi। झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका और राजमहल में एक जून को मतदान है। पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संताल परगना पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को दुमका आ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में छह चुनावी सभा कर चुके हैं। गोड्डा से तीन चुनावों से लगातार भाजपा के डॉ निशिकांत…
Ranchi। रांची के मेन रोड स्थित डेली मार्केट स्थित एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान में अचानक एक दुकान में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस अगलगी में दुकान में रखे सारे समान जल कर राख हो गया। लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की वजह से मौके पर अफरा तफरी मच गई। दुकान मालिक को तुरंत मौके पर बुला कर आग पर पहले खुद से काबू पाने की कोशिश की गई। थोड़ी देर बाद दमकल के वाहन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में ड्राई फ्रूट्स…
Kolkata। बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय क्षेत्रों में लैंड फॉल कर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज सुबह बताया है कि दक्षिण 24 परगना के सगरद्वीप और बांग्लादेश के खेपूपाड़ा कोस्ट के बीच चक्रवात ने लैंडफॉल किया है। उस समय इसकी गति 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इसके प्रभाव से रात भर तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई है। समुद्र तटीय जिलों उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में जमकर बारिश हुई है। यह सिलसिला आज अपराह्न…
New Delhi। वेस्टइंडीज को अपने टी20 विश्व कप अभियान से पहले उस समय करारा झटका लगा जब ऑलराउंडर जेसन होल्डर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को होल्डर के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है। होल्डर को काउंटी चैम्पियनशिप में वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलते समय चोट लगी थी। हालाँकि, क्रिकेट वेस्टइंडीज की विज्ञप्ति में चोट की प्रकृति या उनके ठीक होने की समयसीमा के बारे में नहीं बताया गया है। मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, “जेसन हमारे सेट-अप में एक…
New Delhi। दीपा करमाकर ने रविवार को ताशकंद में चल रहे एशियाई महिला कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप के वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही वह एशियाई महिला कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गईं। 30 वर्षीय दीपा, जो क्वालिफिकेशन में 12.650 के साथ आठवें स्थान पर थीं, ने फाइनल में अपने दो प्रयासों में कुल मिलाकर 13.566 का स्कोर बनाया। उनके बाद दो उत्तर कोरियाई, किम सोन ह्यांग (13.466, 0.100 की पेनल्टी के बाद) और जो क्योंग ब्योल (12.966) थीं। 2015 में हिरोशिमा में कांस्य (14.725) के बाद यह दीपा का चैंपियनशिप…
Kolkata। पश्चिम बंगाल में रेमल चक्रवात के प्रभाव से कोलकाता में रात भर भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से सोमवार सुबह अधिकतर क्षेत्रों में घुटनों भर पानी जम गया है। कई जगहों पर पेड़ों की शाखाएं टूट कर गिरी हैं और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। ट्रैफिक पूरी तरह से थम गई है और आम जनजीवन ठप है। बड़ाबाजार, खिदिरपुर, सेंट्रल एवेन्यू, दमदम, फूल बागान, कांकुड़गाछी समेत कोलकाता के अधिकतर इलाकों में घुटनों भर पानी जमा हुआ है। काकुड़गाछी और दमदम अंडर पास में तो कमर तक पानी भरा हुआ है…

