Author: admin

New Delhi। आईसीसी टी 20 विश्व कप में पिछले कुछ वर्षों में कई रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन हुए हैं, जिसने क्रिकेट इतिहास में कई सुपरस्टार और दिग्गजों के नाम अमर कर दिए हैं। 1 जून से यूएसए और कैरिबियन में शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए टीमें एकत्रित हो रही हैं, जो 20 टीमों के साथ अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप है, यह कुछ इतिहास बनते हुए देखने का समय है। रिकॉर्ड तोड़ने वाले कारनामों के लिए मशहूर इस प्रारूप में, आइए कुछ ऐसे रिकॉर्ड पर नज़र डालते हैं जो टूर्नामेंट के इस संस्करण…

Read More

Bhopal। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा के दौरान बीते चार दिन से सूरज के तेवर इतने तीखे रहे कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। मौसम विभाग का कहना है कि आज (बुधवार को) भी गर्मी के तेवर इसी तरह बने रह सकते हैं, लेकिन गुरुवार से तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा ग्वालियर, निवाड़ी समेत 18 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 21 जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि…

Read More

Dumka। झामुमो नेता कल्पना मुर्मू सोरेन ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत साहेबगंज के उधवा इंगलिश मैदान और पतना में इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कल्पना ने कहा कि झारखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान तीर-धनुष, दिशोम गुरुजी और हेमंत के प्रति पूरे संथाल परगना में अटूट प्रेम, विश्वास और अपनत्व है। वीर क्रांतिकारियों के खून-पसीने से सिंचित इस धरती ने हमेशा शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी है। आज फिर हूल-उलगुलान के आह्वान के साथ केंद्र में बैठी तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम झारखंड की जनता कर…

Read More

जालौन। ग्राम बरोदा कला निबासी सत्यम परिहार उर्फ शिव मंगल पुत्र पर्वत सिंह उम्र 20 वर्ष बी ए फ़ाइल ईयर का छात्र था। सोमवार को उसने एक महाविद्यालय में परीक्षा दी और अपने गांव बरोदा कलां पहुंचा। शाम को वह घर से यह कहकर निकला कि वह खेतों की ओर जा रहा है। गांव में रखी एक किराने की दुकान से कोल्डड्रिंक की बोतल ली और अपने दोस्तों के साथ खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बैठकर कोल्डड्रिंक पी जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह घर वापस आ गया जब उसकी हालत और अधिक बिगड़ी तो…

Read More

Aizawl : मिजोरम की राजधानी आइजोल में मंगलवार को चक्रवात रेमल के कारण हुई लगातार बारिश से एक पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, घटना में कई अन्य लोगों के लापता होने की भी खबर है। आपदा प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक दस शव बरामद किये जा चुके हैं और कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। राहत व बचाव टीम के अलावा स्थानीय लोग फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अधिकारियों की मानें तो भारी…

Read More

Dumka : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड खूबसूरत पहाड़ों का राज्य है, लेकिन इसकी चर्चा आज इन प्राकृतिक पहाड़ों के बजाय नोटों के पहाड़ों के लिए हो रही है। कहीं 29 करोड़, तो कहीं साढ़े तीन सौ करोड़ के नोटों वाले पहाड़ मिल रहे हैं। यह शराब घोटाला, टेंडर घोटाला, खनिज घोटाले का पैसा है। पीएम मोदी ने राज्य की जेएमएम-कांग्रेस-राजद सरकार पर लूट का राज कायम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार जून के बाद उनकी नयी सरकार बनते ही लूटने वालों और…

Read More

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन आ गया है। ‘पंचायत 2’ के बाद दर्शकों को इस सीरीज के अगले पार्ट का इंतजार था। कुछ दिनों पहले ‘पंचायत 3’ को लेकर घोषणा की गई थी। इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई। आख़िरकार 28 मई को ‘पंचायत 3’ सीरीज़ दर्शकों के सामने आ गई, लेकिन रिलीज होते ही वेब सीरीज ऑनलाइन लीक हो गई है। ‘पंचायत’ ओटीटी पर सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक है। ‘पंचायत’ का पहला सीज़न 3 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ किया गया था। इसके बाद…

Read More

Ranchi : आईएएस मनीष रंजन मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे । रंजन ईडी कार्यालय चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे है। कागजी कार्रवाई के बाद ईडी के अधिकारियों ने मनीष रंजन से टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आईएएस मनीष रंजन और मंत्री आलमगीर आलम को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की जाएगी। मंत्री आलमगीर आलम उनके ओएसडी संजीव लाल और जहांगीर से हुई अब तक की पूछताछ में मनीष रंजन की संलिप्तता सामने आयी है। इसी मामले को लेकर ईडी की ओर से मनीष रंजन को…

Read More

Khunti। खूंटी शहर को रोज-रोज के जाम से मुक्ति दिलाने के लिए खूंटी नगर पंचायत द्वारा मुख्य शहर से लगभग एक किलोमीटर नये बस पड़ाव का मिर्नाण कराया जा रहा है, लेकिन 2021 में शरू हूआ निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप तीन वर्षों से यह कार्य अधर में लटका हुआ है। खूंटी जिले का गठन 2007 में हुआ था, लेकिन अब तक एक भी बस स्टैड का निर्माण नहीं कराया गया है, जबकि हर दिन इस क्षेत्र में एक सौ से अधिक बसों का परिचालन होता है। जिला मुख्यालय होने के कारण खूंटी शहर में…

Read More

Udaipur। उदयपुर जिले के जनजाति बहुल कोटड़ा क्षेत्र में 3 लोगों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई है। सोमवार रात एक सामूहिक भोज के बाद यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार यह मामला सोमवार रात का है। क्षे़त्र के सावन क्यारा गांव में शादी का सामूहिक भोज कार्यक्रम था। भोजन के बाद शराब का भी सेवन हुआ। इसके बाद कई लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को तुरंत कोटड़ा हॉस्पिटल में ले जाया गया। सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी पहुंचे। गंभीर मरीजों को तुरंत गुजरात रेफर किया गया। देर रात कुछ ग्रामीणों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।…

Read More