New Delhi। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत एक हफ्ते और बढ़ाने की मांग पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच ने देर से आवेदन करने पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि सुनवाई का अनुरोध चीफ जस्टिस से करें। मुख्य केस सुनने वाली बेंच के एक सदस्य पिछले सप्ताह अवकाशकालीन बेंच में थे। तब आपने क्यों मांग नहीं रखी। केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें गंभीर बीमारी है और उनका पीईटी-सीटी स्कैन किया जाना है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 10…
Author: admin
Ranchi। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पर मंगलवार को जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई। अदालत ने इस पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) से जवाब मांगा। ईडी ने इसके लिए समय मांगा। कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए ईडी को समय प्रदान किया। हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई 10 जून को शाम चार बजे निर्धारित की। हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्रेय मिश्रा ने पक्ष रखा। हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल…
Paris। 14 बार के चैंपियन राफेल नडाल को सोमवार को पहली बार फ्रेंच ओपन के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा। पहले दौर में वह लगातार तीन सेटों में अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार गए। वहीं, महिला वर्ग में गत चैंपियन इगा स्विएटेक ने फिलिप-चैटरियर कोर्ट में पहले दौर में फ्रांसीसी क्वालीफायर लेओलिया जीनजेन को हराया। चौथी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने पहले दौर के सबसे रोमांचक मुकाबले में नडाल को 6-3, 7-6(5), 6-3 से हरा दिया, जो शायद टूर्नामेंट के 134 साल के इतिहास में इस चरण का सबसे उल्लेखनीय मुकाबला भी है। 27 वर्षीय जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव रोलांड-गैरोस…
New Delhi। दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए तैयार इंडिगो के विमान में आज सुबह 5ः35 बजे बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान को रन-वे पर ही रोक लिया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सबसे पहले विमान में सवार सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर संपूर्ण सुरक्षा निरीक्षण के लिए विमान को तुरंत एक आइसोलेशन बे पर ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की टीम भी पहुंच गई। अभी तक की जांच में विमान से कुछ भी नहीं मिला है। बताया गया है कि इंडिगो का…
Jerusalem। इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच पिछले साल से जारी जंग की लपटें और विकराल हो गई हैं। इजराइल की सेना ने इस बार दक्षिणी गाजा के पश्चमी रफाह में बड़ी जवाबी कार्रवाई की। इजराइल ने यहां हवाई हमला किया। इस हमले में 45 लोग मारे गए। मरने वालों में 23 महिलाएं, बच्चे और वृद्ध हैं। सभी विस्थापित बताए गए हैं। इस हमले की कई देशों ने आलोचना भी की है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सैन्य कार्रवाई पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा है, ”बहुत बड़ी गलती हो गई”। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है…
Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स)पर पोस्ट कर लिखा कि बीच राजधानी में देर रात को एक पॉश इलाके में स्थित बहुचर्चित बार में डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। बेखौफ अपराधी उस बार के शीशे को भी गोली से छलनी कर देते हैं। सरकार का इकबाल कहां है?अपराधियों के मन में कानून का खौफ कहां है?अभी तो पुलिस हाई अलर्ट में है। मॉडल कोड आफ कंडक्ट लगा हुआ है और रांची में ऐसी घटना को अंजाम देकर अपराधी बड़े आराम…
Dumka। जिले के शिकारीपाड़ा स्थित कालेज मैदान में सोमवार को कल्पना सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस चुनावी सभा में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। सभी उम्र के लोग स्त्री – पुरुष कल्पना सोरेन को देखने और सुनने आए थे। कार्यक्रम के दौरान बूंदाबांदी भी हो रही थी पर भीड़ के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा वालों ने हेमंत सोरेन जो आपके भाई हैं, दादा हैं, बेटे हैं, उन्हें जेल भेजने का काम किया है। आप वोट के माध्यम…
Godda। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड के सुग्गाबथान स्थित सिद्धू कान्हो मैदान में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मैदान में स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कल्पना सोरेन ने आज के समय को निर्णायक बताते हुए कहा कि आपको यह तय करना होगा कि तिलका मांझी सिदो-कान्हू की राह पर हमें चलना है या फिर हमें अपने झारखंड को पूंजीपतियों के हाथ में बर्बाद कर देना है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब तिलका मांझी और…
Godda। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए काम किया। महिलाओं के लिए काम किया। किसानों के लिए काम किया। मजदूरों के लिए काम किया। गांव वालों के लिए काम किया। आदिवासियों के लिए काम किया। दलितों के लिए काम किया। कमजोर वर्गों के लिए काम किया है। आज तक कोई भी प्रधानमंत्री इतना काम नहीं किया, जितना कम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पोरैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के धराबंध में पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित…
Ranchi : झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में कोर्ट ने राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड तीसरी बार तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। इसके पहले उनसे 11 दिनों तक रिमांड में पूछताछ हो चुकी है। दूसरी रिमांड की अवधि सोमवार को पूरी होने के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने कड़ी सुरक्षा के बीच रांची पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी का पक्ष रखते हुए लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने आलमगीर आलम से पूछताछ के लिए और पांच दिनों की रिमांड का अनुरोध किया, लेकिन इसका आलमगीर आलम के…

