साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। फिल्म का पहला गाना दर्शकों के सामने आ चुका है। इसमें अल्लू अर्जुन ने बहुत अच्छा काम किया है। अब फैंस श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना और पुष्पराज के दूसरे गाने का इंतजार कर रहे हैं। ‘पुष्पा-2’ का दूसरा गाना 29 मई 2024 को रिलीज होगा। फिल्म ‘पुष्पा-2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘पुष्पा-2’ के संपादक एंटनी रुबेन ने रिलीज़ से पहले ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। उन्होंने ये फैसला अपने बिजी शेड्यूल…
Author: admin
Narayanpur। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के रेकावाया के जंगल में गुरुवार को पहली बार जवान नक्सल विरोधी अभियान पर यहां तक पंहुचे। यहां नक्सलियों के लड़ाकू बटालियन प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश और इंद्रावती एरिया कमिटी के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक 08 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। रेकावाया के जंगल में हुई मुठभेड़ में 07 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवान पूरी रात जंगल में ही रहे। सुबह फाईनल सर्चिंग के बाद आज शुक्रवार को जब जवानो की टीम वापस मुख्यालय लौट रही थे इसी दौरान रास्ते में एक बार…
New Delhi। दूरदर्शन 26 मई को एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। नौ साल की अपार सफलता के बाद डीडी किसान 26 मई को नए रंग-रूप और नए अंदाज में देश के किसानों के बीच आ रहा है। यह जानकारी आज केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। यह बदलाव देश के किसानों को सबसे बड़ा तोहफा होगा। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस युग में यह देश का पहला सरकारी टीवी चैनल बनने जा रहा है जहां एआई एंकर पर सभी की निगाहें रहेंगी। दूरदर्शन किसान दो…
Kolkata। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम हत्याकांड में बांग्लादेश में गिरफ्तार तीन आरोपितों से पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस खुफिया विभाग (सीआईडी) की टीम गुरुवार रात राजधानी ढाका पहुंच गई। सीआईडी ने इस हत्याकांड के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया था। उसका नाम जुबेर है। वह सीमावर्ती इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। सीआईडी सूत्रों के मुताबिक जुबेर से एक आरोपित मुलाकात हुई थी। सीआइडी को जांच में पता चला कि अजीम के कोलकाता आने से काफी पहले ही आरोपित यहां आ गये थे। माना जा रहा है कि…
Ambala। हरियाणा के अंबाला जिले में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हैं। यह सभी लोग ट्रैवलर से वैष्णो माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा ट्रैवलर के आगे चल रहे ट्रॉले से टकराने की वजह से हुआ। मृतकों में छह माह की बच्ची और एक दंपति भी शामिल हैं। सभी लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के बताए जा रहे हैं। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाइवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब 2 बजे हुआ। ट्रैवलर में कुल 26 लोग थे। इस हादसे में ट्रैवलर का एक हिस्सा…
Ranchi। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड कोरियर एसोसिएशन ने 25 मई को रांची में कुरियर सेवा बंद रखने की घोषणा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने बताया कि रांची में मतदाताओं को प्रोत्साहन देने के लिए फ्री कोरियर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मेन रोड विष्णु टॉकिज लेन स्थित स्वाति कुरियर ने मतदान में भाग लेने वालों को एक कुरियर मुफ्त की सुविधा की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि लोग इस ऑफर का 31 मई तक लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अंगुली में स्याही के निशान दिखाना होगा।…
New Delhi : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए प्रचार खत्म हो गया। इस चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। इन 58 लोकसभा क्षेत्रों से 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर भी इस चरण में मतदान होगा। राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो झारखंड की चार सीटों के लिए 93, बिहार की आठ सीटों के लिए 86, हरियाणा की 10 के लिए 223, जम्मू-कश्मीर की एक सीट के लिए…
Lohardaga: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बाटोली में गुरुवार को निर्माणाधीन कुआं धंसने से चार लोगों की दबकर मौत हो गयी। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य में लगी टीम ने चारों के शव बाहर निकाले। मृतकों में असलम अंसारी का 35 वर्षीय पुत्र अबू रेहान अंसारी, 21 वर्षीय पुत्री शबनम खातून, कैरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत गराडीह निवासी 35 वर्षीय रमजान अंसारी उर्फ बबलू अंसारी व भगत शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बाटोली के अम्बा बारी के समीप मनरेगा योजना से लाभुक असलम अंसारी के कुआं की खुदाई चल रही थी। इसी…
West Singhbhum : झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव होना है। इनमें रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर की सीटें शामिल हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र का इलाका खूंटी से सटा हुआ है। इस लोकसभा क्षेत्र में ही सरायकेला जिले की ईचागढ़ विधानसभा सीट भी शामिल है। इसको लेकर रांची से सटे नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि नक्सली चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए जगह-जगह कॉम्बिंग आॅपरेशन चलाया जा रहा है। आॅपरेशन के दौरान खूंटी के अड़की और चाईबासा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र…
दौसा। दौसा जिले के लालसोट थाना इलाके के बिलौना कला गांव की तलाई वाली ढाणी में शादी समारोह में शामिल 108 रिश्तेदार फूड पॉयजनिंग से बीमार हो गए। सभी ने मावे की रबड़ी खाई थी। इसके बाद उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े कि उन्हें अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बिलौना कला गांव निवासी भरत लाल मीणा के बेटे की शादी गुरुवार को है। इससे एक दिन पहले बुधवार को भात का कार्यक्रम था। भरत के ससुराल वाले शाम को मायरा भरने के लिए बिलौना कला गांव आए थे। मावे की रबड़ी खाने…

