Author: admin

Narayanpur/Raipur। नारायणपुर में आईटीबीपी जवान को ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल की सफाई करते समय गोली लग गई। घायल जवान का नारायणपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में हेलीकॉप्टर से रायपुर बेहतर उपचार के लिए लाया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी राबिंसन गुरिया ने की है। आईटीबीपी जवान को बुधवार को गोली उस वक्त लगी जब सर्विस राइफल सफाई कर रहा है। नारायणपुर के जेलबाड़ी में आइटीबीपी 53 बटालियन का जवान तैनात था। इसी दौरान जवान के सर्विस राइफल से एक्सीडेंटल फायर हो गया। जिससे उसके कंधे में गोली लग गई। गोली…

Read More

New Delhi। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने वित्त वर्ष 2023-24 की (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में वन 97 कम्युनिकेशंस का घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में फिनटेक कंपनी को 167.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वन 97 कम्युनिकेशंस ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 2.8 फीसदी घटकर 2,267.1 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च…

Read More

Mumbai। पुणे जिले के इंदापुर में भीमा नदी में मंगलवार शाम एक नाव पलटने से सात लोग डूब गए थे। इनमें से एक व्यक्ति तैर कर किनारे आ गया। बाकी छह की आज सुबह से भीमा नदी में तलाश की जा रही है। इस अभियान में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। इस नाव में सोलापुर जिले के करमाला तहसील के सात लोग सफर कर रहे थे। इन सातों में से एक सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल डोंगरे तैर कर किनारे आ गए थे। गोकुल दत्तात्रेय जाधव (30), कोमल गोकुल जाधव (25), शुभम गोकुल जाधव, माही गोकुल जाधव, गोल्या उर्फ अनुराग…

Read More

New Delhi। दिल्ली मेट्रो स्टेशन और ट्रेन के अंदर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी के मैसेज लिखने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित का नाम अंकित गोयल है। वह बरेली का रहने वाला है।

Read More

London। इंग्लैंड के मैनेजर गैरेथ साउथगेट ने मंगलवार को अपनी प्री-यूरो 2024 प्रोविजनल टीम की घोषणा की। थ्री लायंस टूर्नामेंट से पहले क्रमशः 3 जून और 7 जून को बोस्निया और हर्जेगोविना और आइसलैंड के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेंगे। मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड मार्कस रैशफोर्ड और अजाक्स के मिडफील्डर जॉर्डन हेंडरसन को साउथगेट द्वारा घोषित 33 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया। रैशफोर्ड के बाहर होने पर इंग्लैंड के मैनेजर ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि पिच के उस क्षेत्र में अन्य खिलाड़ियों का सीज़न बेहतर रहा है।” हेंडरसन के बारे में उन्होंने कहा, “निर्णायक…

Read More

Ranchi। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के अवासीय कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया। ईडी ने दोनों आरोपितों से 12 दिन तक रिमांड पर पूछताछ की। ईडी ने दोनों को छह मई को गिरफ्तार किया था। ईडी की छापेमारी में राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर सहित…

Read More

Ranchi: लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बेहतर करने में युवाओं की बड़ी भूमिका रही है। युवाओं से मतदाता जागरूकता में सहयोग मिला है। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के वालेंटियर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान दिवस तक सक्रियता से जागरूकता का कार्य करते रहें। मतदान के दिन हर घर से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर बूथ तक लाना एनएसएस वालेंटियर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े लोगों एवं जागरूक नागरिकों की बड़ी जिम्मेवारी है। एनएसएस के वालेंटियर के सहयोग से भी मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा और रांची सहित राज्य का नाम बेहतर होगा। यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,…

Read More

Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग संविधान बचाने की बात कहकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। दरअसल, संविधान का सर्वाधिक बार अपमान इसी इंडी गठबंधन के लोगों ने किया है। प्रतुल शाह देव मंगलवार को मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। प्रतुल ने कहा कि संविधान का पहला संशोधन 1951 में जवाहरलाल नेहरू ने किया था जब वह अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री थे। अभिव्यक्ति की आजादी पर कई पाबंदियां लगाई थी। प्रतुल ने कहा कि 1975 में जब राजनारायण मामले में इंदिरा गांधी मुकदमा हार गई तो…

Read More

Patna। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दौरान छपरा में सोमवार को भिखारी चौक स्थित बूथ पर उपजे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। मंगलवार सुबह बीते शाम हुए चुनावी तकरार को लेकर भाजपा और राजद के कार्यकर्ता के बीच हिंसक झड़प हो गयी। झड़प के बीच दोनों ओर से गोलीबारी भी की गयी, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य कार्यकता गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिले में दो दिनों के लिए इंटरनेट…

Read More

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी ने उन नेताओं-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी में है जिन्होंने पार्टी लाइन से बाहर जाकर आदेशों की अवहेलना और बयानबाजी की। इस समय केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हजारीबाग के मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा एवं धनबाद के विधायक राज सिन्हा सहित कई अन्य नेता अनुशासनिक कार्रवाई की जद में हैं। पार्टी ने इन नेताओं को शो-कॉज नोटिस थमाया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा को भेजे गये शो-कॉज नोटिस में कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जब से हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी ने मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया…

Read More