New Delhi। तेजस शिरसे ने बुधवार को फिनलैंड के ज्यवास्किला में विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर (चैलेंजर स्तर) मीटिंग के दौरान पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 21 वर्षीय शिरसे ने फाइनल में 13.41 सेकेंड का समय लिया और 2017 में सिद्धांत थिंगालय द्वारा बनाए गए 13.48 सेकेंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शिरसे का रिकॉर्ड सामान्य अनुसमर्थन प्रक्रिया के अधीन है। हालाँकि, पेरिस ओलंपिक के लिए पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रवेश मानक 13.27 सेकेंड है। महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में, ज्योति याराजी ने 12.78 सेकेंड के अपने…
Author: admin
Edinburgh। स्कॉटलैंड ने बुधवार को जर्मनी में आगामी यूरो 2024 के लिए अपने 28-खिलाड़ियों की अस्थायी टीम की घोषणा की। चोटों के कारण स्कॉटलैंड की तैयारियों में बाधा उत्पन्न होने के कारण, मुख्य कोच स्टीव क्लार्क ने 15 जून से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए 28 खिलाड़ियों की अस्थायी टीम घोषित की। स्कॉटलैंड को 7 जून को रात 11 बजे तक विस्तारित टीम में 26 खिलाड़ियों की कटौती करनी होगी। यह उसी दिन होगा, जब क्लार्क की टीम अपना अंतिम अभ्यास मैच फिनलैंड के खिलाफ खेलेगी। गोलकीपर क्रेग गॉर्डन को टीम में जगह मिली है, 41 वर्षीय…
Tehran। हेलिकॉप्टर हादसे में गत दिवस दिवंगत ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अंतिम संस्कार आज पवित्र शहर मशहद में होगा। दुनिया भर के तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। उनमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी हैं। धनखड़ यहां कल पहुंचे। उन्होंने इस हादसे में दिवंगत राष्ट्रपति रईसी और विदेशमंत्री डॉ. हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन समेत सभी नौ लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोखबर से भी मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि 21 मई को पूर्वी अजरबैजान प्रांत के ताब्रीज शहर में सुबह 9:30 बजे अंतिम संस्कार…
Ranchi। अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत छह जून को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। बहुत से लोग ये भी मानते हैं इस व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन सुहागिनें वट वृक्ष की पूजा करती है। पूजा के दौरान बरगद के पेड़ के नीचे कथा सुनती हैं। वट सावित्री पूजा और व्रत हिंदू चंद्र कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को…
Ranchi। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत से आलमगीर आलम को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी। इसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने ईडी को फिर से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड की मंजूरी दी। इससे पूर्व ईडी ने दो…
Bokaro(Jharkhand)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत तय है। अब तक के पांच चरणों के चुनाव में भाजपा 400 के आंकड़े के नजदीक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ता ही जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दलों को कोई बहुमत नहीं मिलने वाला है। तीसरी बार भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। हिमंत विस्व सरमा बुधवार को बोकारो के चंदनक्यारी में ढुल्लू महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…
Jamshedpur: उलीडीह पुलिस ने रामनगर सूर्य मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे अनीस कुमार मंडल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा का रहने वाला है। अनीस के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया है। सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी की है। सिटी एसपी ने बताया कि दो मई को रामनगर के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अनीस का…
Patna (Bihar)। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निष्कासित कर दिया है। पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट से सिंबल दिया था, जिसे बाद में पवन सिंह ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिलकर सिंबल वापस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर एनडीए के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। भाजपा के पत्र में कहा गया है कि पवन सिंह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और वे लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनका यह कार्य दल विरोधी…
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर काफी चर्चा हुई थी। ‘मैदान’ के सब्जेक्ट, कंटेंट, एक्टर्स की एक्टिंग को खूब सराहा गया। ‘मैदान’ में भारतीय फुटबॉल का स्वर्णिम युग देखने को मिला। अजय देवगन- प्रियामणि और बाकी एक्टर्स की एक्टिंग से फिल्म ‘मैदान’ हिट हुई। अब फिल्म ‘मैदान’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है। ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय की फिल्म ”मैदान” को काफी पसंद किया गया। अब अजय की ”मैदान” प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म ”मैदान” भले ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, लेकिन यह रेंट पर उपलब्ध है। कुछ दिन…
Fatehbad: लोकसभा चुनाव के बीच भी कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के लिए समर्थन में रोड शो से पूर्व ही कांग्रेस नेताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। टोहाना में बुधवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार कुमारी सैलजा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरपाल सिंह बुडानिया, बलजिंद्र सिंह ठरवी, जयपाल लाली, सुबे सिंह समैण सहित तमाम…

