Bhilwara। बड़लियास इलाके में घर में सो रहे परिवार पर अचानक छत भराभराकर आ गिरी। मां-बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी घायल हो गई। पति बाल-बाल बच गया। लाइट नहीं होने के कारण घटना से कुछ ही क्षण पहले पति बाहर टहलने निकला था। बड़लियास के रहने वाले भैरूसिंह (45) ने बताया कि शनिवार रात खाना खाकर मैं, पत्नी राधा (40), बड़ी बेटी सपना (13) और छोटी बेटी गणी (8) रात 10 बजे बरामदे में सोए थे। आजकल गांव में बिजली कटौती चल रही है। रात 12 बजे अक्सर लाइट चली जाती है। इसलिए कुछ दिन से घर के…
Author: admin
Raipur। रायपुर शहर के हृदय स्थल में स्थित सखी सहेली गार्डन विगत 6 माह पूर्व वीरान,अंधेरा,कूड़ा, नशेड़ियों एवँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हुआ करता था, पेड़ो के नाम पर केवल चुनिंदा पेड़ो की जड़े बाकी रह गए थे।स्थानीय निवासी अनहोनी के डर से गार्डन में जाने से कतराते थे, आज यहां रोशनी, चहल-पहल, पलदार, छायादार, पेड़, एवँ पाथवे वाल पर रंगाई, स्थानीय लोगों का ध्यानाकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ज्ञात हो ग्रीन आर्मी डीडीयू नगर ज़ोन को सखी सहेली गार्डन की बुरे हालात की जानकारी प्राप्त हुई ।संस्था सदस्य जानकारी मिलते ही इसे बचाने में लग गए। इस मुहिम…
Ranchi। रांची रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ नौ माह का बच्चा शुभम लोहरा को ओडिशा के कटक से पुलिस ने सकुशल रुप से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने तीन महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में राधा साहू, अमित सनातन पाल, टिक्की उर्फ सुनील, नुदरत जहां और सुहाना बेगम शामिल है। इनके पास से चार मोबाईल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 12 मई की सुबह रांची रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरों ने शुभम लोहरा को लेकर फरार हो गये थे। इस संबंध…
Ranchi। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय-एनएमएल ने शनिवार को अर्बन खेती (अपशिष्ट प्रबंधन और जैविक खेती पर काम करने वाला संगठन) के सहयोग से स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब (एसएसएलसी) के सदस्यों के लिए रसोई अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को शहरी कचरे को कम करने, पुन: उपयोग, पुनर्चक्रण के महत्व से अवगत कराया गया। ऐसा देखा गया है कि जन जागरुकता और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण, शहरी समुदायों में रीसाइक्लिंग अभी भी मुख्यधारा की प्रक्रिया नहीं है। पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर अपशिष्ट निपटान की आदत को अपनाना समय की…
Giridih। गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को बेंगाबाद के विभिन्न गांवों में रोड शो किया। इस दौरान उन्हें देखने को लिए लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा। कल्पना ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। इससे पहले जब कल्पना सोरेन गिरिडीह पहुंचीं तो झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोनबाद शिव मंदिर के पास उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुखिया चमेली देवी के नेतृत्व में कई महिलाएं उनसे मिलीं और अपनी समस्याएं साझा की। इस दौरान सभी महिलाएं उनसे…
New Delhi : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, विभव के वकील ने कहा है कि पुलिस को जांच में हम सहयोग करेंगे। इधर, स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट सामने आयी है। इसमें दायें गाल और बायें पैर पर चोट के निशान पाये गये हैं। मुख्यमंत्री आवास पर 13 मई को हुई मारपीट के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में सुरक्षाकर्मी स्वाति को मुख्यमंत्री आवास से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।…
Ranchi : एचइसी स्थित पारस हॉस्पिटल में पहली बार इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी स्टडी (ईपीएस) और रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) कर मरीज की जान बचायी गयी है। 60 वर्षीय मरीज को लगातार एक माह से हर दिन पीएसवीटी के एपिसोड हो रहे थे। उन्हें रोज चक्कर और आंखों के सामने अंधेरा छा जाता था। धड़कन बहुत तेजी से चलने लगता था। इस अटैक के कारण दो बार गिर भी चुके थे। घर से निकलने में भी डर लगता था कि कब चक्कर आ जाये। ऐसे यह बीमारी उनको पांच वर्षों से था। इसके लिये वे दवाई भी ले रहे थे, लेकिन एक माह…
Ranchi। झारखंड हाई कोर्ट से राजकीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों की प्रोन्नति मामले में शनिवार को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित यूजीसी के वर्ष 2010 के रेगुलेशन के तहत झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए परिनियम के क्लाज-तीन के शर्त को कानून सम्मत नहीं बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को इस परिनियम के तहत देय वित्तीय लाभ नियत तिथि से देय होगा, जिस तिथि को वह उस लाभ के हकदार होते हैं। वर्ष 2010 के यूजीसी रेगुलेशन के तहत…
Nuh (Haryana)। नूंह में एक बस में आग में आग लगने से कम से कम आठ श्रद्धालुओं के हताहत होने की आशंका है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में झुलसे लोगों की संख्या लगभग 30 से 40 हो सकती है। जिला प्रशासन ने हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। झुलसे यात्रियों को गुरुग्राम भेजा रहा है। जिला प्रशासन ने ऑन कॉल ड्यूटी सभी डॉक्टरों विशेषकर सर्जनों को तुरंत दुर्घटनास्थल पहुंचना होगा। यह हादसा देररात का बताया जा रहा है।
San Francisco। अमेरिकी संसद की तत्कालीन अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के अपहरण का प्रयास करने और उनके पति पर हथौड़े से हमला करने के दोषी व्यक्ति को शुक्रवार को 30 साल की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश जैकलीन स्कॉट कॉर्ली ने 44 वर्षीय डेविड डेपेप को सजा सुनाई, जिसे जूरी सदस्यों ने पिछले नवंबर में एक संघीय अधिकारी के अपहरण के प्रयास और एक संघीय अधिकारी के परिवार के सदस्य पर हमले का दोषी पाया था। अभियोजकों ने डेविड को 40 साल की सजा की मांग की थी। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के दौरान डेविड शांत खड़ा दिखा। बचाव पक्ष के…

