Ranchi। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने झारखंड के ग्रामीण विकासमंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को देररात बाद गिरफ्तार कर लिया। रांची में ईडी के छापे में जहांगीर आलम के कमरे से 35.23 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी।ईडी आज दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगा। आज दूसरे दिन भी ईडी ने कई लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार सुबह चार बजे संजीव लाल समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की थी।यह कार्रवाई देररात तक चली। इस दौरान…
Author: admin
New Delhi। देश में आज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए ग्यारह राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई है। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने आज फिर मतदाताओं को वोटर फिंगर डूडल के जरिए वोटिंग के लिए फिर प्रेरित किया है। गूगल के इस डूडल में वोट देने के बाद हाथ की तर्जनी उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया है। गूगल ने मतदाताओं को एक बार फिर वोटर फिंगर वाला डूडल समर्पित किया है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव के समय पर भी गूगल ने भारत में हो रहे मतदान…
London। विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी काइरेन विल्सन ने सोमवार को स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में क्वालीफायर जैक जोन्स को 18-14 से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब जीता। विल्सन ने रविवार के पहले सत्र में पहले सात फ्रेम अपने नाम कर लिए। जोन्स की जोरदार वापसी के बावजूद उन्होंने तीन फ्रेम तक अपनी बढ़त बनाए रखी। 32 वर्षीय विल्सन ने फाइनल में 50 से अधिक अंकों के साथ चार सेंच्यूरी और आठ ब्रेक बनाए, जिससे वह शेफील्ड के क्रूसिबल थिएटर में ट्रॉफी उठाने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए। वर्ल्ड स्नूकर टूर की वेबसाइट पर विल्सन के…
London। ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस चैरिटी कोप्पाफील की संस्थापक क्रिस हालेंगा का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने इंग्लैंड के कॉर्नवाल में अपने घर पर आखिरी सांस ली। हालेंगा ने अपने जीवन के आखिरी समय तक लाखों महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की जांच करने के लिए प्रोत्साहित किया। दरअसल, ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने वाली क्रिस हालेंगा को 15 साल पहले टर्मिनल ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। एक साल से ज्यादा समय तक अपने अभिभावकों से दूर रहने के बाद हालेंगा का 23 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज हुआ था। क्रिस हालेंगा के…
Ranchi : बैंक ऑफ़ इंडिया आॅफिसर्स एसोसिएशन झारखंड इकाई का 24वां स्थापना दिवस केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर फेडरेशन के सिनियर वाइस प्रेसिडेंट और इकाई के महासचिव कॉमरेड सुनील लकड़ा ने 24वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों से एकत्रित, संगठित और मजबूत रहने का आह्वान किया। अल इंडिया आॅफिसर्स एसोसिएशन झारखंड इकाई के राज्य सचिव और बैंक आॅफ इंडिया आॅफिसर्स एसोसिएशन झारखंड इकाई के कोषाध्यक्ष कॉमरेड प्रकाश उरांव ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंक के स्टाफ सदस्यों से जुड़े हर मुद्दों को हमारी इकाई राष्ट्रीय स्तर पर…
Ranchi। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया। यहां चुनाव मैदान में अब कुल 22 उम्मीदवार हैं। कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवार चुनाव मैदान से हट गए हैं। अब यहां 15 प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का फैसला होगा। हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव…
Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले 12 मई को झारखंड दौरे पर आने वाले थे लेकिन अब वे 11 मई को ही आएंगे। वे चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरुवे मैदान में अपराह्न तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन की रैली में हेमंत सोरेन को ऐसे पेश किया गया कि भ्रष्टाचार से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। हेमंत सोरेन हों या राज्य सरकार सभी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं। सोरेन यह बार-बार कहते हैं कि आदिवासी होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है। परेशान किया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य सचिव ने ग्रामीण विकास सचिव को पत्र लिखा था। वह सारे पत्र नोटों के बंडल के साथ मिले…
Ranchi : रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। यशस्विनी ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान यशस्विनी सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार और समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सांसद संजय सेठ को महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य विषयों पर जनता को जवाब देना होगा। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय…
Ranchi। राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के यहां से ईडी ने सोमवार को लगभग 25 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री झामुमो-कांग्रेस के जिस लूट मॉडल की बात कर रहे थे, उसे इस रुपये ने सत्यापित कर दिया है। साथ ही कहा कि झारखंड में फिर से एक बार कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से नोटों का पहाड़ मिला है। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री के करीबियों के घर से बड़ी मात्रा में…

