Dehradun। मसूरी-देहरादून मार्ग पर आज सुबह झड़ीपानी रोड पानी वाले बैंड के पास कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कार (यूके 07 बीडी 8600) झड़ीपानी के निकट मसूरी में अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। मसूरी पुलिस फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीमों मे खाई में गिरी दो…
Author: admin
Lucknow। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में दो दिन के भीतर कई लोकसभाओं में जनसभा व रोड शो कर इंडी गठबंधन की हवा निकालने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री 04 मई को कानपुर व 05 मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे। इसके अलावा कई लोकसभाओं में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 04 मई को सायंकाल कानपुर में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सायं 5:30 बजे कानपुर के गुमटी नम्बर 5 स्थित गुरूद्वारा में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात् कानपुर में सायं 6:00 बजे गुरूद्वारा गुमटी नम्बर 5 से खोया मंडी तिराहा कालपी रोड़ तक, रोड शो…
Mathura। राया थाना इलाके में शनिवार को सड़क के किनारे लोहे के बक्से में एक युवक का अधजला शव मिला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कुछ दिन पहले गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली थी। संभावना जताई जा रही है कि यह दोनों हत्याएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। राया थाना क्षेत्रांर्गत अलीगढ़ मथुरा मार्ग चौकी विचपुरी और ग्राम अयेरा के बीच सड़क किनारे लोहे के बक्से में शनिवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिला। युवक के गले को किसी धारदार…
New Delhi। गूगल ने शनिवार को भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान हमीदा बानू को डूडल बनाकर याद किया है। बानू, जो एक अग्रणी भारतीय महिला पहलवान थीं, ने 1940 और 50 के दशक में कुश्ती की पुरुष-प्रधान दुनिया में प्रवेश करने के लिए बाधाओं को पार किया। भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान के रूप में जानी जाने वाली बानू की प्रसिद्धि की यात्रा उल्लेखनीय थी, हालांकि इसमें साहसिक चुनौतियाँ भी शामिल थीं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली हमीदा बानू “अलीगढ़ की अमेज़ॉन” के रूप में लोकप्रिय हुईं और उन्होंने वह लोकप्रियता हासिल की, जिसकी उनके कई…
Mumbai। मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। चावला ने पावरप्ले के बाद पहली गेंद पर खतरनाक रिंकू सिंह को आउट किया, जिससे वह ड्वेन ब्रावो से आगे निकल गए और 184 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लीग के इतिहास में 200 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चेन्नई सुपर…
Kolkata। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सीजन का रोमांच चरम पर होगा, जब दो सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट और मुम्बई सिटी एफसी खिताबी मुकाबले में आज शाम कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे। 15 अप्रैल को इसी मैदान पर ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, जिसे 2-1 से जीतकर मोहन बागान ने मुम्बई सिटी एफसी को पीछे छोड़ते हुए आईएसएल विनर्स खिताब अपने नाम किया था। 2020-21 में, मोहन बागान को आईएसएल फाइनल में मुम्बई सिटी एफसी ने 2-1 से हराया था और तब हबास हारने वाली टीम के साथ थे। हालांकि फुटबॉल में हिसाब चुकता करना…
Ranchi। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि हर मतदाता तक पहुंचते हुए वोटरगाइड एवं वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण सुनिश्चित कराएं। विगत के मतदान में किन कारणों से मतदान कम हुए थे, उसका निराकरण करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें। पदाधिकारी केवल डेटा पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा करें। रवि कुमार शुक्रवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांचवें और छठे चरण के मतदान से संबंधित जिले खूंटी, सरायकेला-खरसावां, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पलामू, सिमडेगा और लोहरदगा में चल रहे स्वीप कार्यक्रमों की समीक्षा कर…
Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजधानी रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। इस दौरान लोगों ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। वहीं, खुली जिप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों को नमस्कार करते नजर आये और हाथ में कमल का निशान लिए थे, जो लोगों को दिखाते हुए और मुस्कुराते हुए मतदान की अपील कर रहे थे।…
Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजधानी रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। मोदी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। बिरसा चौक से लेकर रातू रोड तक सड़क किनारे लोग प्रधानमंत्री मोदी के आने…
Gumla। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सिसई के कॉलेज रोड स्थित सिलिया टोंगरी कुलंकेरी मोड़ के समीप मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में लोहरदगा और खूंटी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों का महाजुटान होगा। मोदी भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के समर्थन में मतदाताओं से वोट मांगेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:00 बजे पलामू से हेलीकॉप्टर से सिसई के सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां करीब दो घंटे सभा को संबोधित करने के बाद बिहार के दरभंगा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इसके लिए मंच और पंडाल का निर्माण हो चुका है।…

