Author: admin

Giridih। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करते हुए सोमवार को गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, मंत्री आलमगीर आलम, सदर विधायक सुद्विय कुमार सोनू, बगोदर विधायक और कोडरमा का इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बिनोद सिंह भी उपस्थित थे। आचार संहिता के कारण ही गिरिडीह जिला समाहरणालय में स्थित जिला निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष सिर्फ प्रस्तावक और समर्थक ही शामिल हुए थे। शुभ मुहूर्त 12 बजकर 20 मिनट में कल्पना सोरेन ने एक सेट में नामांकन…

Read More

New Delhi। प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने दिल्ली-एनसीआर में अपने विद्यापीठ केंद्र से जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा परिणामों की घोषणा की। यहां से 615 विद्यार्थी जेईई एडवांस में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 36 ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। देशभर में 4000 से अधिक विद्यापीठ के छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से 399 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 192 छात्रों ने 99.5 से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त विद्यापीठ के 118 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक में सम्मानजनक स्थान हासिल किया। फिजिक्स वाला की विज्ञप्ति के…

Read More

Sonipat। पाथरी माता के दर्शन कर दिल्ली जा रहे थे श्रद्धालुओं की इको कार सोनीपत-गोहाना रोड पर गांव करेवड़ी के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें दो महिलाओं व एक बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। दिल्ली के शाहबाद क्षेत्र के श्रद्धालु इको कार में सवार होकर पानीपत स्थित पाथरी गांव में माता पाथरी वाली के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सोमवार की अल सुबह श्रद्धालु दिल्ली के लिए जा रहे थे। गांव करेवड़ी के पास…

Read More

Lucknow। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाले गए नेता यशवंत सिंह का निष्कासन वापस ले लिया है। मऊ आजमगढ़ एमएलसी चुनाव में यशवंत सिंह के बेटे और निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु खड़े हो जाने के बाद भाजपा से यशवंत सिंह का निष्कासन हुआ था। यशवंत सिंह के निष्कासन वापस होने के बाद घोसी और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर एक वर्ग विशेष के लोगों ने खुशी जाहिर की है। वर्ग विशेष के नेताओं का कहना है कि यशवंत सिंह ने सदैव समाज और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं में सहायता…

Read More

Ranchi। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस अलर्ट है। उसने रांची और इसके आसपास के इलाकों से वैसे 1200 लोगों को चिह्नित किया है, जो प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से किसी विवाद में शामिल रहे हैं। उन सभी लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजकर थानों में बुलाया। चुनाव के दौरान माहौल नहीं बिगाड़ेंगे और न बिगड़ने देने का सभी से बांड भरवाया गया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फरवरी माह में ही जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिया था कि माहौल बिगाड़ने वालों वैसे लोग जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहते हैं,…

Read More

Hyderabad : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरणों में 190 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और पांच चरण अभी बाकी हैं। पहले भी कई पार्टियों के नेता बीजेपी और आरएएस पर आरोप लगाते रहे हैं कि वे आरक्षण खत्म कर देंगे। इन सब के बीच अब चुनावी समय में आरक्षण को लेकर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिस पर मोहन भागवत ने सफाई दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने लोकसभा चुनावों के बीच आरक्षण पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि संघ परिवार ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का कभी…

Read More

Ranchi : भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मीडिया सेंटर में रविवार को प्रेस मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार अपने स्वार्थ के लिए कानून को ठेंगा दिखाकर हर काम कर रही है। श्री साहू ने कहा कि इंडी गठबंधन राज सत्ता एवं प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। सरकार की मंशा और नियत साफ़ नहीं है। इंडी गठबंधन की सरकार ने चुनाव में हेरा फेरी के लिए बड़े पैमाने पर पैसे जमा कर रखे हैं। अलग से हेलीपैड बनाकर…

Read More

Ranchi : झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस की अंगपट्टी व माला पहनाकर सन्नी सिंकू और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के अभियान के तहत पिछले दिनों कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। हमारा पूरा ध्यान ऐसे लोगों पर है जो पूर्व में कांग्रेस में थे या जिनके पूर्वज कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे हैं और जो वर्तमान में किसी अन्य दल में है उन्हें वापस कांग्रेस में…

Read More

Ahmedabad। अदाणी कनेक्स ने भारत की सबसे बड़े सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड फाइनेंसिंग स्थापित की है, जिससे 1.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए जा सकेंगे। शुरुआत में इस फाइनेंसिंग में 875 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्रतिबद्धता रखी गई है लेकिन उसके बाद एक समझौते तहत इसे 1.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है। यह अदाणी कनेक्स के कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग पूल को 13 हजार 700 करोड़ तक ले जाने में सक्षम होगा, जो जून, 2023 में निष्पादित 213 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पहली कंस्ट्रक्शन फैसिलिटी पर आधारित है। कंपनी ने रविवार को यहां जारी बयान में बताया कि आने वाले डेटा सेंटर…

Read More

Gopalganj। बिहार के गोपालगंज में सड़क पर खड़ी पुलिस बलों की तीन बसों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रविवार को टक्कर मार दी, जिसमें पुलिस लाइन से चुनाव कराने सुपौल जा रहे दो जवानों की मौत हो गई जबकि आठ से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। एक जवान दो बसों के बीच फंस गया था। सभी घायलों का इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है जबकि एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कुल 242 सुरक्षाकर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए गोपालगंज से सुपौल जा रहे थे। सभी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लोकसभा…

Read More