Author: admin

New Delhi। आयरलैंड ने बुधवार रात बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉलरेंस ओवल की रोशनी में वानुअतु पर एकतरफा जीत के साथ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप बी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, जायद क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे मैच में थाईलैंड ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) को हराकर ग्रुप ए सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को और बेहतर कर लिया है। आयरलैंड और थाईलैंड दोनों ने नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की। आयरलैंड की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत थी, जिससे वे ग्रुप बी में मजबूती से शीर्ष पर…

Read More

New Delhi।‘अनुपमा’ फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। रूपाली ने भाजपा मुख्यालय में महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद रूपाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के इस ‘महायज्ञ’ में शामिल होने के लिए पार्टी में शामिल हुई हैं। कला के पथ पर चलते-चलते प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ी हैं।

Read More

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत गुगरा कला में खेत के समीप गड़ी हुई बिना सिर की लाश पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध पता चली है। पुलिस के अनुसार 26 मार्च को सूरत सिंह ग्राम गूगरा कलां थाना बटियागढ़ द्वारा उसके भाई देवसिंह लोधीके गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस को बिना सिर की लाश जमीन में 28 अप्रैल को मिली थी। जांच में पाया गया कि मामला अवैध संबधों से जुडा हुआ…

Read More

Bhopal । भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ ज्ञानगंगा बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म किया गया। घटना चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। बच्ची को दाल-चावल में कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई और उसके साथ गलत काम हुआ। हालांकि मंगलवार रात पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इसमें हॉस्टल वार्डन भी शामिल है। मिसरोद पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने 15 दिन पहले ही हॉस्टल में…

Read More

Hazaribagh। हजारीबाग के डीआईजी के आवास गार्ड विकास कुमार ने खुद को गोली मार ली है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे गार्ड ने अपनी सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि डीआईजी आवास के गेट पर गार्ड पोस्ट में सुबह तीन बजे से सुबह पांच बजे तक संतरी की ड्यूटी पर तैनात हुआ था। इसी दौरान उन्होंने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विकास कुमार 2017 बैच के आरक्षी थे। वह झारपों के रहने वाले थे। आवास गार्ड विकास कुमार ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। घटना की…

Read More

Khunti। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को खूंटी जिले में निर्वाचन की तैयारी सहित विभिन्न मतदान केंद्रों और घर-घर वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप वितरण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ द्वारा अब तक संपन्न और किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और कार्य में तेजी प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा निर्वाचन में कार्यरत बीएलओ को इंसेंटिव का प्रावधान है, लेकिन खराब प्रदर्शन अथवा कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को इंसेंटिव से वंचित रखा जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ को अच्छा कार्य करने के लिए…

Read More

Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मंगलवार को मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो का हाथ जमीन दलालों के साथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से जानना चाहा कि उनकी सरकार, झामुमो पार्टी, जमीन दलाल एवं ट्रांसफर-पोस्टिंग के रैकेट में लगे लोगों के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है? प्रतुल ने कहा कि पीएमएलए कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों ने स्पष्ट कर दिया है कि झामुमो नेता अंतू तिर्की, सद्दाम हुसैन और अफसर अली समेत तमाम लोगों ने हेमंत सोरेन की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जी कागजात…

Read More

Ramgarh। पापा मैं सकुशल हूं, लेकिन हमारा देश भी कुशल रहे इसलिए आप वोट जरूर देना। 18 वर्ष से अधिक उम्र के जितने लोग हमारे आसपास रहते हैं, आप उन्हें भी अपने साथ बूथ पर ले जाना। यह भावनात्मक बातें कोमल सी बच्चियों की मन में उठी हैं।उन्होंने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया और अपने माता-पिता को एक चिट्ठी लिखी। यह चिट्ठी इसलिए लिखी गई है ,ताकि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान के दिन हर मतदाता वोट जरूर दे। उदासीनता से बाहर निकालने के लिए हुई अनूठी पहल रामगढ़ जिला प्रशासन हर मतदाता को बूथ तक…

Read More

Madrid। राफेल नडाल ने सोमवार को मुटुआ मैड्रिड ओपन में चोट से वापसी करते हुए विश्व के 91वें नंबर के खिलाड़ी पेड्रो कैचिन को 6-1, 6-7(5), 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। दूसरा सेट टाई-ब्रेक में हारने के बाद, नडाल ने अपनी बेहतर फिटनेस का परिचय देते हुए तीसरे सेट में जोरदार संघर्ष किया और तीन घंटे चार मिनट तक चले मैराथन मैच में जीत हासिल की। मैड्रिड के मनोलो सैन्टाना सेंटर कोर्ट पर खचाखच भरे दर्शकों के सामने 37 वर्षीय नडाल ने अपने पुराने टेनिस की झलक दिखाई, जिसने उन्हें मैड्रिड में पांच बार चैंपियन बनाया है।…

Read More

Patna। बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 पर सोमवार देररात घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर के पास सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार छह बारातियों की मौत हो गई। हादसे तीन लोग घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर है। घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एनएच-80 का निर्माण कर रही एजेंसी की जेसीबी और अन्य संसाधनों से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। इनमें छह की मौत हो चुकी थी। बाकी तीन लोग घायल मिले। घायलों ने स्थानीय लोगों को जो सूचना दी, उसके अनुसार बारात…

Read More