Ranchi। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के वाहन पार्किंग एवं आवागमन में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक मई से वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री टर्मिनल भवन के पास जाम को कम करने के लिए पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थान आवंटित किया है। इस संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि आने वाले समय में एयरपोर्ट पार्किंग शुल्क के लिए एक निर्धारित स्वचालित व्यवस्था लागू होगी। वहीं अनधिकृत वाहन पार्किंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग…
Author: admin
Sagar। जिले की बंडा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार रात विधायक शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर ने पत्थर से हमला किया, जिससे विधायक की गाड़ी का कांच टूटा गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह मामला बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास स्थित सिलोट नदी के घाट का है। बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शनिवार रात को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादियों में शामिल…
Giridih । गांडेय विधानसभा उपचुनाव की सीट के लिए सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन नामांकन-प्रपत्र भरेंगी। झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार को बताया कि कल्पना सोरेन के नामांकन दाखिल किये जाने के दौरान मुख्य मंत्री चंपई सोरेन , मंत्री बंसत सोरेन , बेबी देवी , राज्यसभा सांसद डा सरफराज अहमद, विधायक सुदिप्य कुमार , मथुरा महतो , माले विधायक विनोद सिंह , प्रदेश कांग्रेस के राजेश ठाकुर सहित अन्य इंडी गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे । उन्होंने कहा कि नामजदगी का पर्चा भरने के पश्चात पेपरवाटाड मैदान में चुनावी सभा होगी।…
Ranchi : सूरज के बढ़ते रौद्र रूप के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मात्र छह जिलों का ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम है। बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सुबह दस बजे के बाद से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां का 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गोड्डा, बहरागोड़ा का तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी सिंहभूम और पाकुड़ का तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिमडेगा, साहेबगंज, पलामू, जामताड़ा का…
Ranchi : राजधानी रांची के होटवार इलाके में फैले बर्ड फ्लू (एच5एन1) से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र के दो चिकित्सकों समेत छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, कुक्कुट प्रक्षेत्र के आसपास के इलाके को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस बाबत प्रक्षेत्र के डॉ. गणेश ने बताया कि प्रतिबंधित जोन के एक किमी के रेडियस में मुर्गी, बत्तख और अंडों को जब्त कर नष्ट करने का काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू…
Chatra : सिमरिया में पुलिस ने एक नाबालिग को 40 लाख रुपये की अफीम के साथ पकड़ा है। सिमरिया एसडीपीओ अजय केसरी के अनुसार, – नाबालिग के जरिये तस्करी कराने वाले माफिया को चिन्हित कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम की बड़ी खेप तस्करी के लिए लायी जा रही है। इस पर टीम गठित की गई और चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित बलबल मंदिर के समीप बस में सवार नाबालिग से शक के आधार पर पूछताछ की गयी। वहीं, तलाशी…
Kolkata : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ने के दौरान दुर्घटना की शिकार हो गयीं। ममता शनिवार को दुर्गापुर से हेलीकॉप्टर से आसनसोल जा रही थीं। हेलीकॉप्टर में बैठे-बैठे वह अचानक गिर पड़ी। इसके बाद बनर्जी को तुरंत कोलकाता के राजकीय एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ देर बाद दुर्गापुर से आसनसोल के रवाना हो गयीं। सूत्रों ने बताया कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है। 14 मार्च के बाद यह दूसरी घटना है, जब पश्चिम बंगाल की सीएम को कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर गिरने के…
Ranchi। जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए ईडी कोर्ट में अंतरिम जमानत (प्रोविजनल बेल) याचिका दाखिल की है। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिका में सोरेन ने कोर्ट से आग्रह किया है कि उन्हें चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाये। इसके साथ उन्होंने कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार की…
New Delhi। मई महीने की शुरुआत छुट्टियों के साथ होगी। इस महीने में बैंकों में 14 दिनों के अवकाश रहने की वजह से कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा मई में 4 रविवार और 2 शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान बैंकों की ऑनलाइन और एटीएम सर्विस चालू रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से छुट्टियों की जारी कैलेंडर के मुताबिक मई में कुल 14 दिन बैंकों में अवकाश रहने की वजह से कामकाज नहीं होगा। इसमें चार रविवार और 2 दिन शनिवार…
Ranchi। रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के समीप एक स्कूल बस शनिवार को अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 15 बच्चे घायल हो गये हैं। एक को सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार बस संत मारिया स्कूल की है। मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बस से निकालकर मिशन अस्पताल ले गए हैं, जहां बच्चों का इलाज कराया। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की सर में गंभीर चोट लगी है। कुल 15 बच्चे घायल हुए है।

