Shenzhen। ओलंपिक चैंपियन वांग शुन ने गुरुवार को यहां चीन की राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर मेडले का खिताब जीता, और आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने ओलंपिक क्वालीफाइंग समय को पार करते हुए एक मिनट और 55.35 सेकंड में जीत हासिल की। झांग झांशुओ दूसरे और हे युबो तीसरे स्थान पर रहे। वांग ने जीत के बाद सिन्हुआ के हवाले से कहा, “मैं परिणाम से संतुष्ट हूं। उम्मीद है कि मैं 30 साल से अधिक उम्र के चीनी तैराकों के लिए एक उदाहरण स्थापित कर सकता हूं, हम अभी भी ओलंपिक…
Author: admin
Gumla/ Ranchi। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई से जनता त्रस्त है। 2014 में महंगाई कम थी,सिलेंडर के दाम कम थे,युवाओं को रोजगार मिल रहा था लेकिन यह झूठे वादे कर महंगाई कम करने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आए और उस समय से जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। सोरेन गुरुवार को लोहरदगा लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के नामांकन के अवसर पर टाउन हॉल में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Ranchi। क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, होटवार, रांची के कुक्कुटों (मुर्गा) के जांच किये गये नमूनों में H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा की पृष्टि हो गयी है। इसके बाद होटवार सहित प्रभावित क्षेत्र के 01 किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की कलिंग, वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइन्फेक्शन का कार्य गुरुवार से कर दिया गया। रांची जिला प्रशासन द्वारा द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनाए गए रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा संक्रमित क्षेत्र के 01 किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट की कलिंग वैज्ञानिक विधि से निस्तारण और…
Ranchi। रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में 30 अप्रैल से देश की पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग (एनडब्ल्यूएचएल) का आयोजन होगा। यह नौ मई तक खेला जाएगा। इसमें युवा महिला खिलाड़ियों के हाथों हॉकी स्टिक का जादू देखने को मिलेगा। हॉकी झारखंड के प्रमुख और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग हमारे महिला खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने और घरेलू स्तर पर उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। लीग का चरण-1 रांची में 30 अप्रैल से…
New Delhi : पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए भाजपा और कांग्रेस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-77 के तहत दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को जवाब देने को कहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे पर धर्म, जाति, समुदाय और भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने के आरोप लगाये हैं। दोनों पार्टियों को आयोग ने 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
जैसलमेर : जैसलमेर से 30 किलोमीटर दूर पिथला-जाजिया गांव के नजदीक रोजाणियों की ढाणी में भारतीय वायुसेना का एक टोही विमान गुरुवार को क्रैश हो गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह यूएवी एयरक्राफ्ट है जो मानव रहित होता है और सीमा क्षेत्र पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के काम आता है। यह सीमा क्षेत्र में लगातार घूमता है और निगरानी करता है। यूएवी टोही विमान एक सैन्य विमान है। इसका उपयोग इमेजरी इंटेलिजेंस, सिग्नल इंटेलिजेंस, साथ ही अन्य खुफिया जानकारियां जुटाने के लिए किया जाता है। वायुसेना ने…
Patna : शहर के जंक्शन के पास स्थित होटल पाल में भीषण आग लगने से अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अगलगी की इस घटना में 20 लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं, जबकि 45 लोगों को बचा लिया गया है। झुलसे लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार, होटल में आग लगभग 11 बजे लगी, जिसके बाद चीख-पुकार मच गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल…
Ramgarh। रामगढ़ पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पतरातु थाना क्षेत्र के कुरबीज गांव में छापेमारी कर 132 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया है। इस बात की जानकारी गुरुवार को एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पुलिस को यह सूचना मिली थी की कुरबीज मंडाटांड़ में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। एक घर में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया है। पुलिस ने वहां घूरन गोप को पकड़ा उसके पास से 650 एमएल…
Kolkata। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर हनुमान पूजा कर रहे लोगों पर बंगाल पुलिस के हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है। बंगाल भाजपा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर रात 2:00 बजे हनुमान जी की मूर्ति की रखवाली कर रहे लोगों की रेकी करने के लिए बंगाल पुलिस के जवान आते हैं और उसके बाद मोटरसाइकिल से उतरकर उन लोगों पर हमला कर देते हैं जो पुलिस वालों का वीडियो बना रहे होते हैं। बंगाल भाजपा ने एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में…
Ranchi। दक्षिण पूर्व रेलवे में आद्रा-खड़गपुर रेलखंड के पियारडोबा स्टेशन पर चलने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। कुछ का आंशिक सपामन भी किया गया है। ट्रेन नंबर 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस, बोकारो-चंद्रपुरा-महुदा-भोजूडीह-आद्रा-बांकुड़ा की बजाय कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटा-खड़गपुर होकर 28 और 29 अप्रैल व ट्रेन नंबर 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस वापसी में खड़गपुर-टाटा-चांडिल- पुरुलिया-कोटशिला होकर चलेगी। वहीं दूसरी ओर गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस बांकुड़ा तक ही चलेगी। फिर वहीं से वापस गोमो आ जाएगी। ट्रेन नंबर 18024 गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस 26, 27, 28, 29 अप्रैल और ट्रेन नंबर 18023 खड़गपुर-गोमो एक्सप्रेस, बांकुड़ा से ही पांच दिन वापस गोमो के लिए…

