Author: admin

Washington। यूक्रेन ने अमेरिका से मिली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का पहली बार इस्तेमाल करते हुए रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया है। यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह क्रीमिया में एक रूसी सैन्य हवाई क्षेत्र और एक अन्य कब्जे वाले क्षेत्र में रूसी सेना पर बमबारी की गई। अमेरिका ने गत अक्टूबर में दोगुनी मारक क्षमता वाली मिसाइल यूक्रेन को उपलब्ध कराई थी। इन मिसाइल से 300 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्य पर निशाना साधा जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन…

Read More

Shenzhen। लंदन ओलंपिक चैंपियन ये शिवेन ने बुधवार को चीन की राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता और 8 साल के इंतजार के बाद आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। ये ने ओलंपिक क्वालीफाइंग समय 2:23.91 से बेहतर करते हुए 2:22.55 में रेस जीती। तांग क़ियांतिंग को रजत और झू लीजू को कांस्य पदक मिला। ये ने 16 साल की उम्र में लंदन ओलंपिक में दो स्वर्ण जीतकर दुनिया को प्रभावित किया। उन्होंने असफल रियो ओलंपिक के बाद 2017 में संन्यास लिया और फिर 2019 में संन्यास से बाहर आने का फैसला…

Read More

New Delhi। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ओलंपिक दिग्गज उसेन बोल्ट को आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है, जो 1-29 जून 2024 तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा। बोल्ट ने रियो ओलंपिक खेल 2016 में इतिहास रचा जब उन्होंने लगातार तीन तीन स्वर्ण पदक हासिल किया। दुनिया भर में स्टारडम की उनकी यात्रा 2008 में बीजिंग में ओलंपिक खेलों में शुरू हुई, जहां उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर, सभी विश्व रिकॉर्ड समय में जीते। बोल्ट के पास वर्तमान में 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर में…

Read More

Sahibganj। झारखंड के साहिबगंज जिले में आज तड़के करीब तीन बजे कुछ लोगों ने परिवार के चार सदस्यों पर तेजाब से हमला किया। चारों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें 15 साल की किशोरी भी शामिल है। यह वारदात राजमहल थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के पास अर्धनिर्मित मार्केट कांप्लेक्स की छत पर हुई है। सभी लोग इस कांप्लेक्स की छत पर सो रहे थे। आनन-फानन में सभी को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद चारों पीड़ितों फुलवानो बेवा (60 ), हसीन बीवी (35),…

Read More

Bhopal। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं (हाई स्कूल) और कक्षा बारहवीं (हायर सेकण्डरी) की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज (बुधवार) शाम चार बजे घोषित किया जाएगा। इस बार भी दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। मंडल कार्यालय में परीक्षा परिणाम के साथ विद्यार्थियों की मेधावी सूची भी जारी की जाएगी। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न वेबपोर्टल पर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम वेबसाइट http://www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, http://www.mpbse.nic.in, https://www.fastresult.in, http://www.examresults.net, http://www.examresults.net/mp पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम देख सकेंगे। इसके…

Read More

St Johns। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) की पुरुष चयन समिति ने मंगलवार को गुरुवार से 15 मई तक नेपाल दौरे के लिए अपनी 15 सदस्यीय ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है। ‘ए’ टीम का नेतृत्व अनुभवी बल्लेबाज रोस्टन चेज़ करेंगे जबकि एलिक अथानाज़ उनके डिप्टी की भूमिका निभाएंगे। वेस्टइंडीज ए टीम नेपाल की सीनियर पुरुष टीम के खिलाफ पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी में एक और चरण के रूप में कार्य करेगी। यह श्रृंखला एक ऐतिहासिक अवसर भी है क्योंकि यह वेस्टइंडीज का…

Read More

Jerusalem। इजराइल पर ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्ला ने एक साथ 35 राकेट दागते हुए आक्रामक हमला बोला है। हिजबुल्ला के 35 राकेट के हमलों से उत्तरी इजराइल के सफेड शहर और आसपास के क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बज गए। इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। इसके जवाब में इजराइल ने भी दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले किए। इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि इजराइली रक्षा बलों ने दक्षिणी लेबनान में राकेट लांचरों से हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे पर हमला किया।…

Read More

Khunti। इंडी गठबंधन में प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद कांग्रेस और झामुमो कार्यकर्ताओं ने झंडा- बैनर के साथ समाहरणालय से सहकारिता मैदान तक रैली निकाली। पतरा मैदान में इंडी गइबंधन के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा कभी आदिवासियों और मूलवासियों की भलाई नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा कीी सरकार थी, तो 11 लाख लोगोे के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए, लेकिन जब यहा महागठबंधन की सरकार बनी,…

Read More

Lucknow। गर्मी के मौसम में हीट वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिये गये निर्देश में अत्यधिक हीट वेव के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी भी जानकारी दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार हीट वेव से बचाव के लिए दिन में अगर घर से बाहर निकलना आवश्यक ही है तो पानी पीकर व सिर ढ़ककर ही बाहर निकलें। बलरामपुर अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. ओमकार यादव ने मीडिया को बताया कि एक वर्ष से कम आयु के शिशु तथा अन्य…

Read More

Ranchi। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में फुटपाथ दुकानदारों को हटाने से पूर्व उनका पुनर्वास करने को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन की जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। कोर्ट ने रांची नगर निगम से मौखिक कहा कि लालपुर चौक से डिस्टलरी पुल तक के रास्ते को खाली रखें। इस सड़क का अतिक्रमण न होने दे। रांची नगर निगम के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि लालपुर में नॉनवेज (मीट) के दुकानदारों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट करने के बाद बचे स्थान पर अभी सब्जी विक्रेताओं को रखा जाएगा। सब्जी विक्रेताओं को सड़क से काफी दूर रहने को कहा गया…

Read More