Ranchi : राज्य में पहले चरण का चुनाव 13 मई को है। यहां कुल चार चरणों में चुनाव होने हैं। इसके लिये प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खूंटी भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने कर्रा के सोनमेर मंदिर और अंगराबारी में मत्था टेका। इस मौके पर पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो उपस्थित थे। वहीं, दूसरी ओर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी मंगलवार को नामांकन के लिए…
Author: admin
Firozabad। जनपद में शहर से दूर यमुना के समीप हजारों वर्ष पुराने एक हनुमान मंदिर में हनुमान जी को पसीना आता है। भक्त इसे चमत्कार मानकर दूर-दूर से यहां आकर पूजा पाठ करने आते हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर पसीने वाले हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा भी निकलेगी। जिसमें हनुमान जी की 125 फीट लंबी पूंछ आकर्षण का केंद्र होगी। जिले से करीब 10 किलोमीटर दूर लाइनपार क्षेत्र के चन्द्रवाड़ में पसीना वाले हनुमान का हजारों वर्ष पुराना एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर पर मंगलवार को पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। प्राचीन चिंताहरण मारुति नन्दन मन्दिर…
Ranchi। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से दो सप्ताह का समय देने का आग्रह किया। हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया। ईडी के आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए एक मई की तिथि निर्धारित की है। कोर्ट ने 30 अप्रैल तक ईडी को जबाव दाखिल करने का समय दिया है। फिलहाल इस मामले में…
Ranchi। राज्य में 13 मई को पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। इन सीटों पर युवा वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। चुनाव आयोग भी उनपर ज्यादा फोकस कर रहा है। पहले चरण में होने वाले चार सीटों पर मतदान में पहली बार 18 से 19 उम्र के 2,46,159 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए दिखेंगे। इन चारों सीटों पर पहली बार मतदान करने वालों में महिला मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को होने वाले मतदान के दौरान 18 से 19…
Patna। बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनियां के पास सोमवार की देर रात बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में दो मासूम बच्चे समेत तीन की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गये। दो बच्चे की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हुई,जबकि 32 साल के अमर कुमार की मौत इलाज के लिए बेगूसराय जाने के रास्ते में हुई। मरने वालों में पिता, पुत्र और भतीजा शामिल है, जबकि तीन बाराती घायल हुए है।जिसका सदर अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक सन्नी कुमार की शादी थी। बारात बांका से खगड़िया…
Doha। चीन ने सोमवार को यहां अंडर-23 एशियाई कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 2-1 से हरा दिया और एक जीत और दो हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। जापान और दक्षिण कोरिया से हारने के बाद पहले ही ग्रुप से आगे बढ़ने का मौका खो चुके चीन के मुख्य कोच चेंग याओदोंग ने पिछले मैच से अपने शुरुआती लाइनअप में केवल एक बदलाव किया, जिसमें ली हाओ ने हुआंग जिहाओ की जगह ली। चीन के लिए टूर्नामेंट का पहला गोल ज़ी वेनेंग ने 24वें मिनट में किया जब उन्होंने कॉर्नर के…
Bhopal। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा का परिणाम आज (मंगलवार ) जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा प्रात: 11:30 बजे भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र सभागार में की जाएगी। जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने बताया कि कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा में करीब 24 लाख बच्चे शामिल हुए थे। इनमें कक्षा-5 के 12 लाख 35 हजार के करीब और कक्षा-8 के 11 लाख 37 हजार के करीब बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक स्तर पर बोर्ड पैटर्न परीक्षा आयोजित करने वाला मध्य प्रदेश…
New Delhi। भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने सोमवार को पेशेवर स्क्वैश से संन्यास की घोषणा की है। अपने 22 साल के कैरियर के दौरान घोषाल ने 10 प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) खिताब और राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) और एशियाई खेलों में कई पदक जीते। 37 वर्षीय खिलाड़ी विश्व स्क्वैश रैंकिंग में शीर्ष 10 में भी रह चुके हैं। वह अप्रैल 2019 में शीर्ष 10 में पहुंचे और छह महीने तक वहां रहे। घोषाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने 22 साल पहले पीएसए वर्ल्ड टूर पर अपनी यात्रा शुरू की थी। उस समय, मैंने कभी सपने में भी…
West Singhbhum। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन को 14 सीटें जीतना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 400 सीटें लेकर तीसरी बार देश की बागडोर संभालें, यही निवेदन करने आया हूं। मरांडी आज चाईबासा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। वे सांसद प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन के अवसर पर चाईबासा पहुंचे थे। मरांडी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में देश और झारखंड के लिए काफी काम किया है। पार्टी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया है। इस दौरान सभी वर्गों के लिए काम किया।…
Ranchi। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में सभी मतदान केंद्र मॉडल मतदान केंद्र के रूप में विकसित किये गए हैं। पदाधिकारी मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए इन मॉडल मतदान केंद्रों को थीम बेस्ड मतदान केंद्र के रूप में विकसित करें। मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान केंद्र ढूंढने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के लिए प्रेरित करें। रवि कुमार ने यह बात शहरी क्षेत्र में कम मतदान प्रतिशत वाले जिलों धनबाद, बोकारो, रांची एवं पूर्वी सिंहभूम के जिला…

