Author: admin

RANCHI : भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर अपने पसंदीदा क्रिकेटर की झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गयी। सचिन की एक झलक पाने को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता नजर आयी। उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुआ…

Read More

Giridih। लोकसभा चुनाव को लेकर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के कारण ही शनिवार की अहले सुबह गिरिडीह सीआरपीएफ के 154वीं बटालियन और खुखरा और मधुबन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सीआरपीएफ के साथ दोनों थानों की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खुखरा थाना इलाके के चतरो के घने जंगल में छापेमारी कर एक बंडल कोडक वायर जब्त किया। कोडक वायर के इस बंडल को सर्च ऑपरेशन की टीम ने जंगल के भीतर जमीन में बने एक बंकर से बरामद करने में सफलता हासिल किया। माना जा रहा है कि चुनाव में सुरक्षा बलों को…

Read More

Betul। छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस शनिवार तड़के पलट गई। इस हादसे में लगभग 21 होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में 9 को बैतूल और 12 को शाहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच 47 पर नीपानी के नजदीक शनिवार सुबह करीब 4 बजे की है। इस बस पर 44 जवान सवार थे। ये सभी जवान छिंदवाड़ा जिले से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहे थे, इस दौरान…

Read More

Lucknow। लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 34वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दोनों टीमों के कप्तानों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लीग ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा, “लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 34वें मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल…

Read More

Ranchi। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को माध्यमिक बोर्ड परीक्षा (10वीं बोर्ड) का रिजल्ट जारी कर दिया है। मैट्रिक परीक्षा में 90.39 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मैट्रिक की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा में बेटियों का शानदार प्रदर्शन देख कर खुशी हुई, जो छात्र किसी कारणवश सफल नहीं हो पाये, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे अभी से तैयारी में लग जायें ताकि अगली बार बेहतर परिणाम मिले। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो…

Read More

Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह गठबंधन केवल कमाने के लिए बनाया गया गठबंधन है। सत्ता प्राप्त कर देश और प्रदेश को लूटना इनके फितरत में शामिल है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा इंडी एलायंस पर नहीं है। जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है। बाबूलाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने से लेकर गांव, गरीब, किसान सभी की सेवा के लिए भाजपा संकल्पित है। मोदी सरकार ने गांव,गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा…

Read More

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को माध्यमिक बोर्ड परीक्षा (10वीं बोर्ड) का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा में 90.39 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में 4,21,678 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 3,38,398 (90.39 फीसदी) पास हुए हैं। परीक्षा में 2,05,110 परीक्षार्थी (54.20 फीसदी) फर्स्ट डिवीजन जबकि 1,53,733 (40.65 फीसदी) सेकेंड डिवीजन और 19,555 (5.17 फीसदी) थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। 496 अंकों के साथ ज्योत्सना ज्योति ने किया टॉप मैट्रिक परीक्षा में एक बार फिर झारखंड की बेटियों ने बाजी मार ली है। परीक्षा में 91 प्रतिशत लड़कियां और 89.7 प्रतिशत लड़के…

Read More

Chatra : राज्य के चतरा जिले के टंडवा में संचालित एनटीपीसी प्लांट में आज दोपहर भीषण आग लग गयी। घटना की वजह से प्लांट में चारों ओर अफरा-तफरी मच गयी। आग पर काबू पाने के लिए एनटीपीसी के जीएम ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया।  आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने और कोयले की लपटों से पूरा इलाका धुएं से भर गया। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को धुएं से सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। बताया जा रहा कि घटना के लगभग…

Read More

Kolkata : पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में हिंसा की घटनाएं देखी गयी। जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र से भी हिंसा के कुछ मामले सामने आये हैं। हालांकि, अलीपुरद्वार से चुनाव संबंधी हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं है। हिंसा की सबसे ज्यादा खबरें कूचबिहार के चंदामारी इलाके से सामने आयी हैं। भाजपा के बूथ अध्यक्ष लोब सरकार पर हमले को लेकर तनाव बढ़ गया। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव के बाद…

Read More

Bhopal। मध्य प्रदेश के बालाघाट-सिवनी सीट पर सुबह सात बजे से निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा। जिले में बैहर, परसवाड़ा और लांजी नक्सल प्रभावित विधानसभा हैं। बैहर विधानसभा के रूपझर थाना क्षेत्र के वनग्राम दुगलई में नौ बजे से पहले ही सौ प्रतिशत मतदान हो गया। सुबह मतदान से पहले ही आदिवासी ग्रामीण केंद्र में जुट गए थे। बताया गया कि यहां कुल 80 मतदाता हैं, जिन्होंने उत्साह के साथ मतदान किया। नक्सल प्रभावित तीनों विधानसभाओं में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान…

Read More