Author: admin

Ranchi। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि पूरे राज्य में वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम जारी है।मतदान के उपरांत सभी वोटर अवेयरनेस फोरम अपने संस्थान से जुड़े मतदाताओं की प्रतिक्रिया से आयोग को अवगत कराएंगे। इसके लिए गैर सरकारी संस्थानों में वोटर अवेयरनेस फोरम गठित है। इनका काम अपने संस्थान से जुड़े मतदाताओं को उनके परिवार सहित मतदान के लिए प्रेरित करना है। साथ हीं वोटर अवेयरनेस फोरम अपने संस्थान के लोगों ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश का सदुपयोग किया है, इसकी पुष्टि के लिए मतदान केंद्रों पर उन्हें सेल्फी लेने के लिए जरूर प्रेरित करेंगे। साथ…

Read More

Ranchi: INDIA गठबंधन की ओर से रांची में आयोजित न्याय उलगुलान महारैली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) व कांग्रेस (CONGRESS) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गयी। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि जब गठबंधन के नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) व कांग्रेस (CONGRESS) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गयी। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सी, डंडा आदि लेकर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कुछ लोग चोटिल हो गये थे।…

Read More

West Singhbhum। जिले के नक्सल प्रभावित मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर लोकसभा चुनाव का विरोध किया है। नक्सलियों ने रवांगदा, डोमलोई, पंचपाहिया और जराईकेला इलाके में कई जगहों पर पोस्टरबाजी की है। जिले में सिंहभूम संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। प्रत्याशी नामांकन करने लगे हैं। 13 मई को मतदान होगा। इसको लेकर लगातार पुलिस नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, जिस तरह पश्चिमी सिंहभूम जिले…

Read More

Chatra। गिद्धौर थाना पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख की अफीम के साथ तस्करी के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 28 किलो 85 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया है। दोनों बाहर से अफीम मंगवाकर और उसे तैयार कर पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भेजते थे। आरोपितों में गिद्धौर मेन चौक निवासी महेंद्र दांगी और उसके पुत्र दीपेंद्र दांगी शामिल हैं। यह जानकारी सिमरिया एसडीपीओ अजय कुमार केसरी ने रविवार को सिमरिया स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि चतरा एसपी विकास कुमार पांडेय को गुप्त…

Read More

Ranchi। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास शनिवार देर रात एक युवक ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सावल से युवक ने भगवान हनुमान के हाथ को तोड़ दिया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिल गयी। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहयोग से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर मंदिर के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की…

Read More

West Singhbhum (Chaibasa)। जिला मुख्यालय चाईबासा में पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और बिरसा खंडाइत शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी गोईलकेरा थाना क्षेत्र के चितिर पहाड़ी के पास से हुई। इनके पास से पुलिस ने दो एके 47, नौ मैगजीन, 188 राउंड गोली, 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम दस्ता के…

Read More

Ranchi। राजधानी की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के मामले में तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुकेश राय, मुकेश तिर्की और रंजन कुमार सिंह शामिल हैं। इनके पास से इनके पास से पुलिस ने 1.56 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाईल फोन, एक होंडा साइन बाइक और 20 हजार 500 रुपये नकद बरामद किये गये हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर बड़ा पुल के पास कुछ लोगों के जरिये प्रतिबंधित नशीला पदार्थ का अवैध रूप से खरीद-बिक्री किया…

Read More

Ranchi। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि रांची में इंडी गठबंधन की ओर से आयोजित रैली में देश विरोधी, सनातन विरोधी, झारखंड विरोधी, विकास विरोधी लोगों का जमावड़ा हो रहा है। इसमें वही लोग शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया है। मरांडी शनिवार को पार्टी के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैली शामिल होने वाले लोग सत्ता में आने पर सारा समय लूटने में लगाते हैं। हेमंत सोरेन चार साल सरकार में रहे। आज वे जेल…

Read More

Ranchi। रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को न्याय उलगुलान महारैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन न्याय उलगुलान महारैली की तैयारियों का जायजा लेने खुद प्रभात तारा मैदान पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम लोग केंद्र सरकार के नीतियों का पोल खोलने का काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। मंहगाई, बरोजगारी बड़ा मुद्दा है। झारखंड में 14 सीटों पर गठबंधन…

Read More

Unnaw। आगरा एक्सप्रेसवे से जौनपुर जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां कुछ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य के जिंजौली के रहने वाले रोहित पुत्र बलवंत सिंह गुड़गांव में रहकर नौकरी करता है। इनका विवाह जौनपुर में तय हुआ था। शनिवार को सत्ताईस लोगों के साथ बारात लेकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते से जौनपुर जा रहा था। उन्नाव…

Read More