Ranchi। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का खास महत्व है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की अलग-अलग रूपों में उपासना की जाती है। चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जो मंगलवार से शुरू हो रही है। इसका समापन 17 अप्रैल को रामनवमी के साथ होगा। चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष भी शुरू हो जायेगा। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा पृथ्वीलोक पर आती हैं। उनका आगमन विशेष वाहनों से होता है। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं…
Author: admin
Gurugram : अदाणी टोटल एनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) और एमजी मोटर इंडिया ने भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं। देशभर में एमजी के ईवी ग्राहकों के लिए चार्जिंग सॉल्यूशन और वैल्यू एडेड सर्विसेज को विकसित करने के उद्देश्य से हुआ है यह समझौता। भारत के तेजी से बढ़ते ईवी इकोसिस्टम को एक मजबूत और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद करेगा। इस समझौते के अनुसार, एटीईएल एमजी डीलरशिप पर सीसी2 60 किलोवाट डीसी चार्जर लगायेगी ताकि चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत किया जा सके और ग्राहकों की पहुंच को बढ़ाया जा सके।…
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा-2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर आज ‘पुष्पा-2’ का टीजर आउट रिलीज कर दिया गया है। टीजर में अल्लू अर्जुन का स्वैग देखा जा सकता है। टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के काम को काफी सराहना मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘पुष्पा-2: द रूल’ को…
Ranchi। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) का औचक निरीक्षण किया गया। रविवार देर रात अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल तथा अस्पताल आदि की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर तथा कैदियों से मुलाकाती की व्यवस्था आदि…
Kanpur। चैत्र नवरात्रि से पूर्व यानि सोमवार की रात 9:12 बजे से वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस तरह का सूर्य ग्रहण लगभग 54 वर्ष बाद लगने वाला है। सूर्य ग्रहण की कुछ अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी। जिसे लेकर भारत में लोग काफी डरे हुए हैं। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय मानक समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार की रात 9:12 बजे से शुरू होगा और 9 अप्रैल मंगलवार की भोर 2:22 बजे समाप्त होने की उम्मीद है।…
Kanpur। अबकी बार के चैत्र नवरात्रि नौ अप्रैल से शुरु होंगे, जो 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन समाप्त होंगे। इस साल चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल को रात 11:50 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि नौ अप्रैल को संध्याकाल 08:30 मिनट पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि ही मानी जाती है इसलिए नौ अप्रैल को कलश स्थापना होगी। आचार्य रामऔतार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि उदया तिथि के अनुसार नौ अप्रैल को कलश स्थापना का समय सुबह 05:52 बजे से 10:04 बजे तक है। इसके अलावा 11:45 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक अभिजीत…
Jhansi। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान रविवार की देर रात झांसी जनपद में एफएसटी एवं थाना नवाबाद पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के बैग से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी व जेवरात बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति नकदी व जेवरात के वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके चलते नकदी व जेवरात सीज कर जांच शुरू कर दी गई है। लोकसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण व सूचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसके चलते लगातार सघन तलाशी व फ्लैगमार्च आदि किया जा रहा है। पुलिस…
Beijing। कजाकिस्तान ने रविवार को यहां चल रहे आर्टिस्टिक स्विमिंग वर्ल्ड कप में टीम एक्रोबेटिक का खिताब जीता,जबकि इज़राइल ने महिला युगल फ्री में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन ने टीम एक्रोबेटिक में कजाकिस्तान से 8.7501 अंक पीछे रहते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के युगल फ्री में, इज़राइल की शेली बोब्रित्स्की और एरियल नासी ने चीन की रजत पदक विजेता लिन यानहान और जू हुईयान से 4.7457 अंक आगे रहते हुए स्वर्ण जीता, जबकि मेक्सिको ने कांस्य पदक हासिल किया। इटली ने मिश्रित युगल फ्री का खिताब हासिल किया, जबकि कजाकिस्तान…
New Delhi। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो दोनों प्रदेशों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री सबसे पहले छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वो दोपहर 1ः30 बजे छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका महाराष्ट्र जाने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय इस बार लोकसभा चुनाव में 400 पार…
Dhanbad : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए सजग रहें। अपराधी, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों सहित निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वालों की थाना स्तर पर सूची तैयार कर उनपर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को धनबाद के समाहरणालय सभागार में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव…

