Ranchi। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य वस्तुओं की रोकथाम एवं उसकी जब्ती को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की। निर्वाचन भवन स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए धन-बल के जोखिम पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अवैध नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य वस्तुओं पर विशेष नजर रखते हुए सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के बीच…
Author: admin
Ranchi। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को रांची शहरी क्षेत्र के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। ये ऐसे स्कूल हैं जहां लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। बैठक में सर्वप्रथम निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा विद्यालयवार मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित विवरणी की विवेचना की गई। साथ ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से निर्धारित फॉर्मेट में प्राप्त प्रतिवेदन पर विद्यालयवार सभी बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। इस संबंध में निर्देश देते कहा गया कि सभी अपने-अपने विद्यालयों में जहां मतदान केन्द्र…
Umaria। मध्य प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह उमरिया जिले में महिलाओं के साथ महुआ बीना। इस दौरान उन्होंने महुआ का टेस्ट भी लिया। सुबह उमरिया हवाई पट्टी पहुंचने से पहले राहुल गांधी जंगल पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं से बातचीत के बाद महुआ बीना। साथ ही उन्होंने महुआ का टेस्ट भी लिया। इस अवसर पर राहुल गांधी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र कहे जाने के सवाल पर चुप्पी साध ली। राहुल गांधी को सुबह 6 बजे…
Jalaun। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम 20 वर्षीय युवक गुलफाम ने अपनी 11 साल की बहन को भेजकर तीन साल की भतीजी को खिलाने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद हैवानियत की पराकाष्ठा करते हुए उसने रिश्ते को कलंकित कर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची…
New Delhi। देश अग्रणी शैक्षणिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) को आईबीपीएस परिणाम में बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस परीक्षा में 1000 से भी अधिक विद्यार्थी पास हुए। ऑनलाइन फिजिक्स वाला के सीईओ अतुल कुमार ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, इस परीक्षा अमित कुमार मंडल ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। बैंकिंग क्षेत्र में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा अहम होती है। मंडल को पंजाब नेशनल बैंक में सबसे ज्यादा वेतन पर लिया गया है। जयदीप नरेंद्र सिंह नेगी और आकाश कुमार शर्मा को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नियुक्ति मिली है।…
Haridwar। उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित शूटर अमरजीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना भगवानपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। मौके से फरार अमरजीत के साथी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है, 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार…
Geneva। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने सोमवार को अंडर-20 महिला विश्व कप कोलंबिया 2024 के आधिकारिक लोगो और ब्रांड आइडेंटिटी का अनावरण कर दिया है,जो मेजबान देश कोलंबिया की आश्चर्यजनक प्रकृति और रंग के साथ-साथ फुटबॉल के भविष्य के सितारों को बनाने में टूर्नामेंट की मौलिक भूमिका से प्रेरित एक जीवंत डिजाइन के साथ है। फीफा की मुख्य महिला फुटबॉल अधिकारी डेम सराय बरेमान ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह लोगो बताता है कि कैसे यह टूर्नामेंट विश्व मंच पर एक स्प्रिंगबोर्ड हो सकता है, और जब आप इसे देखते हैं, तो आप फुटबॉल की संभावना पर…
Mexico City। इस साल के पहले पूर्ण सूर्यग्रहण को दुनिया में सबसे पहले मैक्सिको के मजैटाइन शहर में देखा गया। मैक्सिको के स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 11:07 बजे पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। इस कारण मैक्सिको का प्रशांत तट पूरी तरह से अंधेरे के आगोश में समा गया। दिन में रात जैसे मंजर का अहसास हुआ। यह सूर्यग्रहण भारत को छोड़कर मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, क्यूबा, डोमिनिका, कोस्टा रिका, पश्चिमी यूरोप, फ्रेंच पोलिनेशिया, पेसिफिक, अटलांटिक और आर्कटिक में भी दिखा। भारतीय समयानुसार, यह आठ अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर…
Asansol: ईसीएल के डिसेरगढ़ स्थित झालबगान क्लब में सोमवार को सुरक्षा विभाग में नव प्रशिक्षित विभागीय कर्मचारियों के लिए पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। ईसीएल में समय-समय पर सुरक्षा विभाग के द्वारा, आवश्यकतानुसार विभागीय कर्मचारियों में से सुरक्षा विभाग के लिए चयन किया जाता है। प्राय: इन चयनित कर्मचारियों के लिए सुरक्षा का बुनियादी प्रशिक्षण बाहरी एजेंसियों द्वारा करवाया जाता था, परंतु इस बार समीरन दत्ता, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के कुशल नेतृत्व में एवं निदेशक कार्मिक आहुती स्वार्इं के सक्षम मार्गदर्शन में एक नयी पहल के तहत प्रशिक्षण को और आवश्यकतानुकूल एवं प्रभावी बनाने के लिए ईसीएल…
Ranchi। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भाजपा एसटी सम्पर्क अभियान के प्रदेश टोली की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए। बैठक में आदिवासी समाज के बीच बस्ती संपर्क, मंडल बैठक, लाभार्थी सम्पर्क को लेकर योजना बनाई गई। इसको लेकर लोकसभा वार प्रमुख नेताओं को दायित्व दिया गया, जो इस प्रकार है- शिवशंकर उरांव – लोहरदगा, रामकुमार पाहन – रांची, अवधेश सिंह चेरो – चतरा, मिस्त्री सोरेन – गोड्डा, दुर्गा मरांडी – राजमहल, विजय मेलगाड़ी – प. सिंहभूम, पारितोष सोरेन – दुमका, बिदेश्वर उरांव – खूंटी, जय प्रकाश भोक्ता – पलामू, आनंद…

