Washington। ईरान के हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका तैयार है। ईरानी हमले की बढ़ती आशंका के बीच कल अचानक एक अमेरिकी शीर्ष सैन्य कमांडर को बाइडेन प्रशासन ने इजराइल भेजा। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजराइल भेजे गए इस सैन्य कमांडर ने वहां के शीर्ष अधिकारियों के साथ ईरान को माकूल जवाब देने के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान बार-बार सीरिया में एक अप्रैल को हुए हमले के लिए इजराइल को दंडित करने की कसम खा रहा है। इस हमले…
Author: admin
Ranchi। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए रांची लोकसभा क्षेत्र के छूटे हुए 18 वर्ष के योग्य नागरिक 25 अप्रैल तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 या ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in/ माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ नागरिक वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को इपिक (मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र) प्रस्तुत करना रहता है। अगर किसी कारणवश मतदाता मतदान केंद्र में इपिक प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो 12 अन्य मान्य दस्तावेज दिखा कर अपने मताधिकार…
Ranchi। भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार में बुधवार को भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं इंटक के प्रदेश सचिव विरेंद्र पासवान के नेतृत्व में दलित समाज से सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कार्यालय सभागार में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी एवं प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने सभी को पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर एवं ऑनलाइन सदस्यता कराकर पार्टी में शामिल कराया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम केंद्र की मोदी सरकार पूरा…
Ranchi। चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ व्रत-अनुष्ठान 12 अप्रैल, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जायेगा। व्रती स्नान-ध्यान कर छठी मईया की आराधना करेंगे। 13 अप्रैल को खरना का निर्जला उपवास रखा जाएगा। व्रतधारी महिला, पुरुष इस दिन शाम ढलने के बाद पूजा-अर्चना कर छठी मईया को शुद्ध रूप से पकाए गए खीर आदि पकवान का भोग लगाएंगे। इसके बाद स्वयं ग्रहण कर अपना उपवास तोड़ेंगे। फिर परिवार सहित इष्ट-मित्रों के बीच प्रसाद रूप में उसे वितरण किया जाएगा। मान्यता है कि खरना का महाप्रसाद पाने वालों का जीवन धन्य हो जाता है। रोग-शोक से मुक्ति…
Ranchi। झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग को मनरेगा अंतर्गत नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों का बकाया भुगतान 24 घंटे के अंदर करने का आदेश दिया । इसका अनुपालन प्रतिवेदन भी मांगा है। मनरेगा आयुक्त 16 अप्रैल को हाई कोर्ट में शपथ पत्र इस संबंध में दायर कर भुगतान की जानकारी भी देंगे। बकाया भुगतान प्रखंड स्तर पर संधारित किसी अन्य मद की राशि से करने का आदेश भी दिया गया है। ऐसे में तत्काल राशि का भुगतान किया जायेगा। चतरा जिले के करीब 24 कंप्यूटर ऑपरेटरों को जून 2022 से मार्च 2024 तक 22 माह का बकाया मानदेय…
Bhilai। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कल रात करीब नौ बजे केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस 20 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है। प्रशासनिक और कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 11 लोगों की मौत मौके पर हो गई। बाकी घायलों में से चार ने अस्पताल में दम दोड़ दिया। शहर पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि घटनास्थल के दृश्यों से पता…
New Delhi। पोलैंड के पूर्व दिग्गज रेसवॉकर रॉबर्ट कोरज़ेनिओस्की को 21 अप्रैल को होने वाली विश्व एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप अंताल्या 24 का एंबेसडर बनाया गया है। कोरज़ेनिओस्की चार बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं, जिन्होंने तीन विश्व खिताब भी जीते हैं। 2004 में विश्व रेस वॉकिंग कप में 20 किमी रजत पदक जीतने वाले कोरज़ेनिओस्की ने मंगलवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स के हवाले से कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारा मेजबान तुर्की न केवल अपने सुंदर आतिथ्य से हमें खुश करेगा, बल्कि अपना उत्कृष्ट खेल पक्ष भी दिखाएगा।” 1996 में अटलांटा में 50 किमी रेस वॉक में अपना…
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में मंगलवार को नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एचईसी आवासीय परिसर में पथ संचालन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, आचार्य, माध्यमिक खंड एवं उच्चतर माध्यमिक खंड के भैया-बहनों ने भाग लिया। भैया-बहनों ने भारत माता, श्रीराम-सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के रूप में सभी का मन मोह लिया। वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर ललन कुमार, प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में नववर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन का हिन्दू धर्म में विशेष…
Ranchi। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के पीछे राज्य सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार की मंशा साफ नहीं है। नेता प्रतिपक्ष बाउरी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव लंबित हैं। विगत दिनों रोशनी खलखो की जनहित याचिका पर कोर्ट ने तीन हफ्ते के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे लेकिन राज्य सरकार ने उल्टे ट्रिपल टेस्ट के बहाने समय पार करते हुए याचिका खारिज करने की अपील की। उन्होंने…
Giridih। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा कि आप यह कभी न समझें कि मैं चुनाव लड़ रही हूं। यह चुनाव आपके दिशोम गुरूजी बाबा शिबू सोरेन और आपके नेता हेमंत सोरेन का है। हेमंत सोरेन को यह नहीं लगना चाहिए कि वे जेल में हैं तो उनके कार्यकर्ता सोए हुए हैं। उन्हें लगना चाहिए कि उनका एक-एक कार्यकर्ता हेमंत है और मैदान में है, संघर्ष कर रहा है। आप यह जान लें कि यह हमारी जीत नहीं होगी, यह आपकी जीत होगी। कल्पना सोरेन जिला मुख्यालय स्थित उत्सव…

