Ranchi। झारखंड हाई कोर्ट ने रांची शहर में ड्रग्स की खरीद-बिक्री को गंभीरता से लिया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए रांची एसएसपी को ड्रग्स कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खंडपीठ ने कहा कि सुखदेव नगर थाना इलाके में जो भी ड्रग्स के कारोबार करने वाले दुकानदार या अन्य लोग शामिल हैं उन्हें चिन्हित किया जाये और उनकी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाये। कोर्ट ने राज्य सरकार से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि नशे…
Author: admin
Ranchi। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने झारखंड के चार पुलिस पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। इसके लेकर चुनाव आयोग ने पत्र भी जारी किया है। जारी पत्र में देवघर एसपी, रांची ग्रामीण एसपी, पलामू डीआईजी और दुमका आईजी को बदलने को कहा है। इनकी जगहाें पर कौन लाए जायेंगे उसके नाम भी मांगे हैं। तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपित शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे सहित नौ लोगों पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपित कैसे थाना पहुंच कर…
Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मंगलवार को झामुमो के पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में देश की दिशा और दशा बदल गई। 10 वर्ष पूर्व भारत विश्व का 11वां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था था। आज भारत पांचवां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था हो गया है और अगले तीन वर्षों में तीसरे स्थान तक पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रतुल ने कहा कि 500 वर्षों के बाद कांग्रेस के पुरजोर विरोध के बावजूद मोदी जी के कार्यकाल में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। कश्मीर से 370,…
अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर आधारित है। अजय देवगन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर उस संघर्ष की कहानी दिखाता है, जो भारतीय फुटबॉलर को अपने शुरुआती दिनों में झेलना पड़ा था। ‘मैदान’ के ट्रेलर में अजय देवगन की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है। फिल्म ‘मैदान’ में कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी है। फुटबॉल के खेल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम…
Giridih। पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह 16 साल से फरार भाकपा माओवादी हार्डकोर नक्सली सनातन टुडू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले के गांडेय थाना इलाके में स्थित ओझाडीह गांव में उसके घर से दबोचा है। पुलिस के अनुसार हार्डकोर सनातन टुडू पिछले 16 साल से फरार चल रहा था। इस बीच एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सनातन टुडू गांव आया हुआ है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व के पीरटांड़ थाना प्रभारी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर इस हार्डकोर नक्सली सनातन टुडू को दबोचा। बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ पीरटांड़ में आर्म्स…
Chitrakoot : धर्मनगरी चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दर्शनार्थियों से भरे ऑटो और तेज रफ्तार डंपर की सीधी भिड़ंत हो गई। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे में पांच लोगों को मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलसि ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों की शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो रिक्शा कर्वी स्टेशन की तरफ से सुबह दर्शनार्थियों को लेकर रामघाट तीर्थ क्षेत्र जा रहा…
Ranchi। राज्य के कई जिलों में तापमान अब बढ़ने लगा है। कई जिलों तापमान 35 डिग्री के पार हो गया है। वहीं गोड्डा में तापमान 40 के आंकड़े को पार कर चुका है। अभी से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अप्रैल से जून तक राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी। सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। कोल्हान में चार और पांच अप्रैल को लू चल सकती है। इसको लेकर मौसम…
Ranchi। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने रेल टिकटों की कालाबाजारी कर रहे मोहम्मद जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। वह हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार टिकटों की हो रही कालाबाजारी के संबंध में गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक सुमन कुमार झा के नेतृत्व में रांची के हिंदपीढ़ी स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई। दुकान से रेलवे का उन्नीस ई टिकट बरामद किया गया है। बरामद टिकट का मूल्य 26 हजार 600 रुपये है। गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उन टिकटों को अधिक मूल्य प्राप्त करने के लिए दूसरे के नाम…
Phuket। चीन की होउ झिहुई ने सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) विश्व कप में स्नैच में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को बेहतर बनाते हुए दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता होउ ने स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 97 किग्रा भार उठाकर अपने विश्व रिकॉर्ड को बेहतर किया। डीपीआर कोरिया के री सोंग गम ने भी स्नैच में 97 किग्रा का बार उठाया और होउ की बराबरी की, लेकिन क्लीन एंड जर्क में 124 किग्रा का भार उठाकर उन्होंने होउ को पीछे छोड़ते हुए खिताब…
Jerusalem : इजराइली सेना ने सोमवार को दो हफ्ते की कार्रवाई के बाद गाजा पट्टी के सबसे बड़े अल शिफा अस्पताल को खाली कर दिया है। करीब छह महीने से जारी युद्ध में इजरायली सेना दूसरी बार गाजा सिटी के इस अस्पताल में घुसी थी और वहां पर उसने हमास व इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इजराइली सेना के अनुसार ताजा कार्रवाई में 200 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं, जबकि 500 को गिरफ्तार किया गया है। हमास ने अस्पताल के भीतर और आसपास मारे गए लोगों का आंकड़ा 400 बताया है। कहा है कि गाजा…

