Author: admin

Jamshedpur। टाटा स्टील ने खेल को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक नई स्क्वैश फैसिलिटी का उद्घाटन किया। नई फैसिलिटी, जो कि जमशेदपुर में अपनी तरह की पहली सुविधा है, समुदाय के आम लोगों को पहुंच प्रदान करेगी। अब तक, दो निजी क्लबों, बेल्डीह और गोलमुरी में लगभग 30 खिलाड़ियों के लिए स्क्वैश कोर्ट हैं। नए स्क्वैश कोर्ट को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन (डब्ल्यूएसएफ) के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सिंगल स्क्वैश कोर्ट डिजाइन मापदंडों और दिशानिर्देशों के आधार पर डिजाइन किया गया है, जिसमें कोर्ट का आकार 6.4 मीटर x 9.75 मीटर,…

Read More

Ahmedabad : अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने वित्त वर्ष 24 में 420 मिलियन मीट्रिक टन (24 प्रतिशत से अधिक सालाना वृद्धि) कार्गो संभाला है (जिसमें अंतर्राष्ट्रीय पोर्ट्स भी शामिल हैं)। इसमें घरेलू पोर्ट्स ने 408 एमएमटी से अधिक कार्गो का योगदान दिया है। इसने मार्च 2024 में अब तक का सबसे अधिक मासिक कार्गो वॉल्यूम (अंतर्राष्ट्रीय पोर्ट्स सहित) 38 एमएमटी से अधिक का भी संचालन किया है। हमारे दस पोर्ट्स और टर्मिनलों ने रिकॉर्ड कार्गो वॉल्यूम का संचालन किया है जिसमें, मुंद्रा 180 एमएमटी, टूना 10 एमएमटी, हजीरा 26 एमएमटी, मोरमुगाओ 5 एमएमटी, कराईकल 12 एमएमटी,…

Read More

Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद सोमवार को रांची लौट आयी हैं। उन्होंने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कहा कि यह मेरा यह पहला कदम था रामलीला मैदान में। मैं पहले कभी रामलीला मैदान नहीं गई थी। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि झारखंड की तरफ से मुझे चंपाई चाचा के साथ अपनी बातों को रामलीला मैदान में रखने का मौका मिला।हमारे आईएनडीआईए गठबंधन को मजबूती देने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन ने चार साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया…

Read More

Ranchi। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने धुर्वा से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ उनके संबंधित जिलों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि वे स्वयं अपने-अपने जिले में बूथ स्तरीय मतदाता जागरूकता समूहों एवं उनसे संबंधित बीएलओ के साथ निकट समन्वयन के लिए प्रखंड स्तर के किसी पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप कर दिन-प्रतिदिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की मानीटरिंग करें। इससे 85 से अधिक आयु वाले मतदाताओं, दिव्यांगजनों, मतदान केन्द्रों तक पहुंच पाने में अक्षम…

Read More

Ranchi: जेसीआई रांची के तत्वावधान में आयोजित जेसी प्रीमियर लीग सीजन 15 का 29-31 मार्च 2024 को रांची जिमखाना क्लब ग्राउंड में शानदार आयोजन हुआ। इस तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में छह टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनके बीच 15 मैच का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट में सिंघानिया ट्रांसफार्मर, बदमाश कम्पनी, सिंघम, एनिमल्स, डिवाइन वारियर्स और गब्बर इलेवन की टीम थी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच डिवाइन वारियर्स एवं सिंघम के बीच में खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में सिंघम ने 1 रन से जीत हासिल की। इस कार्यक्रम के संयोजक जेसी चंद्रेश बजाज, जेसी अचिन्त छाबड़ा सह संयोजक जेसी विवेक…

Read More

Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। मरांडी ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है, जो देश को केवल लूटना चाहते हैं। ये चाहते हैं घोटाला करते रहें और कानूनी कार्रवाई भी न हो। मरांडी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि ये लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन लोकतंत्र में तो कानून सबके लिए बराबर होता है। जबकि घमंडिया गठबंधन अपने लिए स्पेशल कानून चाहता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तो जल, जंगल जमीन की लूट मची है। प्रधानमंत्री आवास के लिए भी लोगों…

Read More

New Delhi। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे फोन का पासवर्ड नहीं बता रहे हैं। राजू ने कहा कि केजरीवाल जांच को दिग्भ्रमित करना चाहते हैं। पूछताछ के दौरान केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर हमको रिपोर्ट नहीं करते थे, आतिशी को करते थे। तब कोर्ट ने पूछा कि…

Read More

Raipur। छत्तीसगढ़ में शराब का शौक रखने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। प्रदेश में 1 अप्रैल से इसकी कीमतों में इजाफा हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने महानदी भवन मंत्रालय से इस आशय का आदेश रविवार की देर शाम 31 मार्च को जारी कर दिया है। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब क्वार्टर में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी सेस हटाए और नई नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस नई नीति…

Read More

मार्च बॉलीवुड के लिए बहुत अच्छा महीना था। अब अप्रैल और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। अप्रैल महीने में एक-दो नहीं, बल्कि 10 बड़े बजट की फिल्में दर्शकों के सामने आएंगी। इस महीने ओटीटी के साथ-साथ सिनेमाघरों में भी मनोरंजन का महाकुंभ लगने वाला है। इस लिस्ट में बड़े मियां-छोटे मियां, मिस्टर चमकीला और अजय देवगन की मैदान शामिल हैं। बड़े मियां-छोटे मियां अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। अली अब्बास जफर की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म में मानुषी छिल्लर और…

Read More

Jamshedpur। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने 85 वर्ष से अधिक के मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग लोगों के लिए घर बैठे मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई है, जहां वैसे सभी मतदाताओं को फॉर्म 12 डी भरना होगा। इसके बाद 25 मई को आयोजित होने वाले लोकतंत्र के महापर्व के दिन पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे, जहां फॉर्म भरने के वक्त 85 वर्ष से अधिक के मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग को अपना प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके बाद चुनाव अधिकारी उन्हें पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध…

Read More