Ranchi। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीम रांची से लेकर हजारीबाग तक छापेमारी कर रही है। अंबा प्रसाद के रांची आवास, धुर्वा में सीओ शशिभूषण सहित कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जमीन कब्जा और अवैध बालू सहित कई मामलों में छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक ईडी से विधायक अंबा प्रसाद को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जानकारी भी ईडी के अधिकारी ने मांगी…
Author: admin
New Delhi। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के परिवार के करीबी कारोबारी अमित कत्याल के दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत के ठिकानों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने लालू प्रसाद यादव परिवार के करीबी सहयोगी और कारोबारी अमित कत्याल के दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी टीम की ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है। उल्लेखनीय है कि ईडी अमित कत्याल पर पहले भी एक्शन ले चुकी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में अमित कत्याल को पिछले साल नवंबर…
New Delhi। भारतीय ओलंपियन नाविक विष्णु सरवनन, जिन्होंने पहले ही आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए कोटा स्थान हासिल कर लिया है, ने सोमवार को स्पेन के मैलोरका में आयोजित यूरोपा कप 2024 सेलिंग मीट में पुरुषों की वन-पर्सन डिंगी (आईएलसीए7) श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। सरवनन, जिन्होंने 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया और 20वें स्थान पर रहे, 17 अंकों के साथ 91 प्रतिभागियों की रेस में शीर्ष पर रहे। नीदरलैंड के विलेम विएर्सेमा ने भी समान अंक अर्जित किए लेकिन सरवनन ने तकनीकी आधार पर श्रेणी जीत ली। रीयल क्लब नॉटिक पोर्ट डी…
Ranchi। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार गुमला जिले के बिशनपुर की अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए गढ़वा जिले के चिनिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है। गढ़वा के चिनिया के अंचल अधिकारी शेखर वर्मा को गुमला के बिशुनपुर का अंचल अधिकारी, रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी किरण बोदरा को हजारीबाग का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, हजारीबाग के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी प्रीति केरकेट्टा को धनबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया…
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के गरीब बच्चे-बच्चियों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी है। बच्चे अपना भविष्य संवारने की दिशा में आगे बढ़ें, सरकार आर्थिक मदद करने को तैयार है। मुख्यमंत्री सोमवार को राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का तोहफा देने के बाद संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब आप और आपकी पढ़ाई के बीच आर्थिक तंगी को बाधा नहीं बनने देंगे। आपके करियर को…
Ranchi। झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा ने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में नामांकन किया। नामांकन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदीप वर्मा का निर्विरोध चुना जाना तय है। देश में झारखंड के राज्यसभा चुनाव को लेकर एक सुखद संदेश जाएगा। मरांडी ने कहा कि डॉ वर्मा झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज उच्च सदन में बनेंगे। इनके पास सामाजिक, राजनीतिक जीवन का एक लंबा अनुभव है, जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। मरांडी ने आजसू पार्टी सहित अन्य सहयोगी विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। नेता प्रतिपक्ष…
Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएसएससी की परीक्षा में 35 से 50 लाख तक में प्रश्न पत्र बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ बच्चों, नौजवानों का भविष्य ही नहीं, झारखंड का भी भविष्य बर्बाद करने में लगी है। कहा कि यह पहले भी ऐसी कई तरह की परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आयी थी लेकिन हेमंत सरकार मानने को तैयार नहीं थी। छात्रों ने जब सड़क पर उतर कर विरोध किया तो सरकार को स्वीकार करना पड़ा। बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में झामुमो-कांग्रेस के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता…
New Delhi : देशभर में CAA कानून आज से लागू हो गया है। मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है। इस कानून तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले तीन दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म में पहली बार अजय देवगन और आर माधवन एक साथ नजर आए हैं। आज तक हीरो के तौर पर मशहूर आर माधवन ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया है। काले जादू, वशीकरण पर आधारित हॉरर और थ्रिलर ‘शैतान’ दर्शकों के बीच हिट हो गई है और इसका रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ‘शैतान’ इन तीन दिन में 50…
Ranchi। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में सोमवार को शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को प्रथम किस्त की राशि 20 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अकाउंट में जमा करवा दी गयी है। इससे पूर्व नौ मार्च को सिविल कोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में अमीषा पटेल एवं शिकायतकर्ता के बीच दो करोड़ 75 लाख रुपए में सहमति बनी थी। इसमें पांच किस्तों में पूरी राशि लौटाने है । किस्त की पहली राशि सोमवार को शिकायतकर्ता को मिल गई। चेक बाउंस की पूरी राशि शिकायतकर्ता के खाते में आने के बाद ही केस बंद होगा। इससे…

