Ranchi। रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में असामाजिक तत्वों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में मूर्तियों को खंडित किया है। बताया जाता है कि बुढ़मू के उमेडंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तब देखा कि मंदिर के शिवलिंग, नंदी, बंजरग बली की मूर्ति और भगवती मंदिर में पिंडी एवं भगवती त्रिसूल को अज्ञात अपराधियों ने खंडित कर दिया है। घटना की सूचना पाकर मंदिरों में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी है। आक्रोशितों ने सड़क को जाम कर दी है…
Author: admin
New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) सुबह 10 बजे ‘सशक्त नारी-विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वो नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) में ‘नमो ड्रोन दीदियों’का कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे। देशभर में 10 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियां एक साथ इस प्रदर्शन में भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन भी सौंपेंगे। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति और भारतीय जनता पार्टी के एक्स हैंडल पर साझा की गई है। पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में…
New Delhi। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के जरिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेगस्पिनिंग ऑलराउंडर पिछले साल नवंबर में 50 ओवर के विश्व कप के बाद से पीठ की सर्जरी के बाद क्रिकेट से दूर हैं। आयरलैंड ने एकमात्र टेस्ट मैच जीता जबकि अफगानिस्तान मौजूदा तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच अफगानिस्तान ने 35 रन जीता था जबकि दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 12 मार्च को श्रृंखला के आखिरी वनडे के बाद, अफगानिस्तान तीन टी20 मैचों में आयरलैंड…
Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रांची के धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर के पास बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का रविवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस कड़ी में राजधानी के मौसीबाड़ी मैदान पंचमुखी मंदिर के नजदीक कुल 1008 आवासों का उद्घाटन किया गया। ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज के तहत 3डी वॉल्यूमेट्रिक प्रीकास्ट विधि से 5.15 एकड़ में सात इमारत बनाए गए हैं। कुल 131 करोड़ की लागत से 18 महीनों में 1008 फ्लैट को नई तकनीक के साथ तैयार किया गया है। हरेक फ्लैट वन-बीएचके है, जो 315 स्क्वायर फीट में बना है। उद्घाटन के दौरान…
Ranchi। भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि सरकार राज्य की 70 फीसदी नौकरियां बाहरियों को दे रही है। परीक्षा कराने वाली एजेंसियां पैसे लेकर 70 फीसदी से अधिक सीटें दूसरे राज्यों के युवाओं को बेच दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में नगर विकास विभाग में जेई पद पर नियुक्ति हुई। इसमें 70 फीसदी से ज्यादा बाहरी अभ्यर्थी नियुक्त हुए हैं। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल के साथ तमिलनाडु के लोग झारखंड की नौकरियां ले गये। अमित मंडल रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की…
Giridih। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रविवार को जैनधर्म के तीर्थराज सम्मेद शिखर मधुबन में 639 करोड़ की लागत से बनने वाले पीरटाड़ मेगा सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी। इसके जरिए नक्सल प्रभावित अति पिछड़े प्रखण्ड पीरटांड़ के 17 पंचायतों के 165 गांवों के लाखों किसानों के खेतों में पाईप लाईन के जरिये सिंचाई की जायेगी। इसके अलावा इलाके के 100 से अधिक तालाबों में भी पाईप लाईन के जरिये ही सालों भर पानी लबालब भरा रहेगा, जिससे इलाके के लोग मत्स्य पालन भी कर सकेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड को…
Ranchi। राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के तुपुदाना ओवरब्रिज के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे एक यात्री बस और बालू लदे हाइवा में हुई टक्कर में मां-बेटी की मौत हो गई। बस रांची से चाईबासा के लिए जा रही थी। इसी दौरान तुपुदाना ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित हाइवा ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रांची से चाईबासा के लिए श्री हरिरथ नाम की बस रविवार सुबह निकली थी। बस जैसे ही तुपुदाना ओवरब्रिज के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार हाइवा से टकरा गई। टक्कर…
Ranchi। रिम्स अनुसंधान विभाग के तत्वावधान में शनिवार को मेटा-विश्लेषण पर व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेटा-विश्लेषण, कई अध्ययनों से डेटा को संश्लेषित करने के लिए एक शक्तिशाली सांख्यिकीय पद्धति जो साक्ष्य-आधारित चिकित्सा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मेटा-विश्लेषण, चिकित्सक और स्वास्थ्य से जुड़े शोधकर्ता वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। रोगों के निदान और उपचार के लिए दिशा-निर्देशों के विकास के लिए मेटा-विश्लेषण की जानकारी आवश्यक है। इस कार्यशाला का उद्देश्य विशेषज्ञों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं के बीच संवाद, सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए…
Ranchi। झारखंड के जमशेदपुर शहर में 936.26 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया-18) के कालीमंदिर-डिमना चौक-बालीगुमा खंड पर 10 किमी लंबे 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि नई सड़क पर स्थानीय यातायात को अलग करने के लिए फोर लेन सिंगल-एलिवेटेड सड़क के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और सड़कें सुरक्षित होंगी।
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राजधानी रांची में बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर के कार्य प्रगति को लेकर शनिवार को जुडको के अधिकारियों तथा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जुडको के अधिकारियों से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में पहले ही काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में और विलंब नहीं हो। इसलिए कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं । हर सप्ताह फ्लाईओवर निर्माण कार्य की दें प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी…

