Ranchi। प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार और आशा लकड़ा को राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य नेताओं ने खुशी जताई। बाबूलाल मरांडी ने डॉ प्रदीप वर्मा और आशा लकड़ा को बधाई दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। मरांडी ने कहा कि नेतृत्व ने पार्टी…
Author: admin
Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। यह बनारस तक चलेगी। प्रधानमंत्री 12 मार्च को इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को दी। डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची- बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस आठ चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओडिशा के रेलयात्रियों को मिलेगा। यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते वाराणसी पहुंचेगी। यह बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा और गया जंक्शन से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि…
धर्मशाला। धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन इंगलैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट कैरियर के 700 विकेट पूरे कर लिए हैं। 41 वर्षीय एंडरसन ने कुलदीप यादव की विकेट लेकर यह कारनामा किया है तथा वह विश्व के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे अधिक 700 विकेट लिए हैं। वहीं एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने कैरियर के 700 विकेट पूरे किए हैं। वहीं अगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो श्रीलंका के स्पिनर मुथैयया मुरलीधरन 800 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।…
Geneva। पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कैटरीना एडम्स को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 2023 लैंगिक समानता, विविधता और समावेशन (जीईडीआई) वैश्विक चैंपियंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आईओसी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एडम्स और अन्य महाद्वीपीय विजेताओं को पुरस्कृत किया। केन्या की आइरीन लिमिका, चिली की मारियालोरेटो गोंजालेज जैक, श्रीलंका की जयंती कुरु-उटुम्पला, फ्रांस की ऑरेली ब्रेसन और ऑस्ट्रेलिया के पैट्रिक जॉनसन जीईडीआई महाद्वीपीय विजेता हैं। 2015-2018 तक यूएस ओपन के अध्यक्ष के रूप में, यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष और अध्यक्ष एडम्स ने हिस्पैनिक पहल शुरू की,…
Harare। हैमिल्टन मसाकाद्जा ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के क्रिकेट निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। मसाकाद्जा के इस्तीफे का मुख्य कारण जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम द्वारा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए अर्हता प्राप्त करने में विफल होना है। क्रिकेट बोर्ड की एक विज्ञप्ति के अनुसार, मसाकाद्जा ने अपने त्याग पत्र में लिखा, “यह निर्णय हमारे क्रिकेट की सफलताओं और असफलताओं और मेरी जिम्मेदारियों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद लिया गया है।चाहे मेरे कार्यकाल में कितनी भी प्रगति क्यों न हुई हो, तथ्य यह है कि हम एकमात्र पूर्ण सदस्य देश हैं जो युगांडा से हमारी करारी…
Ranchi : भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व क्षेत्र) के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ‘क’ क्षेत्र के बैंक श्रेणी में संघ सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बैंक ऑफ इंडिया राँची आंचलिक कार्यालय को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार 8 मार्च 2024 को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में आयोजित ‘एक दिवसीय संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ में माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री निशित प्रामाणिक के कर-कमलों द्वारा बैंक ऑफ इंडिया राँची अंचल के आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह को शील्ड प्रदान कर तथा प्रबंधक…
Giridih। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठनों और भारतीय जनता पार्टी के तीन लोकसभा क्षेत्रों की समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में गिरिडीह, धनबाद और कोडरमा संसदीय क्षेत्रों के 18 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश, धनबाद सांसद पीएन सिंह के अलावा धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और कोडरमा के भाजपा जिला अध्यक्ष और आरएसएस के…
Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव बारात कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी। इस धार्मिक धरोहर को देश में अलग पहचान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री…
Ranchi। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा की परीक्षा 17 मार्च को है लेकिन अब तक इसका एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। कुल 342 पदों पर होनी वाली इस परीक्षा में मात्र नौ दिन बाकी हैं। राज्य गठन के 24 वर्षों में आठवीं बार जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन फरवरी के पहले सप्ताह से लिया गया था। इन पदों पर होगी नियुक्ति उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर)-207, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)-35, राज्य कर पदाधिकारी-56, कारा अधीक्षक-2, झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2)-10, जिला समादेष्टा-1, सहायक निबंधक-8, श्रम अधीक्षक-14, प्रोबेशन पदाधिकारी-6, उत्पाद निरीक्षक-3 पद।
Ranchi। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि देश को मोदी पर विश्वास है। मोदी की गारंटी पर विश्वास है। राहुल गांधी के झूठे वादों पर देश को बिलकुल भी भरोसा नहीं है। प्रतुल ने कहा कि राहुल गांधी 30 लाख नौकरियां की बात कर रहे हैं लेकिन झारखंड में लगभग तीन लाख सरकारी पद बगैर नियुक्ति के खाली है। इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष मौन रहे। प्रतुल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष देश में पेपर लीक की बात तो कर रहे…

