Author: admin

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपये और सहायिकाओं को 4750 रुपये हर महीने मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव रांची में आयोजित सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत 50 से 60 वर्ष के लाभुकों के बीच पहली किस्त की राशि के हस्तांतरण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में राज्य के बहन-बेटियों को कई सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 50 से 60 वर्ष के 01 लाख 58 हजार 218 आदिवासी, दलित और महिला लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की पहली किस्त की…

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन गुरुवार को धुर्वा स्थित शहीद मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के तहत चार विषयों में चयनित अभ्यर्थियों और डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा से अबतक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। चार विषयों भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और भूगोल विषय में चयनित लगभग 1,250 अभ्यर्थी शामिल हैं। साथ ही डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के तहत कनीय अभियंता, पाइप लाइन इंस्पेक्टर, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर तथा खान निरीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Read More

Ranchi:  वाईबीएन विश्वविद्यालय में एमएल श्रॉफ की जयंती और फार्मेसी शिक्षा दिवस के अवसर पर आईक्यूएसी के सहयोग से स्कूल ऑफ फार्मेसी,  2024 का आयोजन बुधवार को वाईबीएन विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह, कार्यकारी परिषद सदस्य, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली, भारत और हरीश चंद्र पाणिग्रही, मानव संसाधन प्रबंधक, कैरीश इनोटेक, प्राइवेट लिमिटेड, दमन थे एवं सम्मानीय अतिथि अनिल प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, जेएसपीसी, रांची और कौशलेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार, जेएसपीसी, रांची थे व फार्मा अन्वेषण के…

Read More

Lucknow। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे दो गैस सिलेंडर चपेट में आने से तेज धमाके के साथ फट गए। इस विस्फोट में मकान की छत ढह गई और उसकी चपेट में आकर पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाकर रेस्क्यू करते हुए झुलसे लोगों को बाहर निकालकर ट्रामा…

Read More

New Delhi। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) देश के प्रतिष्ठित 94 कलाकारों वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी। संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री, जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा इस समारोह में शामिल होंगे। अकादमी पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रपति समारोह में सात प्रतिष्ठित कलाकारों (एक संयुक्त फेलोशिप) को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) भी प्रदान करेंगी। अकादमी रत्न कलाकार को उसके असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित…

Read More

New Delhi। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क को पछाड़ कर जेफ बेजोस फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बेजोस ने लंबे समय तक सबसे अमीर शख्स रहने वाले मस्क का यह ताज अब छीन लिया है। बेजोस 200.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मस्क 197.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस 200.3 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ टॉप पर हैं। वहीं, एलन मस्क अब 197.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ…

Read More

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर आज बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “शहबाज़ शरीफ़ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई।” उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए चुनाव के बाद शहबाज शरीफ दूसरी बार और पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान और अन्य के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई है।

Read More

Ranchi। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड की दो सीटों के लिए 11 मार्च तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 12 मार्च को होगी और 14 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अधिसूचना की कॉपी को सार्वजनिक किया गया। नामांकन प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की गई…

Read More

Ranchi। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणु गोपाल से दिल्ली में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर , प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलम गीर आलम , रामेश्वर उरांव , बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख ने शिष्टाचार मुलाकात की। कांग्रेस प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने मंगलवार को बताया कि झारखंड में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी के संदर्भ में विशेष चर्चा किया और सभी ने उनका दिशा निर्देश प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पांच…

Read More

Kabul। भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में अभी तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से अधिक लोग घायल हैं। अफगानिस्तान इस वक्त भारी बारिश और बर्फबारी से जूझ रहा है। चार दिनों से भीषण बर्फबारी और बर्फीले तूफान का सिलसिला चल रहा है। इससे प्रांतों और जिलों को जोड़ने वाली ज्यादातर सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हैं। अफगानी आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता जनान सईक ने खामा प्रेस से कहा कि हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश ने 637 आवासीय घरों को पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट कर…

Read More