Author: admin

Lucknow। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में प्रीति नगर से डुडौली मार्ग पर भुइयन देवी मंदिर के सामने पानी की बोतलों में डीजल-पेट्रोल बेचा जा रहा है। खुलेआम बिक्री को रखे पेट्रोल-डीजल का रेट आवश्कता के अनुसार तय किया जाता है। कई बार 120 रुपए प्रति लीटर से लेकर 140 रुपए प्रति लीटर तक का रेट मांगा जाता है। पानी की बोतल में पेट्रोल बेचने वाली महिला मीना ने बताया कि आज पेट्रोल 130 रुपए तय मूल्य पर बेच रही हूं। ये रेट पूरे इलाके में तय है। पेट्रोल बेचने वाले सभी दुकानदार इसी रेट पर बेचेंगे। आवश्यकता बढ़ने पर…

Read More

Paris। फ्रांसीसी चित्रकार उगो गैटोनी द्वारा डिजाइन किए गए पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के प्रतिष्ठित पोस्टर सोमवार को म्यूसी डी’ऑर्से में जारी किए गए। पोस्टर शहर के शानदार अतीत से प्रेरित आर्ट डेको-शैली के हैं। पोस्टरों का एक विशाल संस्करण प्रसिद्ध कला संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया और दुनिया भर के आगंतुकों के लिए 10 मार्च तक वहां रखा जाएगा। पेरिस 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने सिन्हुआ के हवाले से कहा, “ग्रीष्मकालीन खेलों में पहली बार, प्रतिष्ठित पोस्टर एक ही कलात्मक दिशा के साथ एक डिप्टीच का रूप लेते हैं। वे ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों…

Read More

Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वोट के बदले रिश्वत मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस केस में शिकायतकर्ता में वे भी शामिल रहे हैं और आज के फैसले से शिबू सोरेन परिवार की सच्चाई फिर एकबार उजागर हुई है। बाबूलाल मरांडी सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए शिबू सोरेन परिवार पर हमला बोला। मरांडी ने कहा कि यह फैसला कई मिथक को तोड़ने वाला है। चाहे सदन हो या कहीं और यदि मामला आपराधिक है तो आपराधिक ही माना जायेगा। कोई पैसा लेकर सवाल पूछे या वोट दे सभी…

Read More

Giridih। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आज हमारी सरकार गिरिडीह की इस धरती पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है। रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत को पूरा करते हुए बुनियादी व्यवस्थाओं को भी मजबूत बनाने का कार्य राज्य सरकार निरंतर कर रही है। मुख्यमंत्री सोमवार को नगर भवन गिरिडीह में आयोजित विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार यहां के लोगों की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा कई…

Read More

Godda। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को जिला के महगामा अनुमंडल मुख्यालय जायेंगे। महगामा के महुवारा में ईसीएल द्वारा बनाए जाने वाले 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीसी जीशान कमर, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, राजमहल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एएन नायक, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महगामा चंद्रशेखर आजाद के अलावा ईसीएल के पदाधिकारियों के द्वारा अस्पताल निर्माण स्थल कृषि केंद्र महुआरा का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने सभा स्थल और…

Read More

Ranchi: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रांची द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में “इम्पावर हर” पहल के अंतर्गत  “पिंकथोन” का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक विजय कुमार रॉय, उप-अंचल प्रमुख, आलोक कुमार, उप-अंचल प्रमुख, सोनालिका, क्षेत्र प्रमुख, सुनीता यादव, सहायक महाप्रबंधक, चारु सिन्हा, सहायक महाप्रबंधक, विभाष कुमार मिश्रा, उप क्षेत्र प्रमुख, दीपमाला लकड़ा, उप क्षेत्र प्रमुख, बैंक के स्टाफ सदस्य, स्टाफ सदस्य के परिवार से महिलाएं एवं यूनियन बैंक के ग्राहक शामिल हुए । कार्यक्रम का उदघाटन उप-महाप्रबंधक विजय कुमार राय द्वारा किया गया । पिंकथोंन कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने अंचल…

Read More

Deoghar। महाशिवरात्रि के अवसर पर आठ मार्च को बाबा मंदिर और शिव बारात समिति की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिला प्रशासन ने भी इस दिन भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए तैयारी कर दी है। बाबा मंदिर में चली आ रही परंपरा के अनुसार ही कार्यक्रम किये जायेंगे। शिव बारात समिति की ओर से नगर स्टेडियम से भव्य बारात निकाली जायेगी, वहीं बाबा मंदिर में पारंपरिक बारात निकलेगी। महाशिवरात्रि की रात्रि की रात बाबा की शृंगार पूजा नहीं होगी। बाबा की चतुष्प्रहर पूजा के बाद जलार्पण शुरू हो जायेगा। जेल से आने वाला मुकुट बासुकिनाथ भेजा जायेगा। महाशिवरात्रि…

Read More

Dumka : हंसडीहा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना। बेलगाम मालवाहक लॉरी चाय की दुकान में घुसी चार लोगों की घटनास्थल पर मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची।

Read More

Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू इलाके में सोमवार सुबह यूको बैंक के पास दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। बच्चे की मां का बुरा हाल है। बताया जाता है कि बच्चे काफी देर तक दबे रह गये, जिसके कारण मौत हो गई।

Read More

New Delhi। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है, टीम के सलामी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे कम से कम मई तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। कॉनवे, जो पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे, के बाएं अंगूठे की सर्जरी होगी, जिससे वे कम से कम आठ सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे। 32 वर्षीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में आयोजित टी-20 श्रृंखला के दौरान अंगूठे में चोट लग गई और परिणामस्वरूप, वह शुरुआती टेस्ट खेलने के लिए भी उपलब्ध…

Read More