Islamabad। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश और बर्फबारी से मरने वालों की संख्या रविवार को 27 तक पहुंच गई। इनमें 18 बच्चे भी शामिल हैं। डॉन समाचार पत्र ने प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अफसरों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि इसके अलावा पिछले दो दिनों में बारिश और बर्फबारी से 20 बच्चों सहित कम से कम 38 लोग घायल हो गए। इस बीच, गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रमुख सड़कें बंद रहीं। इस वजह से हजारों लोग रास्तों में फंसे रहे। कई इलाकों में बिजली, पानी…
Author: admin
New Delhi। आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आज (सोमवार) भी पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उन्होंने यह साफ किया है कि वह जांच एजेंसी के सवालों का जवाब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देंगे। केजरीवाल ने ईडी के समन पर भेजे जवाब में कहा है कि उन्हें 12 मार्च के बाद की तारीख दी जाएगी। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सवालों का जवाब देने को तैयार हैं। केजरीवाल ने आज विधानसभा में दिल्ली का बजट…
Godda। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को जिला के महगामा अनुमंडल मुख्यालय जायेंगे। महगामा के महुवारा में ईसीएल द्वारा बनाए जाने वाले 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीसी जीशान कमर, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, राजमहल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एएन नायक, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महगामा चंद्रशेखर आजाद के अलावा ईसीएल के पदाधिकारियों के द्वारा अस्पताल निर्माण स्थल कृषि केंद्र महुआरा का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने सभा स्थल और…
Kolkata। लोकसभा चुनाव का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के लिए 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पश्चिम बंगाल की भी 42 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से अधिकतर पर मौजूदा सांसदों को ही टिकट मिला है लेकिन आसनसोल लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार का नाम चौंकाने वाला है। यहां से भोजपुरी सिंगर और फिल्म स्टार पवन सिंह को टिकट दिया गया है। मूल रूप से इस कोयलांचल क्षेत्र में हिंदी भाषी लोग अधिक रहते हैं। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश के लोग सर्वाधिक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से…
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग इवेंट गुजरात के जामनगर में बड़े धूमधाम से हो रहा है। इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकार शामिल हुए हैं। 1 मार्च से शुरू हुए इस प्री-वेडिंग प्रोग्राम का आज 3 मार्च को आखिरी है। कल संगीत समारोह का दूसरा दिन आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जबरदस्त डांस देखने को मिला। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस अनन्या पांडे, सारा अली खान, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और मनीष…
Ranchi। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें और अंतिम दिन शनिवार को दुमका में स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म और प्रधानमंत्री के बयान पर चर्चा करने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया। 12.04 में दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा के विधायक दुमका में स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म को लेकर हंगामा करते हुए वेल में आ गये। इस बीच भाजपा विधायक अमित मंडल ने हंसडीहा में विदेशी महिला के साथ घटी दुष्कर्म की घटना को उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की लीपापोती में लोकल थाना…
Ranchi। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र सातवें और अंतिम दिन सदन शनिवार की कार्यवाही 11 बजकर 9 मिनट पर शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनबाद आये थे। वहां वे पंचायत स्तर के नेता की तरह झारखंडवासियों को गाली देकर चले गये। इसपर सदन में चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला वेल में आ गये। भाजपा के भी विधायक वेल में आ गये और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के…
Dumka। झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देररात स्पेन की महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से स्थानीय लोग सन्न हैं। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि 28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसके पति ने दिन में बाइक राइडिंग की। रात होने पर शहर से दूर एक शांत स्थान पर टेंट लगाकर सो गए। कुछ समय बाद महिला टेंट से बाहर निकली तो उसे छह-सात लोगों ने दबोच लिया और कुछ दूर ले…
Chandigarh। क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव नही लड़ेंगे। युवराज सिंह ने शुक्रवार रात एक्स हैंडल पोस्ट पर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। युवराज सिंह के गुरदासपुर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा कई दिनों से चल रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ युवराज सिंह की मुलाकात के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा था। गुरदासपुर से अभिनेता सन्नी देओल भाजपा से सांसद हैं। देओल से पहले विनोद खन्ना भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विनोद खन्ना के बाद देओल को इस सीट से…
Washington। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका गाजा में तत्काल मानवीय राहत सामग्री भेजेगा। यह निर्णय मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गाजा में राहत और खाद्य सामग्री का इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइली सुरक्षाबलों की गोलीबारी से सारी दुनिया चिंतित हो गई है। इस गोलीबारी में बड़ी संख्या में फिलिस्तीन के नागरिक मारे गए हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्म की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात से पहले कहा, ” गाजा में निर्दोष लोग अपने परिवारों का भरण-पोषण…

