दुमका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर फिर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज राज्य में दुर्दांत अपराधी, दलाल, बिचौलिए बेखौफ हैं। मरांडी मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार असंवैधानिक कार्य कर रहे। उन्हें अब लग गया कि अब उनका जेल जाना तय है। इसलिए पार्टी के विधायक सरफराज अहमद को विधानसभा से इस्तीफा दिलवाकर पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र हाई कोर्ट, नागपुर बेंच के उस निर्णय की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से…
Author: admin
गोड्डा: पुलिस को अदाणी पावर ने 10 ब्रेथ एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराया है। अदाणी पावर के सिक्योरिटी हेड मेजर अपाया जेस्तादी, सिक्योरिटी टीम के अधिकारी सुब्रत देवनाथ, विजय शर्मा, सीएसआर हेड सुबोध सिंह ने गोड्डा पुलिस के सार्जेंट मेजर संदीप कुमार को सिकटिया पुलिस लाइन पर 10 ब्रेथ एनालाइजर मशीन सौंपा। अभी तक शराब के नशे में मिलने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ कर अस्पताल ले जाया जाता था, जहां डॉक्टर से मेडिकल जांच कराई जाती थी। मशीन आने से समय की बचत के साथ शराब के नशे में चलने वाले लोगों व शराब पीकर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने…
Ranchi: अनिमेष जैन को एक जनवरी से एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) के पद पर पदोन्नत किया गया है। जैन एनटीपीसी के कोयला खनन प्रभाग के प्रमुख के रूप में झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित सभी कोयला खनन परियोजनाओं और रांची में कोयला खनन मुख्यालय के लिए जिम्मेदार होंगे। वह एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनी एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने हुए हैं। जैन के कुशल नेतृत्व में एनटीपीसी कोयला खनन समूह ने अपनी चार प्रचालनात्मक खानों से बीते वर्ष अप्रैल से दिसम्बर के दौरान कोयला उत्पादन में 73 प्रतिशत की…
रांची। उन्नत और आधुनिक तकनीक युक्त राज अस्पताल में अब बाय-पास हार्ट सर्जरी का विकल्प उपलब्ध हो चुका, जिससे राज्य भर के मरीजों के लिए लाभप्रद साबित होगा। बता दें कि 60 वर्षीय व्यक्ति सीने में तेज दर्द की शिकायत लेकर रांची के राज अस्पताल आये। उनकी एंजियोग्राफी उत्तर भारत के एक अस्पताल में की गई थी, जहां डॉक्टरों ने पाया था कि वह गंभीर कैल्सीफाइड ब्लॉकेज से पीड़ित थे और उन्हें बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई थी। हालांकि, मरीज का परिवार बीमारी के इलाज के लिए विकल्प तलाश रहा था। राज अस्पताल के हृदय रोग विभाग के प्रमुख…
पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। छपरा में बदमाशों ने बाइक से रौंद कर एक होमगार्ड जवान की जान ले ली। घटना सोनपुर-छपरा हाईवे पर नयागांव थाना क्षेत्र के सिताबगंज बाजार के अब्दुलही गांव की है। होमगार्ड जवान की पहचान शिवमंगल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाश नयागांव से सोनपुर की तरफ जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नयागांव थाने की पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने तीनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने बाइक की स्पीड और बढ़ा…
सियोल। दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जेम्युंग पर बुसान शहर में चाकू से जानलेवा हमला किया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। हमले के समय डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख ली जेम्युंग, बुसान शहर के गाडेओक द्वीप पर एयरपोर्ट निर्माण स्थल का दौरा करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने चाकू से उनकी गर्दन पर वार किया। हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। टेलीविजन और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में हमलावर को जेम्युंग पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। हमले…
साउथ फिल्मों का जलवा हर जगह देखा जा सकता है। दर्शक उनकी फिल्मों में अधिक दिलचस्पी भी दिखाते हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने कमाई रिकॉडा तोड़ दिए हैं। प्रभास अभिनीत ‘सालार’ ने रिलीज के दस दिन में ही ग्लोबल स्तर पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिलक की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने रिलीज के पहले दिन 90.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़, चौथे दिन 46.3 करोड़, पांचवें दिन 24.9 करोड़, छठे दिन 15.6 करोड़, सातवें दिन 12.1 करोड़, आठवें दिन…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास सोमवार को अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में सुरज साहु, टुकटुक, शुभम, मोनू, हेमंत और छोटू यादव हैं, जबकि घायलों में हर्ष झा और रवि झा हैं। सभी आदित्यपुर का आरआईटी के बाबा आश्रम…
तेल अवीव। गाजा पट्टी पर छिड़े इजराइल-हमास युद्ध पर विराम के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे। इस बीच, सोमवार सुबह फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के आतंकवादियों ने इजराइल पर करीब 20 रॉकेट दागे। इस हवाई आक्रमण में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। हमास ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा है कि उसकी अल-कसम ब्रिगेड जायोनी नरसंहार के जवाब में तेल अवीव शहर और उसके बाहरी इलाके में ‘एम90’ रॉकेटों से बमबारी कर रही है। इस युद्ध की शुरुआत पिछले साल…
पुरुलिया। पुरुलिया बांकुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरुलिया शहर के राघवपुर मोड़ पर रविवार रात हुई सड़क दुर्घटना में डीएसपी (यातायात) समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी (ट्रैफिक) समेत चार पुलिसकर्मी बीती रात गश्त के लिए निकले थे। राघबपुर मोड़ पर उत्पाद विभाग की एक बोलेरो कार ने नियंत्रण खोकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। घटना में डीएसपी (यातायात) समेत चार पुलिसकर्मी से घायल हो गये। घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल पुरुलिया सदर अस्पताल में ले जाया गया। डीएसपी ट्रैफिक मिहिर दे को प्राथमिक उपचार के…

