रांची। राज्य में 2024 में सात नये विश्वविद्यालय की स्थापना होनी है। इस दौरान चार अंगीभूत कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा तो वहीं, तीन नए विश्वविद्यालय भी खोलें जाएंगे। इससे भविष्य में झारखंड के शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सकता है। राजय में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की कवायद चल रही है। इसके तहत सात नये विश्वविद्यालय खोली जा रही है। इनमें चार कॉलेजों को विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा और तीन नये विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।देवघर कॉलेज, रांची महिला कॉलेज, केओ कॉलेज गुमला और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा…
Author: admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को नए साल पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल जारी शुभकामना संदेश में कहा कि 2024 सभी के जीवन में समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
Ranchi। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि नव वर्ष पर जिला प्रशासन की तरफ से सारें टूरिस्ट पॉइंट पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति पर्याप्त संख्या में की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटे। उपायुक्त ने नववर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि नया वर्ष हम सभी के लोगों के लिए सुख-शांति सन्देश लेकर लाए यही कामना रहेगी। नववर्ष की शुरुआत इसी सौहार्द वातावरण में करें। उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष में लोग अपने घर से घूमने पिकनिक मनाने जाते है, क्योंकि रांची जिला में एक…
अमरावती (आंध्र प्रदेश)। साल के पहले दिन सोमवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सेटेलाइट) लॉन्च कर इतिहास रच दिया। श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर इसे लॉन्च कर भारत ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। एक्सपोसेट ब्लैक होल के रहस्य का पता लगाएगा। दरअसल, वेधशाला को एक्सपोसेट या एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट कहा जाता है। एक साल से भी कम समय में यह भारत का तीसरा मिशन है। भारत अब एक उन्नत खगोल विज्ञान वेधशाला लॉन्च करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। इसे विशेष रूप…
रांची : पारस एचईसी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंवर अभिषेक आर्य ने 59 वर्षीय एक मरीज की जांच में पाया कि मरीज के हृदय में कंडक्शन ब्लॉकेज है, जिसके लिये पेसमेकर की आवश्यकता है। डॉ. अभिषेक ने मरीज के परिजनों को प्राकृतिक (लेफ्ट बंडल पेसिंग) बनाम गैर-प्राकृतिक पेसिंग के बारे में बताया और उन्हें दोनों विकल्पों में से एक को चुनने की सलाह दी। मरीज के परिजनों ने डॉ. अभिषेक आर्य की सलाह के अनुसार प्राकृतिक पेसिंग का विकल्प चुना और रजामंदी दी। पारस एचईसी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक आर्य का कहना है कि वर्तमान…
रांची। साल 2023 का आखिरी दिन और रविवार की छुट्टी का दिन होने से शहर के सभी पार्क, जलाशय, डैम और पर्यटक स्थल गुलजार रहे। रांची में ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स पार्क, कॉरपोरेशन पार्क, ऑक्सीजन पार्क, हिनू में श्रीकृष्ण पार्क, रातू में फन कैसल, रॉक गार्डन, सिदो कान्हो पार्क सहित आदि सभी पार्कों में बड़ी संख्या में लोगों ने साल 2023 के आखिरी दिन का लुत्फ उठाया। पार्कों में सुकून देने वाला दृश्य यह दिखा कि ज्यादातर परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ पार्क में पिकनिक मनाते दिखीं। बुजुर्ग और बच्चों के साथ ज्यादातर परिवार के लोग घर से ही पकवान…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात साल 2023 का अंतिम और कार्यक्रम के 108 वें एपीसोड में रविवार को गुमला जिला के सिसई प्रखंड के मंगलो गांव में संचालित कार्तिक उरांव आदिवासी कुड़ुख स्कूल की चर्चा की। मन की बात में गांव के स्कूल की चर्चा और तारीफ से विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीणों में हर्ष है। प्रधानमंत्री ने स्कूल के शिक्षक और ग्रामीणों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से भाषा अब किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधक नहीं बनेगी। जिस भाषा में बच्चा पढ़ने में सहज महसूस करता…
रांची। राज्य में फिर पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम तेजी से बदलेगा। नए साल की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। नये साल के आगमन के साथ ही राज्य के मौसम में भी बदलाव देखा जायेगा। एक जनवरी की शाम से जहां राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है, वहीं दो जनवरी से राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार हैं। राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा जिलों में एक जनवरी की देर शाम से बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। दो जनवरी से राज्य के अन्य हिस्सों गुमला,…
रांची। राज्य मछली पालन के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। मत्स्य उत्पादन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां कुछ साल पहले तक यह राज्य मछली के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर था, वहीं अब यह दूसरे राज्यों को मछली के साथ साथ उसका बीज भी निर्यात कर रहा है। इस तरह से कहा जा सकता है कि मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड आत्मनिर्भर हो रहा है। राज्य में दो लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन हुआ है। बड़े जलाशयों में भी इस केज कल्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे मछली उत्पादन भी…
रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने में लगी है। उन्होंने कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है पूरे प्रदेश में आंतरिक विधि व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। डॉ प्रदीप वर्मा शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हाल में ही पाकुड़ जिले में धर्मांतरण की घटी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकुड़ जिला में पहाड़िया जनजाति के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा लगातार…

