Author: admin

रांची। राजधानी रांची के सिकिदिरी-हुंडरू फॉल पथ के डॉक्टर मोड़ के समीप स्कूली बच्चों से भरी बस पलटने से एक शिक्षिका समेत एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये। बताया जाता है कि शनिवार करीब एक बजे बस यूनिक प्रोग्रेसिव उवि कोडरमा से 50 बच्चों को लेकर हुंडरू फॉल के लिए जा रही थी। डॉक्टर मोड़ के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस पलट गई, सिकिदिरी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल बच्चोंं को अस्पताल भेजा।

Read More

Asansol: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से दिसम्बर माह,2023 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान मेँ दिनांक 30.12.2023 को मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से दो अधिकारी तथा आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में डॉ. सुदीप माजी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुमारी कुमकुम मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) एवं कर्मचारियों में निर्मल कुमार माजी कार्यालय अधीक्षक, पुर्णेन्दु चैटर्जी कार्यालय अधीक्षक, कंचन खवाश कार्यालय अधीक्षक, बैजनाथ चौबे कार्यालय अधीक्षक, मीनाक्षमी रॉय सिस्टर-इन-चार्ज, सुचरिता सरकार सिस्टर-इन-चार्ज, पुष्पेन्दु दास वरिष्ठ ओवरमैन तथा ईला चक्रवर्ती लिपिक शामिल हैं । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों ने…

Read More

Ranchi : जेसीआई राँची ने शनिवार को ठंड के इस मौसम को देखते हुए टाटीसिलवे गांव एवं राँची में जरूरतमंद लोगों के बीच शॉल एवं कंबल का वितरण किया। जेसीआई राँची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने कहा की हमारे समाज के बहुत से ऐसे लोग है जिनके पास इस कड़ाके की ठंड में भी गर्म कपड़ा नहीं है और यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है की ऐसे लोगों तक हम पहुंचे और लोगों की मदद करें, संस्था के सचिव तरुण अग्रवाल ने बताया कि जेसीआई राँची कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सेवा करते आया है और आने वाले…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वादा खिलाफी के कारण निराशा छा गई है और सरकार जश्र में डूबी है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के चार वर्षो के कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने पर कहा कि 20 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल दिख रही है। शाहदेव भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप जिस आदिवासी-मूलवासियों को हक देने की बात कर रहे उसे ही लाठी-डंडों से पीटा…

Read More

रांची। राष्ट्रीय पुस्तक मेला का शुभारंभ शुक्रवार को राजसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने शुक्रवार को किया। मौके पर उन्होंने कहा कि किताबें सुख-दुख की सच्ची साथी हैं। दोस्ती करनी है तो किताबों से करिए वो कभी धोखा नहीं देतीं। मुहआ समय इंडिया, नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला स्कूल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ करते के बाद बोल रही थीं। उन्होंने समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चन्द्र भूषण से किए गए अनुरोध को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं झारखंड में साहित्य अकादमी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगी और यथासंभव सांसद…

Read More

रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की चौथी वर्षगांठ पर शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में चार साल की उपलब्धियां गिनायी। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी परिवार के लोगों को 60 वर्ष पर नहीं, बल्कि 50 साल की उम्र में ही वृद्धा पेंशन मिलेगी। इस पर सरकार जल्द घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनी, तो कोरोना काल चल रहा था। ये अभिशाप की तरह था। ऐसे भी झारखंड की गिनती सबसे पिछड़े राज्य में की जाती है। यहां मजदूर एक दिन मजदूरी नहीं करता है तो उसके घर का चूल्हा नहीं…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को रांची में मोरहाबादी मैदान में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह में राज्य वासियों को कई सौगातें दी। इनमें कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना शामिल है, जो इस राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 323 योजनाओं की रखी गई नींव, 3698.32 करोड़ रुपये होंगे खर्च राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3698.32 करोड़…

Read More

Asansol: आज, दिनांक 29.12.2023 को, ईसीएल के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, समीरन दत्ता, ने मीडिया कर्मियों के साथ संवाद किया। इस सकारात्मक मौके पर, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कई पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में, सीएमडी, ईसीएल ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया, जैसे कि उत्पादन एवं उत्पादकता, कल्याण, और भविष्य की योजनाएं। उन्होंने मीडिया कर्मियों को आगामी समय में कंपनी के अच्छे प्रदर्शन के लिए विश्वास जताया और नए आयाम स्थापित करने का उत्साह दिखाया। उन्होंने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए समय-समय पर परस्पर संवाद करने के लिए प्रेरित…

Read More

लोहरदगा। जिला में शहरी क्षेत्र के रघुनंदन लेन में गुरुवार देर रात आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने अपने छोटे भाई चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल को गोली मार दी। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। घायल का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि रघुनंदन लेन निवासी स्वर्गीय संतोष अग्रवाल के पुत्र सूरज अग्रवाल का उनके छोटे भाई टीनू अग्रवाल उर्फ चंदन अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उम्मीदों को फिर बड़ा झटका लगा है। दोबारा राष्ट्रपति बनने का सपना देख रहे ट्रम्प को लेकर अमेरिकी राज्य मेन की शीर्ष चुनाव अधिकारी ने फैसला सुनाया है कि वे 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शामिल नहीं हो सकते। मेन राज्य की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट शेना ली बेलोज ने 2021 के कैपिटल हिल दंगे में ट्रम्प की भूमिका को लेकर यह फैसला सुनाया है। बेलोज ने 34 पन्नों के फैसले में लिखा है कि अमेरिकी संविधान हमारी सरकार की नींव पर हमले को बर्दाश्त नहीं करता। निष्कर्ष निकाला गया है…

Read More