Ranchi : वर्तमान शैक्षणिक सत्र में छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं उनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अनुप्रेरित करने उद्देश्य से आज जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में उच्च माध्यमिक छात्र-छात्राओं के बीच भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, विद्यालय गान व स्वागत गान से हुआ। इस समारोह में शैक्षणिक विषयों में विषयवार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 62 छात्रों, लघुनाटिका, गायन, वादन, संगीत, वाद-विवाद एवं काव्य-पाठ में सफल होने वाले 111 छात्रों, विज्ञान सह कला प्रदर्शनी ‘अभिज्ञान – 2023’ में अपने मॉडलों एवं मेधा से अचंभित करने वाले 101 छात्रों, छात्र परिषद के…
Author: admin
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। विधानसभा आने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही थी। साथ ही बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। विधायक और मंत्रियों के वाहनों की भी चेकिंग हो रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करते दिखे। सभी ने विधानसभा में अंदर प्रवेश करने से पहले गाड़ियों की जांच को सुरक्षा की दृष्टि से सही बताया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, ट्रैफिक एसपी कुमार…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की गंभीरता से जांच हो रही है लेकिन विपक्ष जांच को बाधित करने का प्रयास कर रहा है। तिवारी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में ”हिन्दुस्थान समाचार” से बातचीत करते हुए कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों में से ललित झा नाम के व्यक्ति का तृणमूल कांग्रेस से संबंध और नीलम नाम की लड़की का कांग्रेस कनेक्शन सामने आया है। इसलिए विपक्ष जान-बूझकर मामले की जांच को बाधित कर रही है। तिवारी ने आशंका जताई है कि…
बदायूं। बदायूं जिले के सदर कोतवाली इलाके के शहवाजपुर मोहल्ले में महिला को जिंदा जलाने के प्रयास के बाद पंचायत सचिव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आग लगने से झुलसी महिला को बचाने आई उसकी बेटी भी झुलस गई। झुलसी मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के शहवाजपुर के रहने वाले धीरेंद्र साहू के घर में घुसकर 12 दिसंबर मंगलवार की रात पंचायत सचिव राजीव सागर ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की विरोध करने पर मिट्टी…
तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद हमास के खिलाफ इजराइल की लड़ाई को कोई नहीं रोक सकता। इजराइल इस लड़ाई को अंत तक जारी रखेगा और इसे रोकने का कोई सवाल नहीं है। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर जारी वीडियो संदेश में अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि `अपने सैनिकों को खोने की भारी पीड़ा और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद हम आखिर तक और जीत तक लड़ेंगे।’ इससे पहले इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि वैश्विक दबाव के बावजूद हमास…
बशीरहाट। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट के धल्टिता गांव में बुधवार देर शाम ईंट भट्टे की चिमनी गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ईंट भट्ठा ढहने के समय वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मलबे से दो शव निकाले गए जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो यूपी के फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान स्थानीय हफीजुल मंडल के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे…
दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लौड़ीपहाड़ी गांव के नज़दीक रेल पटरी पर बुधवार को एक अज्ञात महिला (35) का शव बरामद हुआ। महिला के दोनों हाथ बंधे हुए हैं। शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। मामला दुमका – रामपुरहाट रेलखंड का है। ग्रामीणों ने जब महिला के शव को देखा तो उन्होंने शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव की शिनाख्त में जुटी है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पश्चिम बंगाल की सीमा शुरू हो जाती है। ऐसे में पुलिस के सामने यह चुनौती है कि पहले वह शव की शिनाख्त करें। हालांकि जिस…
1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल कर रही। रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ और विक्की कौशल स्टारर ‘सैम बहादुर’ दोनों एक ही दिन एक-दूसरे के सामने रिलीज हुईं। हालांकि ‘एनिमल’ ने विक्की की ‘सैम बहादुर’ को हर मामले में पछाड़ दिया है, लेकिन विक्की की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘एनिमल’ की कमाई 700 करोड़ से अधिक हो गई है, तो वहीं फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर…
फिल्म ‘फाइटर’ के धमाकेदार टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर तूफान सा आ गया, जिससे देशभर के युवाओं में जोश भर गया है। दर्शकों को ‘फाइटर’ की आकर्षक दुनिया में ले जाते हुए मेकर्स ने अब फिल्म से अक्षय ओबेरॉय को वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया है। इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय पूरी तरह से वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के किरदार में हैं, जिन्हें ‘बैश’ के नाम से जाना जाता है, जो प्रतिष्ठित एयर ड्रैगन्स यूनिट के भीतर कुशल हथियार सिस्टम ऑपरेटर हैं। अक्षय की अदाकारी ने…
रांची। मंत्रिपरिषद की बैठक 15 दिसंबर को बुलाई गई है। बैठक झारखंड विधानसभा सत्र के तुरंत बाद शाम चार बजे आहूत होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होनेवाली बैठक में कई विधेयकों को स्वीकृति दी जाएगी। इन्हें विधानसभा पटल पर रखा जाएगा। बैठक में द्वितीय अनुपूरक बजट के अलावा झारखंड में 1932 आधारित खतियान को फिर से लागू करने की स्वीकृति दी जाएगी और उसे भी विधानसभा से पारित करने के लिए सदन में रखा जाएगा। झारखंड के राज्यपाल ने भी इसे अपने सुझाव के साथ विधानसभा को लौटा दिया है। सरकार इस पर विचार करते हुए फिर से…

